Bihar chunav: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का आरोप, दर्ज हुई प्राथमिकी

Bihar Elections News

Bihar chunav: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का आरोप, दर्ज हुई प्राथमिकी
Lalan SinghVoter IntimidationFIR
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 78 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 53%

बिहार में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक सरगर्मी तेज है। मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद माहौल और गरमा गया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को मतदाताओं को धमकाने के आरोप में चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ललन सिंह जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं, जिन्हें हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया...

जागरण संवाददाता, पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान को लेकर प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया है। ललन सिंह को 24 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब देना होगा। बता दें कि मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का समर्थकों से आह्वान करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पर मोकामा थाना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धारा में प्राथमिकी कराई गई। मोकामा सीओ लवली कुमारी ने प्राथमिकी कराई है। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने अपने एक्स हैंडल पर की है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के शिवनार गांव में केंद्रीय मंत्री ने विवादित बयान दिया था। मोकामा से राजग के घटक दल जद यू प्रत्याशी व पूर्व विधायक अनंत सिंह तीन दिन पहले जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हुई हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। इसके बाद से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जद यू प्रत्याशी अनंत सिंह के प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है। ललन मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। मोकामा इसी क्षेत्र में है। उनको चुनाव जिताने में अनंत सिंह की बड़ी भूमिका रही थी। अब ललन साथ निभा रहे हैं। कल सोमवार को भी मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अनंत सिंह के पक्ष में रोड शो किया था। उसमें अनुमति से अधिक संख्या में वाहन के शामिल होने और हूटर लगी गाड़ी को लेकर जद यू प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता पर आदर्श आचार संहिता की प्राथमिकी की गई थी। पुलिस ने हूटर लगी गाड़ी जब्त भी कर ली थी।.

जागरण संवाददाता, पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पहले चरण के मतदान को लेकर प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन है। शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या मामले को लेकर सियासत गरमाई हुई है। जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया है। ललन सिंह को 24 घंटे के भीतर इस नोटिस का जवाब देना होगा। बता दें कि मतदाताओं को धमकाने और घरों में कैद रखने का समर्थकों से आह्वान करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पर मोकामा थाना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धारा में प्राथमिकी कराई गई। मोकामा सीओ लवली कुमारी ने प्राथमिकी कराई है। इसकी पुष्टि जिला प्रशासन ने अपने एक्स हैंडल पर की है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के शिवनार गांव में केंद्रीय मंत्री ने विवादित बयान दिया था। मोकामा से राजग के घटक दल जद यू प्रत्याशी व पूर्व विधायक अनंत सिंह तीन दिन पहले जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हुई हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। इसके बाद से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने जद यू प्रत्याशी अनंत सिंह के प्रचार अभियान की कमान संभाल ली है। ललन मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। मोकामा इसी क्षेत्र में है। उनको चुनाव जिताने में अनंत सिंह की बड़ी भूमिका रही थी। अब ललन साथ निभा रहे हैं। कल सोमवार को भी मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अनंत सिंह के पक्ष में रोड शो किया था। उसमें अनुमति से अधिक संख्या में वाहन के शामिल होने और हूटर लगी गाड़ी को लेकर जद यू प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता पर आदर्श आचार संहिता की प्राथमिकी की गई थी। पुलिस ने हूटर लगी गाड़ी जब्त भी कर ली थी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Lalan Singh Voter Intimidation FIR Mokama Anant Singh Bihar Politics Election Campaign Code Of Conduct Central Minister Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Chunav: तरैया में कांटे की टक्कर, विकास बनाम जातीय समीकरण तय करेगा जीत का गणितBihar Chunav: तरैया में कांटे की टक्कर, विकास बनाम जातीय समीकरण तय करेगा जीत का गणितसारण जिले के तरैया विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प है। विकास और जाति समीकरणों के बीच, एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज के उम्मीदवार जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। एनडीए सरकार की योजनाओं को गिना रही है, तो महागठबंधन बेरोजगारी और महंगाई को मुद्दा बना रहा...
Read more »

एक नाइट का रेट 20000... बिहार चुनाव में पटना के होटल भी खूब काट रहे चांदीएक नाइट का रेट 20000... बिहार चुनाव में पटना के होटल भी खूब काट रहे चांदीBihar Chunav: एक नाइट का रेट 20000... बिहार चुनाव में पटना के होटल भी काट रहे चांदी; मौर्य, Taj, चाणक्य सब फुल
Read more »

Bihar Chunav: 'JDU सांसद कर रहे महागठबंधन के प्रत्याशी का प्रचार', BJP उम्मीदवार का गंभीर आरोपबिहार चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने जेडीयू सांसद पर महागठबंधन के प्रत्याशी का प्रचार करने का आरोप लगाया है। बीजेपी उम्मीदवार ने जेडीयू नेतृत्व से हस्तक्षेप की मांग की है, जबकि महागठबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी...
Read more »

Bihar Election 2025: प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज, 'अपमान मंत्रालय' बनाने का सुझाव दियाBihar Election 2025: प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज, 'अपमान मंत्रालय' बनाने का सुझाव दियाBihar Chunav 2025: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को सहरसा जिले के सोनबरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने पीएम मोदी को एक 'अपमान मंत्रालय' बनाने के सुझाव दिया।
Read more »

Bihar Chunav: प्रवासी नेताओं ने संभाली है कमान, बिहार में बढ़ा चुनावी तापमानBihar Chunav: प्रवासी नेताओं ने संभाली है कमान, बिहार में बढ़ा चुनावी तापमानबांका में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला है। चुनावी माहौल बनाने के लिए गुजरात, उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा से नेताओं की टीमें पहुंची हैं। प्रवासी महिला कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। कटोरिया सीट पर भाजपा ने नया चेहरा उतारा है। कांग्रेस के लिए दक्षिण अफ्रीका से भी नेता आए...
Read more »

Bihar Chunav 2025: बिहार में बीजेपी-जेडीयू ने उद्योग तबाह किए, 'माइग्रेशन इंडस्ट्री' स्थापित की: कांग्रेसBihar Chunav 2025: बिहार में बीजेपी-जेडीयू ने उद्योग तबाह किए, 'माइग्रेशन इंडस्ट्री' स्थापित की: कांग्रेसBihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जमकर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी-जेडीयू ने 20 साल में बिहार के उद्योगों को बर्बाद कर दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:44:32