BLA STRIKE INTENSIFIED: पाकिस्तान की मौजूदा हालात खराब हैं. जिस वक्त ऑपरेशन सिंदूर में भारत से पिट रहे थे, उसी वक्त बलूच विद्रोहियों ने भी पाक फौज की नाक में दम कर दिया था. पाकिस्तान में कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता जब सुरक्षाबलों के जनाजे ना उठते हों. बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान में तो TTP ने खैबर के इलाके में पाक फौज की हालत खराब कर रखी है.
BLA STRIKE INTENSIFIED: पाकिस्तान ने सिर्फ पंजाब प्रांत को छोड़कर किसी और प्रांत को अपना नहीं माना. सबसे ज्यादा अत्याचार बलूच लोगों पर किया. हजारों लोगों को गायब कर दिया, मार दिया गया और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन अब भी जारी है.
बलूच ने पाक के खिलाफ तीन अलग-अलग चरणों में अपने ऑपरेशन को चलाया. इसका नतीजा है कि हर दिन पाक फौज पर हमला होता है और उनके सैनिक मारे जाते हैं. साल 2000 की शुरुआत से बलूच मूवमेंट ज्यादा आक्रामक हुआ और अब यह अपने सबसे आक्रामक दौर पर पहुंच चुका है. 1 महीने में 100 से ज्यादा अटैक, 100 से ज्यादा की मौत पाकिस्तान के थिंक टैंक पाकिस्तान इंस्टिट्यूट फॉर कॉन्फलिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडी ने पाकिस्तान में होने वाले हमलों पर रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तान में सुरक्षाबलों पर हमलों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है. 9 मई से 15 मई के बीच कुल 27 अटैक हुए जिसमें 28 की मौत हुई और 49 लोग घायल हुए. 11 अप्रैल से 15 मई तक के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. इस दौरान 104 अटैक हुए जिसमें 106 लोगों की मौत हुई और 164 घायल हो गए. इसी थिंक टैंक की एक और रिपोर्ट में अमेरिका के अफगानिस्तान से जाने के पहले और बाद के आंकड़े दिए गए. अगस्त 2020 में कुल हमले हुए थे 187. अमेरिका के निकलने के बाद आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई. 2021 से 2024 तक सुरक्षाबलों पर हुए हमलों में 209 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इसमें बराबर हमले TTP और बलूच विद्रोहियों की तरफ से अंजाम दिए गए. यह सब पाकिस्तान की नीतियों के चलते ही उसे भुगतना पड़ रहा है. बलूच विद्रोहियों की रणनीति बलूचियों पर अत्याचार दशकों से जारी है. इसके खिलाफ बलूच ने अपने आंदोलन की आक्रामक शुरुआत साल 2000 की शुरुआत में की. यह चरण पहाड़ी इलाकों में गुरिल्ला वॉरफेयर, सेना के काफिले पर हमला और पाक सेना के चेकप्वाइंट पर अटैक करना शामिल था. यह चरण 2008 तक जारी रहा. इसके बाद दूसरा चरण 2008 से 2017 तक चला. इस फेज में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान के इंफ्रास्ट्रक्चर, गैस पाइपलाइन, कम्यूनिकेशन लाइन पर हमला कर तोड़फोड़ करना, पाकिस्तानी जासूस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू किया. इसके बाद सबसे आक्रामक चरण 2018 से शुरू हुआ जो अब भी जारी है. इस दौर में बलूच तकनीकी तौर पर खुद को और मजबूत कर चुके हैं. पाकिस्तान की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि जो तकनीक बलूच विद्रोहियों के जरिए अपनाई जा रही है उसकी कोई काट नहीं है. इस तीसरे चरण में हमले शहरी इलाकों में तेज हो गए. मजीद ब्रिगेड जैसे सुसाइड अटैक, बड़े शहरों में कॉर्डिनेटेड अटैक और पाकिस्तानी आर्मी कैंपो पर कब्जा करना तक शामिल है. खास बात यह है कि पहले और दूसरे चरण भी इस तीसरे चरण के साथ जारी हैं. प्रोफेशनल आर्मी की तरह काम कर रहे हैं BLA बलूच विद्रोही अब तक तो सिर्फ पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे. अब जो लड़ाई जारी है उसमें चीन औपनिवेशिक और चीनी साम्राज्यवाद के खिलाफ है. बलूचिस्तान को चीन ने अपनी कॉलोनी की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. चीन और पाकिस्तान के खिलाफ बलूच के छोटे-बड़े संगठन एक साथ आए. एक नया संगठन “बलूच राजी अजोहि संगार” बना लिया. पहली बार बलूच उग्रवादी संगठनों ने मिलकर एक संगठन बनाया. इसका मकसद है पाकिस्तान में बलूचिस्तान के लिए आजादी की लड़ाई एक साथ लड़ना. पाकिस्तान के साथ-साथ चीन का बलूचिस्तान में संसाधनों का शोषण रोकना है. बलूच राष्ट्रीय आंदोलन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना. मॉर्डर्न मिलिट्री वॉरफेयर के तहत गुरिल्ला ऑपरेशनों को घातक तरीके से अंजाम देने जैसी प्लान को आगे बढ़ाया जा रहा है. बलूचिस्तान के सभी महत्वपूर्ण हाइव को ब्लॉक कर पाकिस्तानी सेना के लॉजिस्टिक और अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाया जा रहा है.
बलूच लिबरेशन आर्मी Balochistan Conflict बलूचिस्तान संघर्ष Pakistan Military पाकिस्तानी सेना Guerrilla Warfare गुरिल्ला युद्ध
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत के लिए एयरस्पेस बंद करने चला था पाकिस्तान, पड़ गए लेने के देने, लगेगी कई सौ करोड़ रुपयों की चपत!पाकिस्तान ने भारतीय फ्लाइट्स के लिए एयरस्पेस बंद किया, जिससे भारत की इंटरनेशनल फ्लाइट्स का खर्च बढ़ा और पाकिस्तान को करोड़ों का नुकसान हुआ.
Read more »
BSE और NSE में लिस्ट हुआ Ather Energy का शेयर, निवेशकों को फायदा हुआ या नुकसान?Ather Energy का आईपीओ कई दिनों से चर्चा में चल रहा था। वहीं आज इस शेयर की बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में लिस्टिंग भी हो गई है। कल 5 मई को एथर एनर्जी के आईपीओ की अलॉटमेंट थी। कल ये आईपीओ 321 रुपये में क्लोज हुआ था। चलिए जानते हैं कि इसका लिस्ट होते ही क्या प्राइस Ather Energy Share Price रहा...
Read more »
पाकिस्तान में हैं कुल कितने स्टेडियम? अगले 10 साल तक इंटरनेशनल मैच होना मुश्किल!पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी में खूब पैसा खर्च किया, लेकिन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान में कोई आईसीसी टूर्नामेंट हुआ थ।
Read more »
Operation Cybershakti: भारतीय हैकर्स की डिजिटल कार्रवाई से पाकिस्तानी वेबसाइट्स ठपऑपरेशन साइबरशक्ति नामक एक डिजिटल में भारतीय हैकर्स ने पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।
Read more »
कैसे घुटनों पर आया पाकिस्तान, 4 दिन क्या चला, 10 मई को कैसे हुआ प्रचंड वार? सेना ने हर बात बताईIndia-Pakistan Tension: Indian Army ने बताया- 'पाकिस्तान के हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ'
Read more »
पाकिस्तान के खिलाफ बलूचियों का 'ऑपरेशन हेरोफ', BLA विद्रोहियों ने पाक सेना पर 71 हमलों की जिम्मेदारी लीOperation Herof: BLA ने भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने को कहा है और चेतावनी दी कि ऐसा करने में विफल रहने पर और अधिक खून बहेगा.
Read more »
