Nepal New PM: नेपाल में तख्तापलट के बाद अब संसद को भंग कर दिया है और सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम पीएम होंगी, ये फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब देश के युवा सड़कों पर हैं.
Sushila Karki : नेपाल में एक तरफ प्रदर्शन हो रहा है, काठमांडू की सड़कों पर काफी संख्या में लोग उतरे हुए हैं, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है.नेपाल में तख्तापलट के बाद अब संसद को भंग कर दिया है और सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम पीएम होंगी, ये भी कहा जा रहा है कि आज रात 8.
30 बजे वो शपथ भी लेंगी. ये फैसला चौंकाने वाला है क्योंकि लोग अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं. सुशीला कार्की को लेने के लिए सेना की गाड़ी भेजी गई है. उन्हें पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ लाया जाएगा. वो प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति शीतल निवास शपथ के लिए आएंगी. अफवाहों पर लगा विराम नेपाल में हो रहे प्रदर्शन के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि कुलमान घिसिंग या काठमांडू के मेयर बालेंद्र देश के नए पीएम बन सकते हैं. हालांकि इन अफवाहों पर विराम लग गया है. Gen-Z के प्रदर्शन के बाद अब देश की पूर्व चीफ जस्टिस रहीं सुशीला कार्की नई पीएम हो सकती हैं. बता दें कि सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश हैं, जिन्होंने नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई 2016 से 6 जून 2017 तक अपनी सेवाएं दी हैं. नेपाल की संसद भंग कर दी गई है। सुशीला कार्की आज अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी। pic.twitter.com9SbqnBbpsa — ANI_HindiNews September 12, 2025 BHU से है नाता मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशीला कार्की ने नेपाल में बिराटनगर के महेंद्र मोरंग कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में मास्टर्स डिग्री हासिल की. फिर काठमांडू के त्रिभुवन विश्वविद्यालय से उन्होंने लॉ डिग्री की. पढ़ाई के बाद 1979 में उन्होंने वकालत शुरू की और 2007 में उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला. अपडेट जारी है..
Sushila Karki Nepal's New PM Sushila Karki Will Become PM Sushila Karki Will Become PM Of Nepal नेपाल प्रोट सुशीला कार्की नेपाल न्यू पीएम सुशीला कार्की बनेंगी पीएम नेपाल की पीएम बनेंगी सुशीला कार्की
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मॉरीशस के PM के साथ मोदी की आज मीटिंग: नवीनचंद्र रामगुलाम क्रूज से घाट देखेंगे, दशाश्वमेध की गंगा आरती देखे...Mauritius PM Navinchandra Ramgoolam Varanasi Visit Live Photos Videos Update; मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम आज दूसरे दिन वाराणसी में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होटल ताज में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
Read more »
सुलगते नेपाल की कमान थामने जा रहीं सुशीला कार्की का मिजाज कैसा है, BHU वाले दोस्त ने किया बड़ा खुलासा!Who is Sushila Karki: BHU की टॉपर सुशीला कार्की अब नेपाल की कमान संभालेंगी. BHU में उनके साथ रहे अनिल श्रीवास्तव ने बड़ा खुलासा किया है. आइए जानते हैं उन्होंने सुशीला कार्की को लेकर क्या कहा?
Read more »
नेपाल में एक और यूटर्न! अब सुशीला ही बन सकती हैं PM, आधी रात को पलट गई बाजीNepal PM News: नेपाल में एक और यूटर्न! अब सुशीला कार्की ही बन सकती हैं PM, आधी रात को पलट गई बाजी
Read more »
PM Modi Manipur Visit: शनिवार को पूर्वोत्तर के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, मणिपुर और मिजोरम का करेंगे दौराPM Modi will visit Northeast tomorrow, Prime Minister will also visit Manipur शनिवार को पूर्वोत्तर के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, मणिपुर और मिजोरम का करेंगे दौरा
Read more »
BHU में इंडियन फिलॉसफी से पीएचडी कर रही विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौतवाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में इंडियन फिलॉसफी में पीएचडी कर रही एक विदेशी छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। 27 वर्षीय फिलिप फ्रांसिस्का अपने किराए के कमरे में मृत मिलीं। पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा। दोस्तों के अनुसार वह मानसिक तनाव में थी और अकेलापन महसूस कर रही...
Read more »
भारत की प्राचीन पांडुलिपियों में हमें भारत के निरंतर प्रवाह की रेखाएं देखने को मिलती हैं : PM मोदीPM modi addresses the International Conference on Gyan Bharatam in New Delhi, भारत की प्राचीन पांडुलिपियों में हमें भारत के निरंतर प्रवाह की रेखाएं देखने को मिलती हैं : PM मोदी
Read more »
