आतिशी सिंह ने कहा कि यह संभवत: पहली बार है कि निर्वाचन आयोग ने किसी पार्टी के प्रचार गीत पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के अनुसार, यह गीत सत्तारूढ़ दल और जांच एजेंसियों की छवि खराब करता है।
आम आदमी पार्टी दावा किया है कि निर्वाचन आयोग ने पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार गीत ‘जेल के जवाब में हम वोट देंगे’ पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया है कि यह सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय जांच एजेंसियों की छवि खराब करता है। ‘आप’ के इस दावे पर निर्वाचन आयोग ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।‘आप’ की वरिष्ठ नेता आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह संभवत: पहली बार है कि निर्वाचन आयोग ने किसी पार्टी के प्रचार गीत पर प्रतिबंध लगाया है।’’ उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के अनुसार, यह गीत सत्तारूढ़ दल और जांच एजेंसियों की छवि खराब करता है। उन्होंने कहा, ‘‘इस गीत में बीजेपी का जिक्र नहीं है और यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करता। इसमें तथ्यात्मक वीडियो और घटनाएं शामिल हैं।’’.
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने निर्वाचन आयोग पर बीजेपी द्वारा किए गए चुनाव आचार संहिता उल्लंघनों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘अगर बीजेपी तानाशाही करे तो ठीक लेकिन अगर कोई इसके बारे में बात करे तो वह गलत। इससे पता चलता है कि लोकतंत्र खतरे में है। मैं निर्वाचन आयोग से बीजेपी द्वारा किए गए उल्लंघन को लेकर कार्रवाई करने और विपक्षी दलों के प्रचार अभियानों पर रोक नहीं लगाने का आग्रह करती हूं।’’‘आप’ के दो मिनट से अधिक के इस प्रचार गीत को पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने लिखा और गाया है। यह गीत बृहस्पतिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में जारी किया गया था।
Lok Sabha Elections Aam Aadmi Party
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
TMC कार्यकर्ता पर टूट पड़े अधीर रंजन चौधरी, धक्का-मुक्की का Video Viralलोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच TMC ने शनिवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर एक पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
Read more »
CG Lok Sabha Phase 1 Election Live: 11 बजे तक 28.12 फीसदी मतदान, UBGL सेल फटने और IED ब्लास्ट में दो जवान घायललोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर आज मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली है।
Read more »
CG Lok Sabha Phase 1 Election Live: तीन बजे तक 58.14 फीसदी मतदान, UBGL ब्लास्ट में घायल जवान बलिदानलोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर आज मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारियां कर ली है।
Read more »
मणिपुर के 11 बूथों पर फिर से वोटिंग कराने के आदेश, अरामबाई तेंगगोल ने भी यही मांग कीManipur Election: भारत के चुनाव आयोग ने सोमवार, 22 अप्रैल को आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया.
Read more »
