Bihar Chunav 2025: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को सहरसा जिले के सोनबरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने पीएम मोदी को एक 'अपमान मंत्रालय' बनाने के सुझाव दिया।
पटना: बिहार के सोनबरसा में सोमवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को' अपमान मंत्रालय ' बनाना चाहिए। प्रियंका ने यह बात पीएम मोदी के विपक्ष के नेताओं पर देश और बिहार का अपमान करने का आरोप लगाए जाने के जवाब में कही। प्रियंका गांधी ने बिहार की एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री को एक सुझाव देना चाहती हूं क्योंकि प्रधानमंत्री का समय बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री का समय रोजगार उपलब्ध कराने, विकास को बढ़ावा देने और बड़े उद्योग स्थापित करने में लगना चाहिए। मेरा सुझाव है कि वे एक नया मंत्रालय बनाएं और उसका नाम ' अपमान मंत्रालय ' रखें, ताकि उनका समय बरबाद न हो। जब आप अपनी नौकरी, अपने रोजगार के लिए विरोध करते हैं, और उन्हें लगता है कि किसी के सवाल उठाने से देश का अपमान हो रहा है, तो ' अपमान मंत्रालय ' आपको तलब कर सकता है। मेरा यह भी सुझाव है कि यह मंत्रालय मेरे परिवार पर की गई सारी गलत टिप्पणियों का रिकॉर्ड रखे। इससे एक पूरी लाइब्रेरी भर जाएगी।' पीएम मोदी के राहुल पर हमले का जवाब प्रियंका गांधी का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किए गए हमले के जवाब में आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर छठ पूजा को 'ड्रामा' कहकर उसका अपमान करने का आरोप लगाया था। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली बीजेपी द्वारा यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारियों पर तंज कसते हुए कहा था, “उन्होंने एक ड्रामा किया और भारत की सच्चाई दिखाई, यमुना का पानी गंदा है। अगर कोई इसे पी ले तो बीमार हो जाएगा या मर जाएगा। कोई अंदर नहीं जा सकता। पानी इतना गंदा है कि अगर आप इसमें उतरेंगे तो बीमार हो जाएंगे या संक्रमण हो जाएगा। लेकिन मोदी ने ड्रामा किया। उन्होंने वहां एक छोटा तालाब बनाया। वे चुनावों के लिए कुछ भी दिखाएंगे। पीछे से एक पाइप लगाया गया। उसमें साफ पानी डाला गया। समस्या तब हुई जब किसी ने पाइप की तस्वीर ले ली।”इसके बाद पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर छठ मैया का अपमान करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला था। उन्होंने सवाल उठाया था, “क्या बिहार और हिंदुस्तान ऐसे लोगों को माफ करेगा जिन्होंने वोट के लिए छठ मैया का भी अपमान किया?” कांग्रेस -आरजेडी पर छठ मैया का अपमान करने का आरोप पीएम मोदी ने कहा, “जब आपका बेटा मोदी छठ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की कोशिश कर रहा है, तब कांग्रेस -आरजेडी के लोग वोट के लिए छठ मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या छठ के दौरान बिना पानी के व्रत रखने वाली बिहार, हिंदुस्तान की माताएं और बहनें ऐसे अपमान को बर्दाश्त करेंगी और उन्हें सजा नहीं देंगी?”सहरसा जिले के सोनाबरसा में चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अनावश्यक मुद्दों पर बात करते हैं लेकिन बिहार में एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार या कुशासन पर एक शब्द भी नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि चुनाव में बिहार के लिए घोषणाएं करने से पहले, मोदी और अमित शाह को यह बताना चाहिए कि पिछले 20 सालों में एनडीए ने राज्य के लिए क्या किया है।बिहार सरकार का 'रिमोट कंट्रोल' दिल्ली में कांग्रेस की महासचिव ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार सरकार दिल्ली से 'रिमोट कंट्रोल' हो रही है। उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार बिहार सरकार नहीं चलाते। यह प्रधानमंत्री और केंद्र के लोग हैं जो सब कुछ चला रहे हैं।' उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए सरकार संविधान द्वारा गारंटीकृत लोगों के वोट देने के अधिकार को खतरे में डाल रही है।रोजगार की कमी को लेकर सत्ताधारी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'बिहार के युवाओं को राज्य छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि यहां कोई नौकरी नहीं है। जिन सभी बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से रोजगार मिलता था, उन्हें बड़े कॉर्पोरेट घरानों को सौंप दिया गया है जो बीजेपी के दोस्त हैं।'.
पटना: बिहार के सोनबरसा में सोमवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को' अपमान मंत्रालय ' बनाना चाहिए। प्रियंका ने यह बात पीएम मोदी के विपक्ष के नेताओं पर देश और बिहार का अपमान करने का आरोप लगाए जाने के जवाब में कही। प्रियंका गांधी ने बिहार की एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा।कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री को एक सुझाव देना चाहती हूं क्योंकि प्रधानमंत्री का समय बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री का समय रोजगार उपलब्ध कराने, विकास को बढ़ावा देने और बड़े उद्योग स्थापित करने में लगना चाहिए। मेरा सुझाव है कि वे एक नया मंत्रालय बनाएं और उसका नाम 'अपमान मंत्रालय' रखें, ताकि उनका समय बरबाद न हो। जब आप अपनी नौकरी, अपने रोजगार के लिए विरोध करते हैं, और उन्हें लगता है कि किसी के सवाल उठाने से देश का अपमान हो रहा है, तो 'अपमान मंत्रालय' आपको तलब कर सकता है। मेरा यह भी सुझाव है कि यह मंत्रालय मेरे परिवार पर की गई सारी गलत टिप्पणियों का रिकॉर्ड रखे। इससे एक पूरी लाइब्रेरी भर जाएगी।'पीएम मोदी के राहुल पर हमले का जवाबप्रियंका गांधी का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किए गए हमले के जवाब में आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर छठ पूजा को 'ड्रामा' कहकर उसका अपमान करने का आरोप लगाया था। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने दिल्ली बीजेपी द्वारा यमुना किनारे छठ पूजा की तैयारियों पर तंज कसते हुए कहा था, “उन्होंने एक ड्रामा किया और भारत की सच्चाई दिखाई, यमुना का पानी गंदा है। अगर कोई इसे पी ले तो बीमार हो जाएगा या मर जाएगा। कोई अंदर नहीं जा सकता। पानी इतना गंदा है कि अगर आप इसमें उतरेंगे तो बीमार हो जाएंगे या संक्रमण हो जाएगा। लेकिन मोदी ने ड्रामा किया। उन्होंने वहां एक छोटा तालाब बनाया। वे चुनावों के लिए कुछ भी दिखाएंगे। पीछे से एक पाइप लगाया गया। उसमें साफ पानी डाला गया। समस्या तब हुई जब किसी ने पाइप की तस्वीर ले ली।”इसके बाद पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर छठ मैया का अपमान करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला था। उन्होंने सवाल उठाया था, “क्या बिहार और हिंदुस्तान ऐसे लोगों को माफ करेगा जिन्होंने वोट के लिए छठ मैया का भी अपमान किया?”कांग्रेस-आरजेडी पर छठ मैया का अपमान करने का आरोपपीएम मोदी ने कहा, “जब आपका बेटा मोदी छठ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की कोशिश कर रहा है, तब कांग्रेस-आरजेडी के लोग वोट के लिए छठ मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या छठ के दौरान बिना पानी के व्रत रखने वाली बिहार, हिंदुस्तान की माताएं और बहनें ऐसे अपमान को बर्दाश्त करेंगी और उन्हें सजा नहीं देंगी?”सहरसा जिले के सोनाबरसा में चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अनावश्यक मुद्दों पर बात करते हैं लेकिन बिहार में एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार या कुशासन पर एक शब्द भी नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि चुनाव में बिहार के लिए घोषणाएं करने से पहले, मोदी और अमित शाह को यह बताना चाहिए कि पिछले 20 सालों में एनडीए ने राज्य के लिए क्या किया है।बिहार सरकार का 'रिमोट कंट्रोल' दिल्ली में कांग्रेस की महासचिव ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार सरकार दिल्ली से 'रिमोट कंट्रोल' हो रही है। उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार बिहार सरकार नहीं चलाते। यह प्रधानमंत्री और केंद्र के लोग हैं जो सब कुछ चला रहे हैं।' उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए सरकार संविधान द्वारा गारंटीकृत लोगों के वोट देने के अधिकार को खतरे में डाल रही है।रोजगार की कमी को लेकर सत्ताधारी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'बिहार के युवाओं को राज्य छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि यहां कोई नौकरी नहीं है। जिन सभी बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से रोजगार मिलता था, उन्हें बड़े कॉर्पोरेट घरानों को सौंप दिया गया है जो बीजेपी के दोस्त हैं।'
Priyanka Gandhi Pm Modi Apaman Mantralaya Congress बिहार विधानसभा चुनाव 2025 प्रियंका गांधी पीएम मोदी अपमान मंत्रालय कांग्रेस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Election 2025: दीघा-बांकीपुर समेत 5 विधानसभाओं में आज लगेगा कैंप, बांटी जाएगी वोटर स्लिपपटना के दीघा, बांकीपुर समेत पांच विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदाता सूचना पर्ची बांटने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, कैंप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। मतदाता सूची में नाम जांचने और पर्ची प्राप्त करने के लिए मतदाता इन कैंपों में जा सकते हैं। कुम्हरार, पटना साहिब और फुलवारी शरीफ में भी कैंप...
Read more »
Bihar Election 2025: जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह ने विरोधियों पर किया पलटवार, बताया अपना चुनावी प्लान!Bihar Election 2025: जदयू प्रत्याशी लेशी सिंह ने विरोधियों पर किया पलटवार, बताया अपना चुनावी प्लान!
Read more »
Bihar Election 2025: महागठबंधन से ज्यादा NDA में भितरघात, बड़े नेताओं ने संभाला मोर्चामुजफ्फरपुर में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान, कई सीटों पर भितरघात के कारण उम्मीदवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एनडीए में महागठबंधन की तुलना में अधिक भितरघात देखा जा रहा है, जिससे नुकसान नियंत्रण के प्रयास तेज हो गए हैं। पारू, मुजफ्फरपुर और कुढ़नी जैसी सीटों पर स्थिति गंभीर है, जहाँ बागी और अंदरूनी कलह वोटों के बिखराव का कारण बन सकते...
Read more »
अखिलेश बोले- भाजपा का बंडलराज नहीं चलने देंगे: अवध में हराया, अब मगध से भगाएंगे; गोरखपुर में गोरखधंधा चलाने...Samajwadi Party (SP) Supremo Akhilesh Yadav Bihar Election 2025 Speech Update; अखिलेश बोले- भाजपा का बंडराज नहीं चलने देंगे, समाजवादियों ने अवध में हराया, बिहार वाले मगध से भगाएंगे
Read more »
Appu, Pappu, Tappu Enter Bihar Polls As CM Yogis Remark Draws Oppositions IreBihar Election 2025: The BJP has gone all gun blazing in the Bihar polls, reminding people of jungle-raj era while the Mahagathbandhan is routing for a change.
Read more »
Bihar Election 2025: महुआ में जीत के लिए तेजस्वी ने तेजप्रताप के खिलाफ खोला मोर्चाभाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और महुआ से आरजेडी प्रत्याशी मुकेश रोशन के लिए प्रचार कर रहे हैं. इससे लालू परिवार में छिपे मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं. राज्य। बिहार
Read more »
