आतिशी कहती हैं,
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को अपने इलेक्शन कैंपेन सॉन्ग में बदलाव करने को कहा है. EC ने कहा कि सॉन्ग की लाइन ‘जेल के जवाब में हम वोट देंगे' के साथ आक्रोशित भीड़ नजर आ रही है.
इस भीड़ के हाथ में जेल की सलाखों के पीछे अरविंद केजरीवाल की तस्वीर है. इस तरह के पिक्चराइजेशन से न्यायपालिका की छवि खराब होती है. EC के इस आदेश को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने BJP को निशाने पर लिया है.आम आदमी पार्टी सरकार में वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तानाशाही का सबूत जनता के सामने रख दिया है. AAP नेता ने कहा,"अगर BJP तानाशाही करती है, तो यह सही है. लेकिन अगर कोई इसके बारे में बात करता है, तो वह गलत है. इससे पता चलता है कि लोकतंत्र खतरे में है. मैं चुनाव आयोग से BJP के किए गए चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करने की अपील करती हूं."इलेक्शन कैंपेन सॉन्ग को लेकर EC ने दिया ये आदेश चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को केबल टेलीविजन नेटवर्क रूल्स, 1994 और EC की गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए कैंपेन सॉन्ग बदलने को कहा है. EC ने कहा कि AAP कैंपेन सॉन्ग में जरूरी बदलाव करके उसे दोबारा सब्मिट करे. सॉन्ग को चेक करने के बाद ही उसे सर्टिफिकेट दिया जाएगा.EC ने ये भी कहा कि 'जेल के जवाब में वोट' वाली लाइन कई बार दोहराई गई है. ये केबल टेलीविजन नेटवर्क रूल्स, 1994 के तहत प्रोग्राम एंड एडवर्टाइजिंग कोड की ECI गाइडलाइन और रूल का उल्लंघन करता है. BJP बनाम 'INDIA': कम वोटिंग से किसे फायदा और किसका नुकसान? एक्सपर्ट्स से समझें वोटर्स की 'सुस्ती' के मायने ऐसा पहली बार है जब चुनाव आयोग ने किसी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग को बदलने का आदेश दिया है. आतिशी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा,"कैंपेन सॉन्ग के कंटेंट में बदलाव का मतलब है कि सॉन्ग को उसके मौजूदा स्वरूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.कैंपेन सॉन्ग में कहीं भी BJP का जिक्र नहीं आतिशी कहती हैं,"कैंपेन सॉन्ग में कहीं भी BJP का जिक्र नहीं है. यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करता है. इसमें तथ्यात्मक वीडियो और घटनाएं शामिल हैं." उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने BJP के किए गए आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई नहीं की है.पार्टी विधायक दिलीप पांडे ने लिखा है ये सॉन्ग बता दें कि आम आदमी पार्टी के 2 मिनट के कैंपेन सॉन्ग को पार्टी विधायक दिलीप पांडे ने लिखा और गाया है. यह गाना गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में जारी किया गया था.AAP लोकसभा चुनाव में सीएम अरविंद केजरीवाल और उनके पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया के बिना प्रचार कर रही है. दोनों नेता दिल्ली के शराब नीति केस में फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं."सिर्फ सहयोग नहीं करने का हवाला देकर अरेस्ट नहीं कर सकते" : ED के हलफनामे का केजरीवाल ने SC में दिया जवाब Lok Sabha Elections 2024KeyLokSabhaConstituency2024INDIA allianceArvind KejriwalBJPटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Keyloksabhaconstituency2024 INDIA Alliance Arvind Kejriwal BJP AAP ATISHI पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2204 आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल आतिशी चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोविंदा के ननद आरती सिंह की शादी में शामिल होने पर आया भाभी कश्मीरा शाह का रिएक्शन, बोलीं- हम उन्हें...गोविंदा के आरती सिंह के शादी में शामिल होने पर बोलीं कश्मीरा शाह
Read more »
'AAP के लोकसभा चुनाव प्रचार गीत पर निर्वाचन आयोग ने लगाया प्रतिबंध', आतिशी का दावाआतिशी सिंह ने कहा कि यह संभवत: पहली बार है कि निर्वाचन आयोग ने किसी पार्टी के प्रचार गीत पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के अनुसार, यह गीत सत्तारूढ़ दल और जांच एजेंसियों की छवि खराब करता है।
Read more »
