बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से पढ़ाई कर रही एक विदेशी छात्रा की मौत हो गई. उसका शव कमरे के अंदर मिला. छात्रा बीएचयू से इंडियन फिलॉसफी में पीएचडी कर रही थी.
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही 27 वर्षीय विदेशी छात्रा की किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. विदेशी छात्रा वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के गढ़वासी टोला इलाके में एक मकान में किराए के कमरे में रह रही थी और वह रोमानिया की रहने वाली थी.
छात्रा का नाम फिलिप फ्रांसिस्का था, जो इंडियन फिलॉसफी में PHD की छात्रा थी. कमरे में मृत मिली छात्राशुक्रवार की देर रात जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने इसकी सूचना थाने पर दी. मौके पर चौक थाने की पुलिस ने पहुंचकर मकान मालिक से डुप्लीकेट चाबी लेकर दरवाजा खोला तो सभी के होश उड़ गए. क्योंकि विदेशी छात्रा अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है.यह भी पढ़ें: इमिग्रेशन कंपनी के मालिक ने किया सुसाइड... बैंक के बाथरूम में पिस्टल से खुद को मारी गोली, AIG पर लगाया उत्पीड़न का आरोपपुलिस ने बताया कि मृतिका की मानसिक हालत ठीक नहीं थी. हालांकि उसकी बीमारी से संबंधित कोई दवा या किसी तरह का सुसाइड नोट कमरे से नहीं मिला है. वहीं घटना के बारे में दशाश्वमेध थाने के एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि विदेशी महिला की मौत की सूचना मिली थी. जिसपर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि मृतका मूलरूप से रोमानिया की रहने वाली थी. Advertisement छात्रा का नाम फिलिप फ्रांसिसका था और वह बीएचयू से इंडियन फिलॉसफी की शोध छात्रा थी. जांच के दौरान पता चला है कि उसे बचपन से ही मिर्गी के दौरे पढ़ते थे. जिसका इलाज चल रहा था. हालांकि मौके से कोई दवा नहीं मिली है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगा.2027 तक वैलिड था वीजामृतका का 2027 तक का पासपोर्ट लीगल था. छात्रा काफी समय से वाराणसी में रह रही थी. इसके पहले वह सूरत और अमृतसर में भी रहकर पढ़ाई की है. जिस जगह पर छात्रा किराए के कमरे पर रहती थी, वहां अन्य लोग भी किराए पर रहते हैं. घटना के संबंध में एंबेसी को भी सूचित कर दिया गया है और काशी हिंदू विश्वविद्यालय में जिस विभाग में छात्रा पढ़ रही थी, वहां भी जानकारी दी गई है.छात्रा के परिजनों से संपर्क साधा जा रहा है. हालांकि एसीपी ने कमरे से बीमारी से संबंधित किसी भी तरह की दवाइयों के मिलने की बात से इनकार किया है, लेकिन आगे बताया कि मिले हुए मोबाइल फोन, पासपोर्ट और वीजा जब्त करके फील्ड यूनिट द्वारा भी कुछ सैंपल लिए गए हैं. मामले में कार्रवाई अब पीएम रिपोर्ट के बाद ही होगी. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Varanasi Bhu Foreign Lady Student Died Bhu Foreign Lady Died Bhu Foreign Lady Student Died बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी अपराध की खबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुलगते नेपाल की कमान थामने जा रहीं सुशीला कार्की का मिजाज कैसा है, BHU वाले दोस्त ने किया बड़ा खुलासा!Who is Sushila Karki: BHU की टॉपर सुशीला कार्की अब नेपाल की कमान संभालेंगी. BHU में उनके साथ रहे अनिल श्रीवास्तव ने बड़ा खुलासा किया है. आइए जानते हैं उन्होंने सुशीला कार्की को लेकर क्या कहा?
Read more »
Nepal: कोइराला से लेकर सुशीला तक...नेपाल के कितने नेताओं ने DU, JNU, BHU से की है पढ़ाई?Nepal Prime Ministers: नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार गिरने के बाद सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की चर्चा है, लेकिन क्या आपको पता है कि नेपाल के सुशीला कार्की, बाबुराम भट्टराई, गिरीजा प्रसाद कोइराला और तुलसी गिरी जैसे कई बड़े नेताओं ने भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज BHU, JNU, DU और कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.
Read more »
BHU में इंडियन फिलॉसफी से पीएचडी कर रही विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतवाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में इंडियन फिलॉसफी में पीएचडी कर रही एक विदेशी छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। 27 वर्षीय फिलिप फ्रांसिस्का अपने किराए के कमरे में मृत मिलीं। पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा। दोस्तों के अनुसार वह मानसिक तनाव में थी और अकेलापन महसूस कर रही...
Read more »
BHU से पढ़ीं सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम PM, आज 8.30 बजे लेंगी शपथ, संसद भंगNepal New PM: नेपाल में तख्तापलट के बाद अब संसद को भंग कर दिया है और सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम पीएम होंगी, ये फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब देश के युवा सड़कों पर हैं.
Read more »
सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम पीएम, आज रात 9 बजे शपथ ग्रहण, BHU से की है पढ़ाईनेपाल की अंतरिम सरकार की कमान सुशीला कार्की को दिया जाना तय हुआ है। सुशीला कार्की शुक्रवार रात 9 बजे नेपाल की अंतरिम पीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी।
Read more »
BHU से पढ़ाई करने वाली नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की के पास कितनी संपत्ति?Who is Sushila Karki: पॉलिटिकल साइंस में बीएचयू से एमए करने वाली सुशीला कार्की सुप्रीम कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं. नेपाल में तख्तापलट होने के बाद पड़ोसी देश की संसद को भंग कर दिया गया है और कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर सहमति बन गई.
Read more »
