आरबीआई देगा सरकार को 2.5 लाख करोड़ का गिफ्ट? अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, क्या है इसकी वजह

Rbi Dividend News

आरबीआई देगा सरकार को 2.5 लाख करोड़ का गिफ्ट? अब तक का सबसे बड़ा तोहफा, क्या है इसकी वजह
Rbi Surplus TransferRbi Dividend To GovtRbi Ecf Framework
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 22 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 105%
  • Publisher: 51%

आरबीआई इस हफ्ते केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड ट्रांसफर का ऐलान कर सकता है. पिछले साल ₹2.1 लाख करोड़ ट्रांसफर किए थे. इस बार भी बड़ी रकम की उम्मीद है.

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक इस हफ्ते केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड ट्रांसफर का ऐलान कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार 23 मई को होने वाली आरबीआई की सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह अहम फैसला लिया जाएगा.

उम्मीद की जा रही है कि इस बार सरकार को पिछली बार से भी ज्यादा रकम मिल सकती है. पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2023-24 में आरबीआई ने रिकॉर्ड ₹2.1 लाख करोड़ की सरप्लस राशि सरकार को ट्रांसफर की थी, जो कि 2022-23 के ₹87,416 करोड़ के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा थी. आरबीआई हर साल अपने मुनाफे में से एक हिस्सा केंद्र सरकार को ट्रांसफर करता है, जिसे डिविडेंड या सरप्लस ट्रांसफर कहा जाता है. यह फैसला एक तय फ्रेमवर्क के तहत होता है, जिसे ‘Economic Capital Framework ’ कहा जाता है. इस फ्रेमवर्क को 2019 में बिमल जालान कमेटी की सिफारिशों के आधार पर अपनाया गया था. इस फ्रेमवर्क के तहत, आरबीआई यह देखता है कि उसके पास कितनी रिजर्व राशि होनी चाहिए ताकि वह किसी बड़े आर्थिक संकट से निपट सके. अगर रिजर्व तय सीमा से ज्यादा होता है, तो उसका कुछ हिस्सा सरकार को ट्रांसफर कर दिया जाता है. इसे ‘Contingent Risk Buffer ’ के नाम से जाना जाता है और इसे RBI की बैलेंस शीट का 5.5% से 6.5% के बीच रखने की सिफारिश की गई है. ये भी पढ़ें-भारत में लगेगा चीन से ज्यादा तेल, बढ़ जाएगा आयात, ग्रोथ की गाड़ी को स्पीड देने में लगेगा खूब ऑयल सरकार को कितनी उम्मीद? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में इस बार सरकार ने RBI और सरकारी बैंकों से ₹2.56 लाख करोड़ की डिविडेंड आय की उम्मीद जताई है. ऐसे में अगर RBI पिछले साल की तरह बड़ी रकम ट्रांसफर करता है, तो सरकार को अपने फिस्कल डेफिसिट को काबू में रखने में मदद मिलेगी और खर्च करने के लिए ज्यादा पैसा भी मिलेगा. —- Polls module would be displayed here —- आम लोगों के लिए क्या मायने हैं? सरकार को अगर ज्यादा डिविडेंड मिलता है, तो उसे टैक्स बढ़ाए बिना विकास कार्यों या सब्सिडी के लिए अतिरिक्त फंड मिलेगा. यह राजकोषीय स्थिति को मज़बूत करने में मदद करता है, जिससे देश की क्रेडिट रेटिंग और निवेश माहौल बेहतर होता है. साथ ही सरकार अधिक पूंजीगत खर्च कर सकती है, जिससे इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और इकॉनमी को बूस्ट मिलता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Rbi Surplus Transfer Rbi Dividend To Govt Rbi Ecf Framework Bimal Jalan Committee Contingent Risk Buffer Government Revenue Union Budget Dividend Estimate Rbi Board Meeting Fiscal Deficit Support आरबीआई डिविडेंड सरकार को लाभांश आर्थिक पूंजी ढांचा बिमल जालान कमेटी केंद्रीय बजट डिविडेंड सरकारी आमदनी राजकोषीय घाटा आरबीआई मुनाफा रिज़र्व बैंक बोर्ड फाइनेंशियल ट्रांसफर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Teacher News: बिहार के 1.70 लाख बीपीएससी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जानें कैसे मिलेगा लाभBihar Teacher News: बिहार के 1.70 लाख बीपीएससी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जानें कैसे मिलेगा लाभBihar School News: बिहार में शिक्षा विभाग ने बीपीएससी शिक्षकों का राज्यभर में तबादला शुरू कर दिया है। यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है, जिसमें 1.
Read more »

अंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 25 में कमाया अब तक का सबसे अधिक 5,158 करोड़ रुपए का मुनाफाअंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 25 में कमाया अब तक का सबसे अधिक 5,158 करोड़ रुपए का मुनाफाअंबुजा सीमेंट्स ने वित्त वर्ष 25 में कमाया अब तक का सबसे अधिक 5,158 करोड़ रुपए का मुनाफा
Read more »

63 साल का हीरो जिसने खरीदा वो होटल जिसमें पिता परोसते थे खाना, ₹1,250,000,000 नेट वर्थ और करोड़ों का है बिजनेस63 साल का हीरो जिसने खरीदा वो होटल जिसमें पिता परोसते थे खाना, ₹1,250,000,000 नेट वर्थ और करोड़ों का है बिजनेसबॉलीवुड का वो स्टार जिसने अपने पिता को वही होटल गिफ्ट किया जिसमें वो करते थे वेटर का काम। आज है 125 करोड़ की नेटवर्थ
Read more »

पाकिस्‍तान ने जितनी रकम के लिए IMF में कटाई नाक, भारत को उससे कहीं ज्‍यादा 'गिफ्ट' मिलने वाला हैपाकिस्‍तान ने जितनी रकम के लिए IMF में कटाई नाक, भारत को उससे कहीं ज्‍यादा 'गिफ्ट' मिलने वाला हैकंगाल पाकिस्तान को आईएमएफ से मिले कर्ज की तुलना में भारत को आरबीआई से बड़ा 'गिफ्ट' मिलने की उम्मीद है। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि आरबीआई सरकार को रिकॉर्ड 3.
Read more »

गुजरात बना सौर ऊर्जा का केंद्र, पीएम सूर्य घर योजना में सबसे अधिक 34 प्रतिशत का योगदानगुजरात बना सौर ऊर्जा का केंद्र, पीएम सूर्य घर योजना में सबसे अधिक 34 प्रतिशत का योगदानगुजरात में 11 मई 2025 तक 3.36 लाख सोलर रूफटॉप पैनल्स स्थापित हुए है, 3.03 लाख उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से मिली ₹2362 करोड़ की सब्सिडी.
Read more »

बिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख का लोन..1.5 लाख रुपये हो जाएंगे माफ, उत्तराखंड में महिलाओं के लिए योजनाबिजनेस शुरू करने के लिए 2 लाख का लोन..1.5 लाख रुपये हो जाएंगे माफ, उत्तराखंड में महिलाओं के लिए योजनाउत्तराखंड सरकार की 'एकल महिला स्वरोजगार योजना' के तहत, सरकार महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 2 लाख रुपये तक का लोन देगी, जिसमें 75% सब्सिडी शामिल है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:52:24