Bihar Chunav 2025: बिहार में बीजेपी-जेडीयू ने उद्योग तबाह किए, 'माइग्रेशन इंडस्ट्री' स्थापित की: कांग्रेस

Bihar Assembly Election 2025 News

Bihar Chunav 2025: बिहार में बीजेपी-जेडीयू ने उद्योग तबाह किए, 'माइग्रेशन इंडस्ट्री' स्थापित की: कांग्रेस
CongressBjp JduIndustries
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 198 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 114%
  • Publisher: 51%

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जमकर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी-जेडीयू ने 20 साल में बिहार के उद्योगों को बर्बाद कर दिया है।

पटना: कांग्रेस ने बिहार में 20 साल के बीजेपी-जेडीयू शासन पर हमला बोलते हुए कहा है कि इस दौरान राज्य में सिर्फ 'माइग्रेशन इंडस्ट्री' स्थापित हुई है और उद्योगों की पुरानी परंपरा को जानबूझकर कमजोर किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बिहार को औद्योगिक विकास की जरूरत है, न कि लोगों के पलायन की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने आजादी के बाद बिहार में कई बड़े उद्योग स्थापित किए थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने कुछ भी नया नहीं किया, बल्कि मौजूदा उद्योगों को भी बर्बाद कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार ने सिर्फ 'माइग्रेशन इंडस्ट्री' यानी लोगों के पलायन का उद्योग खड़ा किया है। जयराम रमेश ने कहा कि, बिहार जैसे औद्योगिक क्षमता वाले राज्य को विकास के राष्ट्रीय नक्शे से लगभग मिटा दिया गया है। कांग्रेस का वादा है कि वे बिहार के औद्योगिक गौरव को फिर से बहाल करेंगे और राज्य के लोगों को पलायन नहीं, बल्कि पुनर्निर्माण का रास्ता दिखाएंगे।बिहार बेरोजगारी और पलायन का पर्याय बनाजयराम रमेश ने कहा कि एक समय था जब बिहार अपने चीनी, कागज, जूट, रेशम और डेयरी उद्योगों के लिए जाना जाता था। लेकिन आज यह राज्य बेरोजगारी और पलायन का पर्याय बन गया है। उन्होंने याद दिलाया कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने अविभाजित बिहार में कई औद्योगिक इकाइयां लगाई थीं, जिन्होंने राज्य को देश के औद्योगिक मानचित्र पर एक खास पहचान दिलाई थी। उस दौर में बिहार का विकास भारी उद्योगों, ऊर्जा, डेयरी और रेल उत्पादन के इर्द-गिर्द घूमता था। कांग्रेस नेता ने कांग्रेस शासनकाल में स्थापित कुछ प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बरौनी तेल रिफाइनरी ने बिहार को ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बनाया था। सिंदरी और बरौनी उर्वरक संयंत्रों ने देश की उर्वरक सुरक्षा को मजबूत किया था। बरौनी डेयरी तो आज की सुधा डेयरी की नींव थी। इसके अलावा, रेल व्हील प्लांट, बेला; डीजल लोकोमोटिव प्लांट, मढ़ौरा; नेबी नगर थर्मल प्रोजेक्ट; और सुधा कोऑपरेटिव डेयरी नेटवर्क जैसे प्रोजेक्ट्स भी कांग्रेस के कार्यकाल में लगे थे।बीजेपी-जेडीयू ने कोई महत्वपूर्ण उद्योग नहीं लगायाजयराम रमेश ने बीजेपी-जेडीयू सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस सरकारों ने दूरदर्शिता के साथ बिहार की औद्योगिक नींव रखी, वहीं बीजेपी-जेडीयू सरकार ने एक भी महत्वपूर्ण उद्योग स्थापित नहीं किया। बल्कि अपनी भ्रष्ट और अव्यवस्थित नीतियों से उन्होंने मौजूदा उद्योगों को भी तबाह कर दिया। उन्होंने अशोक पेपर मिल का उदाहरण दिया, जो 400 एकड़ में फैला एक बड़ा परिसर था, लेकिन अब खंडहर बन गया है। मशीनें जंग खा गईं और मजदूर बेघर हो गए। कांग्रेस नेता ने बताया कि बिहार में कभी 33 से ज्यादा चीनी मिलें थीं, जो देश के कुल चीनी उत्पादन का लगभग 40 फीसदी हिस्सा बनाती थीं। आज उनमें से ज्यादातर बंद पड़ी हैं। सकरी, रायम, लोहट, मोतीपुर, बनमंखी, मोतिहारी जैसी मिलें बंद हो गईं। रमेश ने कहा कि मशीनों को ट्रकों में लादकर कबाड़ के भाव बेच दिया गया। प्रधानमंत्री हर चुनाव में इन मिलों को फिर से चालू करने का वादा करते हैं, लेकिन एक-एक करके सब बंद होती गईं।जूट उद्योग का भी यही हाल हुआ। समस्तीपुर की रामेश्वर जूट मिल 2017 से बंद है। भागलपुर का प्रसिद्ध रेशम उद्योग भी दम तोड़ रहा है। वहां की स्पन सिल्क फैक्ट्री सालों से बंद है। जयराम रमेश के अनुसार, 95 प्रतिशत बुनकर परिवार कर्ज और गरीबी में डूबे हुए हैं।पसंदीदा उद्योगपतियों को एक रुपये प्रति एकड़ जमीनउन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर भी सवाल उठाया कि 'बड़े उद्योग समुद्र के किनारे लगते हैं।' साथ ही केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर भी कि 'बिहार में उद्योग के लिए जमीन नहीं है।' रमेश ने आरोप लगाया कि एक तरफ ये बातें कही जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के पसंदीदा उद्योगपतियों को एक रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन दे दी जाती है।जयराम रमेश ने दावा किया कि आज तीन करोड़ से ज्यादा लोग रोजगार की तलाश में बिहार छोड़कर जा चुके हैं। बिहार के सीमावर्ती जिलों जैसे कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया से मजदूर बंगाल और असम तक दिहाड़ी मजदूरी करने को मजबूर हैं।बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होने हैं, और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। विपक्षी इंडिया गठबंधन में मुख्य रूप से आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं, ने बिहार चुनावों के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।.

पटना: कांग्रेस ने बिहार में 20 साल के बीजेपी-जेडीयू शासन पर हमला बोलते हुए कहा है कि इस दौरान राज्य में सिर्फ 'माइग्रेशन इंडस्ट्री' स्थापित हुई है और उद्योगों की पुरानी परंपरा को जानबूझकर कमजोर किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बिहार को औद्योगिक विकास की जरूरत है, न कि लोगों के पलायन की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों ने आजादी के बाद बिहार में कई बड़े उद्योग स्थापित किए थे, लेकिन वर्तमान सरकार ने कुछ भी नया नहीं किया, बल्कि मौजूदा उद्योगों को भी बर्बाद कर दिया।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों में बिहार में बीजेपी और जेडीयू की सरकार ने सिर्फ 'माइग्रेशन इंडस्ट्री' यानी लोगों के पलायन का उद्योग खड़ा किया है। जयराम रमेश ने कहा कि, बिहार जैसे औद्योगिक क्षमता वाले राज्य को विकास के राष्ट्रीय नक्शे से लगभग मिटा दिया गया है। कांग्रेस का वादा है कि वे बिहार के औद्योगिक गौरव को फिर से बहाल करेंगे और राज्य के लोगों को पलायन नहीं, बल्कि पुनर्निर्माण का रास्ता दिखाएंगे।बिहार बेरोजगारी और पलायन का पर्याय बनाजयराम रमेश ने कहा कि एक समय था जब बिहार अपने चीनी, कागज, जूट, रेशम और डेयरी उद्योगों के लिए जाना जाता था। लेकिन आज यह राज्य बेरोजगारी और पलायन का पर्याय बन गया है। उन्होंने याद दिलाया कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने अविभाजित बिहार में कई औद्योगिक इकाइयां लगाई थीं, जिन्होंने राज्य को देश के औद्योगिक मानचित्र पर एक खास पहचान दिलाई थी। उस दौर में बिहार का विकास भारी उद्योगों, ऊर्जा, डेयरी और रेल उत्पादन के इर्द-गिर्द घूमता था।कांग्रेस नेता ने कांग्रेस शासनकाल में स्थापित कुछ प्रमुख औद्योगिक इकाइयों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बरौनी तेल रिफाइनरी ने बिहार को ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बनाया था। सिंदरी और बरौनी उर्वरक संयंत्रों ने देश की उर्वरक सुरक्षा को मजबूत किया था। बरौनी डेयरी तो आज की सुधा डेयरी की नींव थी। इसके अलावा, रेल व्हील प्लांट, बेला; डीजल लोकोमोटिव प्लांट, मढ़ौरा; नेबी नगर थर्मल प्रोजेक्ट; और सुधा कोऑपरेटिव डेयरी नेटवर्क जैसे प्रोजेक्ट्स भी कांग्रेस के कार्यकाल में लगे थे।बीजेपी-जेडीयू ने कोई महत्वपूर्ण उद्योग नहीं लगायाजयराम रमेश ने बीजेपी-जेडीयू सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस सरकारों ने दूरदर्शिता के साथ बिहार की औद्योगिक नींव रखी, वहीं बीजेपी-जेडीयू सरकार ने एक भी महत्वपूर्ण उद्योग स्थापित नहीं किया। बल्कि अपनी भ्रष्ट और अव्यवस्थित नीतियों से उन्होंने मौजूदा उद्योगों को भी तबाह कर दिया। उन्होंने अशोक पेपर मिल का उदाहरण दिया, जो 400 एकड़ में फैला एक बड़ा परिसर था, लेकिन अब खंडहर बन गया है। मशीनें जंग खा गईं और मजदूर बेघर हो गए।कांग्रेस नेता ने बताया कि बिहार में कभी 33 से ज्यादा चीनी मिलें थीं, जो देश के कुल चीनी उत्पादन का लगभग 40 फीसदी हिस्सा बनाती थीं। आज उनमें से ज्यादातर बंद पड़ी हैं। सकरी, रायम, लोहट, मोतीपुर, बनमंखी, मोतिहारी जैसी मिलें बंद हो गईं। रमेश ने कहा कि मशीनों को ट्रकों में लादकर कबाड़ के भाव बेच दिया गया। प्रधानमंत्री हर चुनाव में इन मिलों को फिर से चालू करने का वादा करते हैं, लेकिन एक-एक करके सब बंद होती गईं।जूट उद्योग का भी यही हाल हुआ। समस्तीपुर की रामेश्वर जूट मिल 2017 से बंद है। भागलपुर का प्रसिद्ध रेशम उद्योग भी दम तोड़ रहा है। वहां की स्पन सिल्क फैक्ट्री सालों से बंद है। जयराम रमेश के अनुसार, 95 प्रतिशत बुनकर परिवार कर्ज और गरीबी में डूबे हुए हैं।पसंदीदा उद्योगपतियों को एक रुपये प्रति एकड़ जमीनउन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर भी सवाल उठाया कि 'बड़े उद्योग समुद्र के किनारे लगते हैं।' साथ ही केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर भी कि 'बिहार में उद्योग के लिए जमीन नहीं है।' रमेश ने आरोप लगाया कि एक तरफ ये बातें कही जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के पसंदीदा उद्योगपतियों को एक रुपये प्रति एकड़ की दर से जमीन दे दी जाती है।जयराम रमेश ने दावा किया कि आज तीन करोड़ से ज्यादा लोग रोजगार की तलाश में बिहार छोड़कर जा चुके हैं। बिहार के सीमावर्ती जिलों जैसे कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया से मजदूर बंगाल और असम तक दिहाड़ी मजदूरी करने को मजबूर हैं।बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होने हैं, और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। विपक्षी इंडिया गठबंधन में मुख्य रूप से आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं, ने बिहार चुनावों के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Congress Bjp Jdu Industries Bihar Migration बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कांग्रेस भाजपा जदयू बिहार से पलायन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Chunav 2025: अम‍ित शाह ने की बिहार के सीएम की सराहना, बोले-नीतीश जी ने काफी मेहनत की हैBihar Chunav 2025: अम‍ित शाह ने की बिहार के सीएम की सराहना, बोले-नीतीश जी ने काफी मेहनत की हैकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए बहुत मेहनत की है। अमित शाह ने बिहार में कानून व्यवस्था में सुधार, विकास को गति देने और लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए नीतीश कुमार के प्रयासों की सराहना की। नीतीश कुमार ने भी अमित शाह के समर्थन के लिए आभार व्यक्त...
Read more »

Bihar Chunav 2025 : सुप्रिया श्रीनेत का सम्राट चौधरी पर करारा हमला, कहा वे 25 साल से झूठ बोल रहेBihar Chunav 2025 : सुप्रिया श्रीनेत का सम्राट चौधरी पर करारा हमला, कहा वे 25 साल से झूठ बोल रहेकांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बिहार चुनाव 2025 के संदर्भ में भाजपा नेता सम्राट चौधरी पर 25 साल से झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए। श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता...
Read more »

Bihar Chunav 2025 : 21 एजेंसियाें की पैनी नजर, 100 करोड़ से अधिक की जब्ती, शराब की मात्रा चौंकानेवालीBihar Chunav 2025 : 21 एजेंसियाें की पैनी नजर, 100 करोड़ से अधिक की जब्ती, शराब की मात्रा चौंकानेवालीबिहार में 2025 के विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 21 एजेंसियां सक्रिय हैं। इन एजेंसियों ने अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त की है, जिसमें शराब की मात्रा चौंकाने वाली है। चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध...
Read more »

Bihar Chunav 2025: जदयू नेता ने माले को बताया विकास के रास्‍ते का रोड़ा, बोले-गरीबों के मसीहा नीतीश कुमारBihar Chunav 2025: जदयू नेता ने माले को बताया विकास के रास्‍ते का रोड़ा, बोले-गरीबों के मसीहा नीतीश कुमारजदयू नेता ने भाकपा माले को बिहार के विकास में बाधक बताया है। उन्होंने नीतीश कुमार को गरीबों का मसीहा बताते हुए उनके नेतृत्व में राज्य के विकास की बात कही। नेता ने कहा कि भाकपा माले ने कभी भी गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, जबकि नीतीश कुमार ने हमेशा गरीबों के हित में काम किया है। बिहार चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया...
Read more »

Bihar Chunav 2025: महागठबंधन में जारी है बवाल, इन सीटों में अपनों के खिलाफ ही ठोक रहे तालBihar Chunav 2025: महागठबंधन में जारी है बवाल, इन सीटों में अपनों के खिलाफ ही ठोक रहे तालबिहार में महागठबंधन चुनावी मैदान में एकजुट नहीं दिख रहा है। एक दर्जन सीटों पर घटक दलों के बीच दोस्ताना संघर्ष है। चैनपुर, वैशाली, नरकटियागंज और राजापाकर जैसी सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। दरभंगा में राजद और वीआइपी के प्रत्याशी आमने-सामने हैं, जिससे भ्रम की स्थिति है। बछवाड़ा में भाकपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिससे...
Read more »

Bihar Election 2025: प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज, 'अपमान मंत्रालय' बनाने का सुझाव दियाBihar Election 2025: प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर तंज, 'अपमान मंत्रालय' बनाने का सुझाव दियाBihar Chunav 2025: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को सहरसा जिले के सोनबरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने पीएम मोदी को एक 'अपमान मंत्रालय' बनाने के सुझाव दिया।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:45:43