Delhi News: दिल्ली सरकार नई शराब नीति लाने की तैयारी में है. जिसका उद्देश्य शराब की दुकानों को बेहतर बनाना और सुरक्षित माहौल प्रदान करना है. पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है.
Delhi News : दिल्ली सरकार एक नई शराब नीति लाने की तैयारी में है, जिसका उद्देश्य न केवल शराब की दुकानों को बेहतर और सुरक्षित बनाना है, बल्कि शराब के उपभोग से जुड़े नियमों में भी बदलाव करने पर विचार किया जा रहा है.
इसी क्रम में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है, जो शराब नीति का खाका तैयार कर रही है. दिल्ली में शराब पीने की कानूनी पर छिड़ी बहस जानकारी के अनुसार इस नीति के तहत एक अहम सुझाव यह आया है कि दिल्ली में शराब पीने की कानूनी न्यूनतम उम्र को 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दिया जाए. हालांकि अभी तक इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. वर्तमान में दिल्ली में शराब खरीदने और पीने की न्यूनतम उम्र 25 साल है, जो देशभर में सबसे अधिक है. इसके विपरीत, गुड़गांव, नोएडा, गाज़ियाबाद और फरीदाबाद जैसे एनसीआर के शहरों में यह सीमा 21 वर्ष निर्धारित है. दिल्ली सरकार के राजस्व की हो सकती है नुकसान इस असमानता की वजह से दिल्ली के युवा अक्सर शराब खरीदने के लिए पड़ोसी शहरों का रुख करते हैं, जिससे दिल्ली सरकार को राजस्व का नुकसान होता है. शराब की लत पर बढ़ेगी असर इस मुद्दे पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. कुछ लोगों का मानना है कि उम्र घटाना गलत होगा और इससे युवाओं में शराब की लत और बढ़ेगी. वही एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि उम्र कम क्यों करें, शराब पर तो पाबंदी ही होनी चाहिए. 25 साल ही सही कानूनी उम्र है. अगर इसे 21 कर दिया गया, तो 17-18 साल के लड़के भी शराब पीने लगेंगे. युवा तो पहले से ही भटक रहे हैं, ये और भी नुकसान देह साबित हो सकता है. अब देखना यह होगा कि सरकार इस सुझाव को स्वीकार करती है या लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 25 साल की सीमा को बरकरार रखती है. Input- DAVESH KUMAR
Alcohol Legal Age Of Alcohol PWD Minister Pravesh Verma Delhi News In Hindi Delhi News Today In Hindi Delhi Latest News In Hindi Latest News Delhi NCR News Delhi Police Pravesh Verma New Liquor Policy Delhi Government
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
India Vs Pakistan Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच हो जाएगा कैंसिल? सुप्रीम कोर्ट में याचिका...केतन तिरोकदार ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर एशिया कप 2025 में भारत पाकिस्तान मैच पर रोक की मांग की, पहलगाम आतंकी हमले के बाद इसे अनुच्छेद 21 का उल्लंघन बताया.
Read more »
अभी आराम करूंगा..., एशेज को लेकर कमिंस का सनसनीखेज खुलासा, 21 नवंबर से होगी ऐतिहासिक जंगऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान और खूंखार तेज गेंदबाज पैट कमिंस एशेज को लेकर अपनी तैयारी शुरू करने वाले हैं. एशेज क्रिकेट जगत का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना गया है. इसी बीच कंगारु कप्तान पैट कमिंस ने एशेज को लेकर बयान दिया है.
Read more »
अमरोहा के इस घर में रात में पका मुर्गा, सुबह फंदे से लटकी मिली 21 साल की बीवी, आखिर हुआ क्या?21 साल की रीना की शादी मात्र 10 महीने पहले निगम के साथ हुई थी। उसके मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
Read more »
भारत की फाइनेंस कंपनियों की लोन बुक अगले दो वर्षों में 21-22 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी : रिपोर्टभारत की फाइनेंस कंपनियों की लोन बुक अगले दो वर्षों में 21-22 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी : रिपोर्ट
Read more »
செப்டம்பர் 21 சூரிய கிரகணம்: எப்போது நிகழும், இந்தியாவில் தெரியுமா?Solar Eclipse 2025: இந்த வருடத்தின் இரண்டாவது மற்றும் கடைசி சூரிய கிரகணம் செப்டம்பர் மாதத்தில் நிகழ உள்ளது. இந்த வருடத்தின் கடைசி சூரிய கிரகணம் எந்த நாளில் நிகழும், இந்தியாவில் அது தென்படுமா இல்லையா என்பதை தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »
दिल्ली में Gen-Z भी छलका सकेंगे जाम? बीयर पीने की उम्र घटाने जा रही है सरकार!दिल्ली में बीयर पीने की उम्र 25 से घटाकर 21 साल करने पर विचार किया जा रहा है। आबकारी नीति की समीक्षा बैठक में यह प्रस्ताव आया है।
Read more »
