बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और सनी देओल की दहाड़ के साथ-साथ डायलॉग्स कलेजा चीरने वाले हैं।
'बॉर्डर 2' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, और अब यह फाइनली रिलीज हो गया है। इसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दमदार एक्शन और वॉर सीन्स से लेकर वीएफएक्स तक कमाल का है। डायलॉग्स ऐसे हैं कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की भी झलक है, पर बाजी सनी देओल मार ले गए हैं। ट्रेलर को पहले 15 जनवरी को एक प्राइवेट स्क्रीनिंग में दिखाया गया, और वहां इसे दमदार रिस्पॉन्स मिला।'बॉर्डर 2' के ट्रेलर में विस्फोटक एक्शन के साथ-साथ देशभक्ति का जज्बा और सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं। डायलॉग ऐसे हैं, जिन्हें सुनकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा और सीटियां-तालियां बजने लगेंगी। ट्रेलर की शुरुआत होती है, तो दिखाया जाता है कि किस तरह आर्मी, नेवी और एयर फोर्स मिलकर दुश्मनों का सफाया करने के लिए एकजुट दिखती है। सनी देओल के मुंह पर ही दुश्मन तोप का मुंह तान देता है और अपने सैनिकों को उन्हें उड़ाने का आदेश देता है। फिल्म में उस दौर की कहानी दिखाई गई है, जब दुश्मनों के खिलाफ नौसेना, भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर काम किया था।'बॉर्डर 2' में वरुण धवन भारतीय सेना के परमवीर मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में हैं, जो जमीन पर सेना का पूरा ऑपरेशन संभालते नजर आते हैं। वहीं, अहान शेट्टी एक नौसेना अफसर और दिलजीत दोसांझ असल जिंदगी के भारतीय वायुसेना अधिकारी- फ्लाइंग अफसर निर्मलजीत सिंह सेखों के रोल में हैं। वह 1971 में पाकिस्तानी वायुसेना के हवाई हमले के दौरान शहीद हो गए थे। वहीं सनी देओल बटालियन अफसर बने हैं, जिनका एकदम बेबाक अंदाज दिखा है।'बॉर्डर 2' के वीएफएक्स की बात करें, तो यह कमाल का है। साउंड डिजाइन और सिनेमेटोग्राफी फिल्म की कहानी में और जान डाल देती है। सनी देओल अपने दमदार एक्शन और डायलॉग से हर सीन में छा जाते हैं। 'बॉर्डर' की तरह इस फिल्म में भी सनी देओल के वन-लाइनर्स तहलका मचाने वाले हैं। 'बॉर्डर 2' के ट्रेलर में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह की भी झलक है, जो फिल्म में अहम किरदारों में हैं।'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह 23 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।.
'बॉर्डर 2' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, और अब यह फाइनली रिलीज हो गया है। इसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दमदार एक्शन और वॉर सीन्स से लेकर वीएफएक्स तक कमाल का है। डायलॉग्स ऐसे हैं कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की भी झलक है, पर बाजी सनी देओल मार ले गए हैं। ट्रेलर को पहले 15 जनवरी को एक प्राइवेट स्क्रीनिंग में दिखाया गया, और वहां इसे दमदार रिस्पॉन्स मिला।'बॉर्डर 2' के ट्रेलर में विस्फोटक एक्शन के साथ-साथ देशभक्ति का जज्बा और सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं। डायलॉग ऐसे हैं, जिन्हें सुनकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा और सीटियां-तालियां बजने लगेंगी। ट्रेलर की शुरुआत होती है, तो दिखाया जाता है कि किस तरह आर्मी, नेवी और एयर फोर्स मिलकर दुश्मनों का सफाया करने के लिए एकजुट दिखती है। सनी देओल के मुंह पर ही दुश्मन तोप का मुंह तान देता है और अपने सैनिकों को उन्हें उड़ाने का आदेश देता है। फिल्म में उस दौर की कहानी दिखाई गई है, जब दुश्मनों के खिलाफ नौसेना, भारतीय सेना और वायुसेना ने मिलकर काम किया था।'बॉर्डर 2' में वरुण धवन भारतीय सेना के परमवीर मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में हैं, जो जमीन पर सेना का पूरा ऑपरेशन संभालते नजर आते हैं। वहीं, अहान शेट्टी एक नौसेना अफसर और दिलजीत दोसांझ असल जिंदगी के भारतीय वायुसेना अधिकारी- फ्लाइंग अफसर निर्मलजीत सिंह सेखों के रोल में हैं। वह 1971 में पाकिस्तानी वायुसेना के हवाई हमले के दौरान शहीद हो गए थे। वहीं सनी देओल बटालियन अफसर बने हैं, जिनका एकदम बेबाक अंदाज दिखा है।'बॉर्डर 2' के वीएफएक्स की बात करें, तो यह कमाल का है। साउंड डिजाइन और सिनेमेटोग्राफी फिल्म की कहानी में और जान डाल देती है। सनी देओल अपने दमदार एक्शन और डायलॉग से हर सीन में छा जाते हैं। 'बॉर्डर' की तरह इस फिल्म में भी सनी देओल के वन-लाइनर्स तहलका मचाने वाले हैं। 'बॉर्डर 2' के ट्रेलर में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह की भी झलक है, जो फिल्म में अहम किरदारों में हैं।'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और यह 23 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
Border 2 Trailer Release Border 2 Release Date Border 2 Sunny Deol Border 2 Cast बॉर्डर 2 ट्रेलर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Shaksgam Valley Dispute: J&K की शक्सगाम घाटी चीन की हुई ? पाकिस्तान के गिफ्ट पर छिड़ा संग्राम !Shaksgam Valley Dispute Explained: भारत चीन (India China border dispute) एक बार फिर सीमा विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए हैं.
Read more »
'ऐ जाते हुए लम्हों' की शरबानी मुखर्जी कहां हैं? Border से बनी थीं क्रश, अशोक कुमार से खास कनेक्शन'बॉर्डर 2' का गाना 'ऐ जाते हुए लम्हों' रिलीज हुआ, तो 29 साल पहले आए इसी गाने की हीरोइन अचानक याद आ गई। वह गाना शरबानी मुखर्जी पर फिल्माया गया था। उन्होंने 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी की पत्नी फूल कंवर का रोल प्ले किया था। जानिए 15 साल से वह कहां हैं और क्यों फिल्में...
Read more »
India Reshapes Military Geography Along China Border As Infrastructure Race Accelerates: A Look At Strategic ProjectsIndia’s border dispute with China covers a 3,488-kilometre LAC with five Indian states sharing the border. Now, India is not just building roads, but also tunnels and railway lines. According to reports, over $3 billion has been allocated for borde
Read more »
‘जाते हुए लम्हों’ के बाद अब ‘मिट्टी के बेटे’...रूला देगा BORDER-2 का ये चौथा गाना, सोनू निगम की आवाज ने छुआ फैंस का दिल, मिनटों में यूट्यूब पर छाया‘जाते हुए लम्हों’ के बाद अब ‘मिट्टी के बेटे’...रूला देगा BORDER-2 का ये चौथा गाना, सोनू निगम की आवाज ने छुआ फैंस का दिल, मिनटों में यूट्यूब पर छाया
Read more »
Border 2: कहानी 'परम वीर' मेजर होशियार सिंह की, 350 दुश्मनों के बने थे काल, वरुण धवन निभा रहे रोलसनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी से सजी फिल्म 'बॉर्डर 2' गणतंत्र दिवस के ठीक पहले 23 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें वरुण धवन को लेकर इंटरनेट पर कुछ ज्यादा ही बातें हो गईं। पहले तो उन्हें बहुत भला-बुरा कहा गया, लेकिन फैंस उनकी एक्टिंग की तारीफ भी कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वरुण जिस दिग्गज सैनिक होशियार सिंह का रोल प्ले कर...
Read more »
Border 2 Trailer Out: सनी पाजी की ललकार, पाकिस्तान में हाहाकार; रोंगटे खड़े कर देगा बॉर्डर 2 का ट्रेलरBorder 2 Trailer: अभिनेता सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। जिसमें भारत और पाकिस्तान की जंग को दिखाया गया है।
Read more »
