Border 2 Trailer: 'बॉर्डर 2' का मच अवेटेड ट्रेलर लॉन्च हो गया है. फिल्म 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध से इंस्पायर है. बॉर्डर 2 का ट्रेलर काफी दमदार और एक्शन से भरा हुआ है. फिल्म में जोश और देशभक्ति की भावना की झलक दिखाती है. फिल्म में सनी देओल के धांसू डायलॉग्स हैं.
मुंबई. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ का मच अवेटेड ट्रेलर लॉन्च हो गया. फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार एक्शन, गहरे जज़्बात, देशभक्ति और तालीमार डायलॉग्स से भरा हुआ है.
सनी देओल के डायलॉग्स हमेशा की तरह तालियां बजाने पर मजबूर कर सकते हैं. फिल्म का ट्रेलर एक ग्रैंड लेवेल की के वॉर ड्रामा झलक दिखाता है. 3 मिनट 45 सेकेंड के इस ट्रेलर शुरुआत पाकिस्तान के एक टैंक से होती है, जिसके निशाने पर सनी देओल दिखते हैं. फिर बताया जाता है कि यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से इंस्पायर है. ‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर में फिर में सनी देओल की आवाज गूंजती है. अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांज और वरुण धवन पाकिस्तानी सेना से भिड़ते हुए दिखते हैं. ट्रेलर में भारतीय सेना की तीन अलग-अलग सेनाओं के अफसरों को एक साथ दिखाया गया है, जिनका किरदार वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी निभा रहे हैं. वरुण थल सेना पर हमले की अगुवाई करते हैं और दुश्मनों का सीधा सामना करते हैं. दिलजीत आसमान में जबरदस्त हवाई लड़ाइयों में छाए रहते हैं, जबकि अहान नौसेना मिशन की कमान संभालते हैं, जिससे सैन्य कार्रवाई का पूरा नज़ारा मिलता है. ट्रेलर में सनी देओल बटालियन लीडर के रूप में सब पर भारी नजर आते हैं, उनकी कमांडिंग पावर और दृढ़ता साफ झलकती है. उनके गूंजते हुए वन-लाइनर्स, जैसे “है जुर्रत…”, तुरंत ही ‘हाउज़ द जोश?’ जैसे मशहूर डायलॉग्स की याद दिलाते हैं. ट्रेलर के आखिरी में सनी देओल पाकिस्तान की आबादी की तुलना भारत में ईद के दिन काटे जाने वाले बकरों करते हुए डायलॉग मारते हैं, जो जोश से भरा हुआ है. इतना ही नहीं, फिल्म के के वीएफएक्स शानदार हैं, साउंड डिजाइन दमदार है और सिनेमैटोग्राफी कहानी को और ग्रैंड बनाती है. जहां नई तिकड़ी स्क्रीन पर ध्यान खींचती है, वहीं सनी देओल हर सीन में छाए रहते हैं, उनकी दहाड़ें ‘बॉर्डर’, ‘गदर’ और ‘गदर 2’ की याद दिलाती हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Shaksgam Valley Dispute: J&K की शक्सगाम घाटी चीन की हुई ? पाकिस्तान के गिफ्ट पर छिड़ा संग्राम !Shaksgam Valley Dispute Explained: भारत चीन (India China border dispute) एक बार फिर सीमा विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए हैं.
Read more »
'ऐ जाते हुए लम्हों' की शरबानी मुखर्जी कहां हैं? Border से बनी थीं क्रश, अशोक कुमार से खास कनेक्शन'बॉर्डर 2' का गाना 'ऐ जाते हुए लम्हों' रिलीज हुआ, तो 29 साल पहले आए इसी गाने की हीरोइन अचानक याद आ गई। वह गाना शरबानी मुखर्जी पर फिल्माया गया था। उन्होंने 'बॉर्डर' में सुनील शेट्टी की पत्नी फूल कंवर का रोल प्ले किया था। जानिए 15 साल से वह कहां हैं और क्यों फिल्में...
Read more »
India Reshapes Military Geography Along China Border As Infrastructure Race Accelerates: A Look At Strategic ProjectsIndia’s border dispute with China covers a 3,488-kilometre LAC with five Indian states sharing the border. Now, India is not just building roads, but also tunnels and railway lines. According to reports, over $3 billion has been allocated for borde
Read more »
‘जाते हुए लम्हों’ के बाद अब ‘मिट्टी के बेटे’...रूला देगा BORDER-2 का ये चौथा गाना, सोनू निगम की आवाज ने छुआ फैंस का दिल, मिनटों में यूट्यूब पर छाया‘जाते हुए लम्हों’ के बाद अब ‘मिट्टी के बेटे’...रूला देगा BORDER-2 का ये चौथा गाना, सोनू निगम की आवाज ने छुआ फैंस का दिल, मिनटों में यूट्यूब पर छाया
Read more »
Border 2 Trailer Out: सनी पाजी की ललकार, पाकिस्तान में हाहाकार; रोंगटे खड़े कर देगा बॉर्डर 2 का ट्रेलरBorder 2 Trailer: अभिनेता सनी देओल की मल्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। जिसमें भारत और पाकिस्तान की जंग को दिखाया गया है।
Read more »
Border 2 Trailer: हम पूजा राम की करते हैं, तेवर परशुराम के रखते हैं! देश की आन-बान-शान बने सनी, वरुण, दिलजीतबॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और सनी देओल की दहाड़ के साथ-साथ डायलॉग्स कलेजा चीरने वाले हैं।
Read more »
