महाराष्ट्र निकाय चुनाव LIVE: प्रचार अभियान खत्म, अब होगा मंदिर दर्शन, मुंबा देवी के द्वार पर ठाकरे ब्रदर

Maharashtra BMC Election News

महाराष्ट्र निकाय चुनाव LIVE: प्रचार अभियान खत्म, अब होगा मंदिर दर्शन, मुंबा देवी के द्वार पर ठाकरे ब्रदर
Maharashtra Nikay ChunavMaharashtra Nagar Parishad ChunavMaharashtra Chunav 2026
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 51%

Maharashtra BMC Election LIVE: महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) समेत राज्य की 29 नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार भले थम गया, लेकिन सियासी सरगर्मी जोरों पर है. कल यानी गुरुवार को यहां वोट डाले जाएंगे और फिर शुक्रवार को इसे नतीजे घोषित हो जाएंगे.

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका समेत राज्य की 29 नगर पालिकाओं के चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार मंगलवार को थम गया. मतदान से एक दिन पहले मुंबई पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है और शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं.

गुरुवार को होने वाले मतदान को लेकर सियासी तापमान अपने चरम पर है और यह माना जा रहा है कि खासतौर पर मुंबई का फैसला BMC की सत्ता की दिशा तय करेगा. बीएमसी चुनाव के मतदान से ठीक पहले ठाकरे बंधु यावी उद्धव और राज आज मुंबा देवी के दर्शन करने जाने वाले हैं. खबर है कि उन दोनों के साथ पूरा परिवार भी दर्शन के लिए जा सकता है. बीजेपी का ठाकरे बंधुओं पर प्रहार इस चुनाव प्रचार के दौरान शिवसेना और बीजेपी नेताओं के बीच खूब आरोप-प्रत्यारोप देखे गए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ठाकरे बंधुओं पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘उन लोगों का काम है हिंदुओं में बटवारा करना. अगर हिम्मत है तो मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर यही बातें करें.’ वहीं भाजपा नेता और मंत्री नितेश राणे ने भी कड़ा बयान देते हुए दावा किया कि राज्य की सभी 29 महानगरपालिकाओं में ‘जय श्रीराम’ बोलने वाले मेयर ही चुने जाएंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद हर जगह भगवामय माहौल देखने को मिलेगा. नितेश राणे के इस बयान को विपक्ष ने चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण की कोशिश बताया है. संजय राउत और नाना पटोले का पलटवार शिवसेना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होने चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर चुनाव में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठाती है. राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को खुली चुनौती दी है कि वे ऐसा कोई चुनाव बताएं, जहां भाजपा ने धार्मिक मुद्दों को हवा न दी हो. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा दोहरी प्रवृत्ति वाली पार्टी है, जिसके ‘खाने के दांत अलग और दिखाने के दांत अलग’ हैं. नागपुर में आईएएनएस से बातचीत में पटोले ने सवाल उठाया कि भाजपा को चुनाव के वक्त ही भगवान श्रीराम की याद क्यों आती है. उन्होंने कहा कि वे खुद हिंदू हैं और भगवान श्रीराम उनके आराध्य हैं, लेकिन राजनीति में धर्म का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है. पटोले ने कहा कि चुनाव में यह चर्चा होनी चाहिए कि सरकार ने क्या काम किया, देश और राज्य की तरक्की कैसे हुई, न कि धर्म के नाम पर वोट मांगे जाएं. इस बीच AIMIM नेता वारिस पठान ने भी हिजाब को लेकर बयान देकर सियासी बहस को और हवा दी है. उन्होंने पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें कहा गया था कि हिजाब पहनने वाली महिला एक दिन प्रधानमंत्री या मेयर भी बन सकती है. वारिस पठान ने कहा कि यह बात पूरी तरह संविधान के दायरे में कही गई है और भारत के संविधान में किसी भी नागरिक को किसी भी पद पर पहुंचने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला मेहनत करे, तो वह अपने सपने पूरे कर सकती है, चाहे वह हिजाब पहनती हो या नहीं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Maharashtra Nikay Chunav Maharashtra Nagar Parishad Chunav Maharashtra Chunav 2026 BMC Election 2026 महाराष्ट्र बीएमसी चुनाव महाराष्ट्र निकाय चुनाव महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव महाराष्ट्र चुनाव 2026 बीएमसी चुनाव 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RCB vs UPW Live Score: कितने बजे होगा टॉस?RCB vs UPW Live Score: कितने बजे होगा टॉस?RCB vs UPW WPL 2026 Live Score: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जा रहा है।
Read more »

Magh Mela 2026 Live: मकर संक्रांति पर 11 साल बाद बना दुर्लभ 'महासंयोग', श्रद्धालुओं के लिए 24 घाट तैया, स्न...Magh Mela 2026 Live: मकर संक्रांति पर 11 साल बाद बना दुर्लभ 'महासंयोग', श्रद्धालुओं के लिए 24 घाट तैया, स्न...- Uttar Pradesh News:magh mela 2026 live updates makar sankranti snan prayagraj shahi snan dates and highlights traffic plan muhurat
Read more »

भास्कर अपडेट्स: पुडुचेरी में चलती बस में आग लगी, 20 यात्री सवार थे; ऑटो ड्राइवर ने समय रहते अलर्ट कियाभास्कर अपडेट्स: पुडुचेरी में चलती बस में आग लगी, 20 यात्री सवार थे; ऑटो ड्राइवर ने समय रहते अलर्ट कियाBreaking-news-live-update-headlines-13-january-rajasthan-delhi-mp-uttar-pradesh-maharashtra-mumbai
Read more »

MI vs GG Live Score: अमेरिका केर की बैटिंग परेशानीMI vs GG Live Score: अमेरिका केर की बैटिंग परेशानीMI vs GG WPL 2026 Live Score: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच है।
Read more »

वाशिंगटन सुंदर की जगह किसे मिलेगा मौका: न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 8वीं घरेलू सीरीज जीत सकता है भारत, दूसरा...वाशिंगटन सुंदर की जगह किसे मिलेगा मौका: न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 8वीं घरेलू सीरीज जीत सकता है भारत, दूसरा...India Vs New Zealand (IND Vs NZ) 2nd ODI Live Score Update; Follow IND Vs NZ Playing 11, Rajkot Saurashtra Cricket Stadium Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

भास्कर अपडेट्स: ओडिशा के शागरदघाट गांव में चिप्स पैकेट में धमाका, आठ साल के बच्चे की एक आंख की रोशनी गईभास्कर अपडेट्स: ओडिशा के शागरदघाट गांव में चिप्स पैकेट में धमाका, आठ साल के बच्चे की एक आंख की रोशनी गईbreaking-news-live-update-headlines-14-january-rajasthan-delhi-mp-uttar-pradesh-maharashtra-mumbai
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:41:00