BHU से पढ़ाई करने वाली नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की के पास क‍ितनी संपत्‍त‍ि?

Sushila Karki News

BHU से पढ़ाई करने वाली नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की के पास क‍ितनी संपत्‍त‍ि?
Who Is Sushila KarkiSushila Karki Net WorthSushila Karki Education
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 132 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 63%

Who is Sushila Karki: पॉल‍िट‍िकल साइंस में बीएचयू से एमए करने वाली सुशीला कार्की सुप्रीम कोर्ट की मुख्‍य न्‍यायाधीश रह चुकी हैं. नेपाल में तख्तापलट होने के बाद पड़ोसी देश की संसद को भंग कर दिया गया है और कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर सहमत‍ि बन गई.

Sushila Karki Net Worth: नेपाल में चल रही भारी उथल-पुथल के बीच पड़ोसी मुल्‍क के नए प्रधानमंत्री के नाम पर सहमत‍ि बन गई है. 12 सितंबर को पूर्व चीफ जस्‍ट‍िस सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में न‍ियुक्‍त करने पर सहमति बन गई.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने जानकारों से इसको लेकर व‍िचार-व‍िर्मश क‍िया. Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने डिस्कॉर्ड पर वोटिंग में कार्की को चुना, यहां उन्हें 58% सपोर्ट म‍िला. नेपाल में तख्तापलट के बाद संसद को भंग कर दिया गया है और सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर सहमत‍ि बन गई है. ओली के इस्तीफे के बाद कार्की के नाम पर फैसला भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बीच केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद कार्की के नाम पर फैसला क‍िया गया. कार्की ने कहा, मैं Gen-Z के समर्थन को स्वीकार करती हूं और देश को स्थिरता दूंगी. कार्की की पहचान नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी शख्‍स‍ियत के रूप में रही है. उन्‍होंने मुख्य न्यायाधीश के रूप में सूचना मंत्री जयप्रकाश प्रसाद गुप्ता को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया था. अब जब कार्की नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाली हैं तो सोशल मीड‍िया और इंटरनेट पर उनकी संपत्‍त‍ि को लेकर चर्चा तेजी हो गई है. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में- यह भी पढ़ें: BHU से पढ़ीं सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम PM, शनिवार सुबह होगा शपथ, संसद भंग सुशीला कार्की की नेटवर्थ नेपाल के बाकी लोक सेवकों की तरह सुशीला कार्की के पास क‍ितनी संपत्‍त‍ि है, इसको लेकर स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है. मुख्‍य न्‍यायाधीश के पद पर रहने के दौरान उनका वेतन करीब 1,00,000 रुपये नेपाली रुपये प्रत‍ि माह रहा. mabumbe की र‍िपोर्ट की मानें तो कार्की की कुल नेटवर्थ 50-100 मिलियन नेपाली रुपये है. कौन हैं सुशीला कार्की नेपाल के अंतर‍िम प्रधानमंत्री के रूप में शन‍िवार को शपथ लेने जा रहीं सुशीला कार्की का जन्म 7 जून 1952 को बिराटनगर में हुआ था. सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी कार्की किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उन्‍होंने पॉल‍िट‍िकल साइंस में एमए बनारस हिंदू विश्‍वविद्यालय से और एलएलबी त्रिभुवन विश्‍वविद्यालय से की. 1990 के जनआंदोलन में भी उन्‍होंने ह‍िस्‍सा ल‍िया और जेल गईं. उन्‍होंने अपने जेल के अनुभव पर उपन्यास कारा लिखा. यह भी पढ़ें: सुलगते नेपाल की कमान थामने जा रहीं सुशीला कार्की का मिजाज कैसा है, BHU वाले दोस्त ने किया बड़ा खुलासा! महाभियोग के कारण मुख्य न्यायाधीश के पद से हटना पड़ा साल 2008 में वह सीन‍ियर एडवोकेट बनीं, 2009 में सुप्रीम कोर्ट में एडहॉक जज और 2010 में स्थायी जज न‍ियुक्‍त हुईं. 11 जुलाई 2016 को वह नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं. लेकिन साल 2017 में महाभियोग के कारण 65 साल की उम्र में वह र‍िटायर हो गईं. कार्की का चयन राजनीतिक वर्ग के प्रति लोगों के असंतोष से हुआ है. Gen-Z की तरफ से क‍िये जा रहे प्रदर्शन, भ्रष्टाचार, सोशल मीडिया बैन और आर्थिक संकट पर लोगों का गुस्‍सा फूटा. इस दौरान 22 लोगों की मौत हो गई. काठमांडू में संसद और पीएम हाउस में आग लगाई गई. बालेन शाह का नाम भी नए प्रधानमंत्री के तौर पर चर्चा में था. लेकिन कार्की को इसमें सफलता म‍िली. कार्की की तरफ से चुनाव कराने और भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा क‍िया गया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Who Is Sushila Karki Sushila Karki Net Worth Sushila Karki Education

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुलगते नेपाल की कमान थामने जा रहीं सुशीला कार्की का मिजाज कैसा है, BHU वाले दोस्त ने किया बड़ा खुलासा!सुलगते नेपाल की कमान थामने जा रहीं सुशीला कार्की का मिजाज कैसा है, BHU वाले दोस्त ने किया बड़ा खुलासा!Who is Sushila Karki: BHU की टॉपर सुशीला कार्की अब नेपाल की कमान संभालेंगी. BHU में उनके साथ रहे अनिल श्रीवास्तव ने बड़ा खुलासा किया है. आइए जानते हैं उन्होंने सुशीला कार्की को लेकर क्या कहा?
Read more »

Nepal: कोइराला से लेकर सुशीला तक...नेपाल के कितने नेताओं ने DU, JNU, BHU से की है पढ़ाई?Nepal: कोइराला से लेकर सुशीला तक...नेपाल के कितने नेताओं ने DU, JNU, BHU से की है पढ़ाई?Nepal Prime Ministers: नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार गिरने के बाद सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की चर्चा है, लेकिन क्या आपको पता है कि नेपाल के सुशीला कार्की, बाबुराम भट्टराई, गिरीजा प्रसाद कोइराला और तुलसी गिरी जैसे कई बड़े नेताओं ने भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज BHU, JNU, DU और कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है.
Read more »

BHU में इंडियन फिलॉसफी से पीएचडी कर रही विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतBHU में इंडियन फिलॉसफी से पीएचडी कर रही विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतवाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में इंडियन फिलॉसफी में पीएचडी कर रही एक विदेशी छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। 27 वर्षीय फिलिप फ्रांसिस्का अपने किराए के कमरे में मृत मिलीं। पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा। दोस्तों के अनुसार वह मानसिक तनाव में थी और अकेलापन महसूस कर रही...
Read more »

BHU से पढ़ीं सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम PM, आज 8.30 बजे लेंगी शपथ, संसद भंगBHU से पढ़ीं सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम PM, आज 8.30 बजे लेंगी शपथ, संसद भंगNepal New PM: नेपाल में तख्तापलट के बाद अब संसद को भंग कर दिया है और सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम पीएम होंगी, ये फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब देश के युवा सड़कों पर हैं.
Read more »

नेपाल की 'तकदीर' पर फैसला! संसद भंग, सुशीला कार्की बनीं अंतरिम PMनेपाल की 'तकदीर' पर फैसला! संसद भंग, सुशीला कार्की बनीं अंतरिम PMSushila Karki Interim PM: नेपाल की 'तकदीर' पर फैसला! संसद भंग, सुशीला कार्की बनीं अंतरिम PM, काम आया युवाओं का दबाव?
Read more »

सुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम पीएम, आज रात 9 बजे शपथ ग्रहण, BHU से की है पढ़ाईसुशीला कार्की होंगी नेपाल की अंतरिम पीएम, आज रात 9 बजे शपथ ग्रहण, BHU से की है पढ़ाईनेपाल की अंतरिम सरकार की कमान सुशीला कार्की को दिया जाना तय हुआ है। सुशीला कार्की शुक्रवार रात 9 बजे नेपाल की अंतरिम पीएम के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:53:19