Rajasthan RBSE 12th Topper List 2025: RBSE 12वीं के नतीजों में लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम्स में टॉप किया. आर्ट्स में अनुप्रिया, प्रियंका, उर्मिला और प्रगति ने 99.60%, कॉमर्स में कंगना ने 99.20% और साइंस में प्रीति ने 99.80% अंक हासिल किए.
Rajasthan RBSE 12th Topper List 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं और इस बार लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम्स-आर्ट्स,कॉमर्स और साइंस में टॉप करके कमाल कर दिया.
आर्ट्स में अनुप्रिया,प्रियंका,उर्मिला और प्रगति ने 99.60% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया. कॉमर्स में कंगना ने 99.20% अंकों के साथ टॉप किया,जबकि साइंस में प्रीति ने 99.80% अंकों के साथ बाजी मारी. Rajasthan Board 12th Topper List 2025: तीनों स्ट्रीम्स में लड़कियों का जलवा आर्ट्स: अनुप्रिया, प्रियंका, उर्मिला, प्रगति कॉमर्स: कंगना साइंस: प्रीति आर्ट्स स्ट्रीम रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स:5,87,444 परीक्षा में शामिल:5,78,164 पास प्रतिशत: 97.78% लड़के:97.09% लड़कियां:98.42% फर्स्ट डिवीजन: लड़के: 2,75,764 में से 1,64,009 लड़कियां:3,02,400 में से 2,23,045 Rajasthan Board 12th Arts Topper list: आर्ट्स स्ट्रीम में चार टॉपर्स आर्ट्स स्ट्रीम में इस बार कुल 5,87,444 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था,जिनमें से 5,78,164 ने परीक्षा दी. पास प्रतिशत 97.78% रहा. लड़कों का पास प्रतिशत 97.09% रहा,जबकि लड़कियों ने 98.42% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया. 2,75,764 लड़कों में से 1,64,009 ने और 3,02,400 लड़कियों में से 2,23,045 ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया. अनुप्रिया, प्रियंका, उर्मिला और प्रगति ने 99.60% अंकों के साथ आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया. Rajasthan Board 12th Commerce Topper list: कॉमर्स स्ट्रीम में कंगना ने लहराया परचम कॉमर्स स्ट्रीम में 28,248 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया,जिनमें से 28,010 ने एग्जाम दिया. पास प्रतिशत 99.07% रहा,जो तीनों स्ट्रीम्स में सबसे ज्यादा है. लड़कों का पास प्रतिशत 98.97% रहा, जबकि 99.27% लड़कियां पास हुईं.18,637 लड़कों में से 13,689 और 9,373 लड़कियों में से 8,312 ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया. कंगना ने 99.20% अंकों के साथ कॉमर्स में टॉप किया. कॉमर्स स्ट्रीम रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स: 28,248 परीक्षा में शामिल: 28,010 पास प्रतिशत: 99.07% लड़के: 98.97% लड़कियां: 99.27% फर्स्ट डिवीजन: लड़के:18,637 में से 13,689 लड़कियां:9,373 में से 8,312 Rajasthan Board 12th Science Topper list: साइंस स्ट्रीम में प्रीति ने मारी बाजी साइंस स्ट्रीम में 2,73,915 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया,जिनमें से 2,72,138 ने परीक्षा दी.पास प्रतिशत 98.43% रहा. लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% रहा.लड़कियों ने 99.02% के साथ फिर से बेहतर प्रदर्शन किया. 1,69,306 लड़कों में से 1,45,102 और 1,02,832 लड़कियों में से 96,216 ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया. प्रीति ने 99.80% अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया. साइंस स्ट्रीम रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स: 2,73,915 परीक्षा में शामिल: 2,72,138 पास प्रतिशत: 98.43% लड़के: 98.07% लड़कियां: 99.02% फर्स्ट डिवीजन: लड़के:1,69,306 में से 1,45,102 लड़कियां:1,02,832 में से 96,216 How to Check Rajasthan Board 12th Result 2025: रिजल्ट चेक करने का तरीका -वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं. -RBSE 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें. -अपनी स्ट्रीम चुनें. -रोल नंबर डालकर Submit करें. -रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
Rajasthan Board Rajasthan News RBSE 12Th Result राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम RBSE Arts Topper आर्ट्स टॉपर RBSE Commerce Topper कॉमर्स टॉपर RBSE Science Topper साइंस टॉपर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 Declared LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं में जालौन तो 12वीं में प्रयागराज से मिला टॉपर, यहां देखें स्टेट के साथ District Wise टॉपरों के नाम, Direct LinkUP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: UPMSP यूपी बोर्ड 10वीं यानी हाईस्कूल और 12वीं यानी इंटर परीक्षा का परिणाम आज, 25 अप्रैल को 12:30 बजे घोषित कर दिया है.
Read more »
UP Board Topper 2025 : यूपी बोर्ड 12वीं में चार बच्चों का कमाल, मिले 96.80% मार्क्सUP Board Topper 2025 : यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में चार बच्चों ने कमाल किया है. दूसरे स्थान पर रहे इन बच्चों को 96.80 फीसदी मार्क्स मिले हैं. जिसमें से तीन लड़कियां हैं.
Read more »
UP Board 12th District Wise Toppers List 2025: प्रयागराज, बरेली, अमरोहा... 12वीं में कहां-कौन रहा अव्वल, यूपी बोर्ड इंटर जिला वाइज टॉपर लिस्टUP Board Zila Topper List 2025: उत्तर प्रदेश कक्षा 12वीं की सभी स्ट्रीम का रिजल्ट आ गया है। आप अपना इंटर परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.
Read more »
MP Board 10th, 12th Result: कब खत्म होगा इंतजार, रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट?MP Board 10th, 12th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.
Read more »
MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी, 10वीं में प्रज्ञा और 12वीं में प्रियल न किया टॉपMP Board 10th 12th Topper List: एमपी बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपरों की लिस्ट जारी कर दी है. यहां देखें टॉपर्स लिस्ट.
Read more »
Punjab Board 12th Result: पंजाब बोर्ड का 12वीं रिजल्ट जारी, बेटियों ने मारी बाजी; हरकीरत कौर बनीं टॉपर; 91 रहा रिजल्टपंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab Board 12th Result 2025 ने 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है जिसमें 91 छात्र पास हुए हैं। लड़कियों ने 94.32 और लड़कों ने 88.
Read more »
