बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों पर एक तरफ जहां मतदान जारी है। वहीं दूसरी ओर अब नगर निगम चुनावों के दौरान वोट डालने के बाद उंगली पर लगाई जा रही स्याही
बृहन्मुंबई नगर निगम समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों पर एक तरफ जहां मतदान जारी है। वहीं दूसरी ओर अब नगर निगम चुनावों के दौरान वोट डालने के बाद उंगली पर लगाई जा रही स्याही को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री और शिंदे गुट के शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने गुरुवार को दावा किया कि यह स्याही आसानी से मिट रही है, जिससे फर्जी मतदान की आशंका पैदा हो सकती है। संजय शिरसाट ने अपने परिवार के साथ वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उंगली पर लगाई जा रही मार्कर पेन की स्याही आसानी से हटाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कुछ जगहों पर दोबारा वोट डाले जाने की संभावना हो सकती है। उन्होंने मतदान अधिकारियों और पोलिंग एजेंटों से इस पर कड़ी नजर रखने की अपील की। बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग की चेतावनी इसी बीच महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि मतदाता की अंगुली पर लगाई गई इंडलेबल इंक को मिटाने या पोलिंग के दौरान भ्रम फैलाने का प्रयास करना चुनावी गड़बड़ी माना जाएगा। राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं और सभी दलों को साफ-साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है और किसी भी परिस्थिति में दोबारा वोटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। ये भी पढ़ें:- Bengal: बंगाल में सिंगूर मुद्दे को भुनाने की कोशिश में भाजपा, पीएम मोदी की रैली से बड़ा संदेश देने की तैयारी वायरल वीडियो की जांच में जुटा आयोग इससे पहले राज्य के निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन वीडियो की जांच की जा रही है, जिनमें लोग वोट डालने के बाद अपनी उंगली से स्याही हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि नेल पॉलिश रिमूवर, एसीटोन और पेंट थिनर जैसी चीजों से वोट की स्याही आसानी से हटाई जा सकती है। ये भी पढ़ें:- Politics On Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में भगदड़ पर डीएमके का हमला, विजय को ठहराया मौतों का जिम्मेदार चुनाव आयोग ने दी सफाई राज्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी बताया कि चुनाव में इस्तेमाल की जा रही यह मार्कर स्याही ‘कोरेस’ कंपनी की है, जिसका इस्तेमाल साल 2011 से चुनावों में किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने कहा है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अन्य वीडियो.
बृहन्मुंबई नगर निगम समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों पर एक तरफ जहां मतदान जारी है। वहीं दूसरी ओर अब नगर निगम चुनावों के दौरान वोट डालने के बाद उंगली पर लगाई जा रही स्याही को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री और शिंदे गुट के शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने गुरुवार को दावा किया कि यह स्याही आसानी से मिट रही है, जिससे फर्जी मतदान की आशंका पैदा हो सकती है। संजय शिरसाट ने अपने परिवार के साथ वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उंगली पर लगाई जा रही मार्कर पेन की स्याही आसानी से हटाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कुछ जगहों पर दोबारा वोट डाले जाने की संभावना हो सकती है। उन्होंने मतदान अधिकारियों और पोलिंग एजेंटों से इस पर कड़ी नजर रखने की अपील की। बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव आयोग की चेतावनी इसी बीच महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि मतदाता की अंगुली पर लगाई गई इंडलेबल इंक को मिटाने या पोलिंग के दौरान भ्रम फैलाने का प्रयास करना चुनावी गड़बड़ी माना जाएगा। राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं और सभी दलों को साफ-साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है और किसी भी परिस्थिति में दोबारा वोटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। ये भी पढ़ें:- Bengal: बंगाल में सिंगूर मुद्दे को भुनाने की कोशिश में भाजपा, पीएम मोदी की रैली से बड़ा संदेश देने की तैयारी वायरल वीडियो की जांच में जुटा आयोग इससे पहले राज्य के निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन वीडियो की जांच की जा रही है, जिनमें लोग वोट डालने के बाद अपनी उंगली से स्याही हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि नेल पॉलिश रिमूवर, एसीटोन और पेंट थिनर जैसी चीजों से वोट की स्याही आसानी से हटाई जा सकती है। ये भी पढ़ें:- Politics On Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में भगदड़ पर डीएमके का हमला, विजय को ठहराया मौतों का जिम्मेदार चुनाव आयोग ने दी सफाई राज्य निर्वाचन आयुक्त ने यह भी बताया कि चुनाव में इस्तेमाल की जा रही यह मार्कर स्याही ‘कोरेस’ कंपनी की है, जिसका इस्तेमाल साल 2011 से चुनावों में किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने कहा है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अन्य वीडियो
Maharashtra Municipal Elections 2025 Ink Removed From Fingers Viral Video Election Commission India News In Hindi Latest India News Updates महाराष्ट्र चुनाव महाराष्ट्र निगम चुनाव 2025 उंगलियों से हटाई गई स्याही वायरल वीडियो चुनाव आयोग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra Civic Polls: स्थानीय निकाय चुनाव में महायुति के साथ चुनाव ना लड़ने पर अजित पवार की सफाई; कही ये बातमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में उनकी पार्टी का महायुति से अलग चुनाव लड़ना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि
Read more »
Maharashtra Civic Polls: बीएमसी चुनाव आज, क्या होगा मुंबई की सत्ता का भविष्य? ठाकरे ब्रांड की असली परीक्षादेश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र की कुल 29 महानगरपालिकाओं में वोट डाले जाएंगे। बीएमसी का सालाना बजट 74 हजार
Read more »
BMC Elections 2026 Voting Live Updates: Voting Begins For 29 Civic Bodies Across MaharashtraBMC Elections 2026 Voting Live Updates: Voting is underway Thursday for 29 civic bodies across Maharashtra, including Mumbais Brihanmumbai Municipal Corporation. Over 3.48 crore voters will decide the fate of 15,931 candidates contesting 2,869 seats.
Read more »
Maharashtra Civic Polls 2026: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव के चलते क्या-क्या रहेगा बंद? डिटेल में पढ़ेंMaharashtra Local Body Polls: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के कारण आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम BMC सहित राज्य की 29 नगरपालिकाओं में मतदान जारी है। इस दौरान सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल और शेयर बाजार बंद रहेंगे। हालांकि, अस्पताल, पुलिस, एंबुलेंस और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से चालू...
Read more »
Maharashtra: RSS પ્રમુખનું NOTA પર મોટું નિવેદન, મતદાન બાદ મતદારોને આપી ચેતવણીMaharashtra Civic Polls: મહારાષ્ટ્રમાં આજે સ્થાનિક ચૂંટણીઓ થઈ રહી છે. 29 નગરનિગમો માટે મતદાન ચાલુ છે. આ બધા વચ્ચે નાગપુરમાં મતદાન બાદ આરએસએસ ચીફે નોટા મુદ્દે મતદારોને ચેતવ્યા છે. જાણો તેમણે શું કહ્યું?
Read more »
Maharashtra civic polls: धुले में निकाय चुनाव के दौरान हिंसा, शिवसेना नेता के घर हमला; EVM को पहुंचाया नुकसानमहाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों के बीच धुले में बीते 48 घंटों में भारी हंगामा देखने को मिला। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई और एक ईवीएम को नुकसान पहुंचाया गया। इसके साथ ही
Read more »
