Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव की चेतावनी, निष्पक्ष मतगणना नहीं हुई तो जनता देगी जवाब

Tejashwi Yadav News

Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव की चेतावनी, निष्पक्ष मतगणना नहीं हुई तो जनता देगी जवाब
Bihar Elections 2025
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

Bihar Elections 2025: तेजस्वी ने कहा कि इस बार भी अगर गड़बड़ी हुई, तो जनता चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि यह चुनाव जनता का है. राज्य। बिहार

" Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से ठीक पहले महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मतगणना में शामिल अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है, इसलिए मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी या दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा.

तेजस्वी यादव ने अधिकारियों से निष्पक्षता बरतने की अपील की और कहा कि अगर किसी ने 2020 जैसी गलती दोहराई, तो उसे जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा.Advertisment ईमानदारों को किसी प्रकार का डर नहीं- तेजस्वी पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने कहा कि जो अधिकारी ईमानदारी से काम करेंगे, उन्हें किसी प्रकार का डर नहीं होना चाहिए. लेकिन जो लोग राजनीतिक दबाव में आकर अनुचित कार्य करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है. उन्होंने कहा कि जनता का फैसला तय है और महागठबंधन को जनसमर्थन मिला है. ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. #WATCH | Patna | RJD leader Tejashwi Yadav says, "We are completely confident that we are forming the government with a clear majority... We will very comfortably win the election tomorrow. Our workers are at all the counting stations and are alert. If the Administration repeats… pic.twitter.com/fnpw8jPRyR — ANI November 13, 2025 बनाया जा रहा जीत का माहौल तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए कि कई मतगणना अधिकारियों पर सत्ता पक्ष की ओर से दबाव डाला जा रहा है. उनके अनुसार, कुछ अधिकारियों को पटना और दिल्ली से फोन करके निर्देश दिए जा रहे हैं कि गिनती की प्रक्रिया को धीमा किया जाए, खासकर उन सीटों पर जहां महागठबंधन आगे चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि एनडीए की ओर से हार की स्थिति में भी जीत का माहौल दिखाने की कोशिश की जा रही है ताकि जनता में भ्रम फैलाया जा सके. राजद नेता ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी अगर गड़बड़ी हुई, तो जनता चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया कि यह चुनाव जनता का है, किसी राजनीतिक दल का नहीं. इसलिए मतगणना पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से होनी चाहिए. पीसी में रहे ये वरिष्ठ नेता मौजूद महागठबंधन की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और सीपीआई के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जनता ने परिवर्तन का जनादेश दिया है और अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह इस जनादेश का सम्मान करे. तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने इस बार अन्याय, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ वोट दिया है. अब बिहार में नई सोच और नई दिशा की सरकार बनने जा रही है, जिसे कोई दबाव नहीं रोक सकता. यह भी पढ़ें: Tejashvi Yadav Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं तेजस्वी यादव?"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Bihar Elections 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Elections 2025 Exit Poll: तेजस्वी की बातों से जनता पर क्या पड़ा असर?Bihar Elections 2025 Exit Poll: तेजस्वी की बातों से जनता पर क्या पड़ा असर?Bihar Elections 2025 Exit Poll: बिहार की आर्थिक स्थिति पर चर्चा करते हुए यह भी कहा गया कि राज्य की प्रति व्यक्ति आय देश की औसत से एक-तिहाई है.
Read more »

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में बंपर वोटिंग के 3 प्रमुख कारण, दूसरे चरण में भी मतदाताओं ने रच दिया इतिहासBihar Elections 2025: बिहार चुनाव में बंपर वोटिंग के 3 प्रमुख कारण, दूसरे चरण में भी मतदाताओं ने रच दिया इतिहासबिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड 67 मतदान हुआ। दूसरे चरण में 68.89 वोटिंग हुई। कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में सबसे अधिक मतदान हुआ। 2020 के चुनाव से 9.
Read more »

Bihar Elections 2025 Result Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरूBihar Elections 2025 Result Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरूBihar Elections 2025 Counting Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरू Know Bihar Elections 2025 Counting Date and Time News in hindi राज्य
Read more »

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बतायाBihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बतायाBihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बताया Bihar Elections 2025 Creates History highest Voter Turnout Ever
Read more »

Bihar Elections 2025: RJD नेता सुनील सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! भड़काऊ बयान पर DGP ने FIR का दिया आदेशBihar Elections 2025: RJD नेता सुनील सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! भड़काऊ बयान पर DGP ने FIR का दिया आदेशबिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आरजेडी नेता सुनील सिंह पर कानून की गाज गिरी है. बता दें कि डीजीपी विनय कुमार ने भड़काऊ बयान देने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.
Read more »

Bihar Elections 2025: बिहार में ऐतिहासिक मतदान के बाद अब नजरें नतीजों पर, EC ने दी मतगणना की पूरी गाइडलाइनBihar Elections 2025: बिहार में ऐतिहासिक मतदान के बाद अब नजरें नतीजों पर, EC ने दी मतगणना की पूरी गाइडलाइनबिहार में इस बार 67.13% मतदान हुआ, जो कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया है. अब कल यानी 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी. बता दें कि 243 सीटों के नतीजे ECI पोर्टल पर जारी होंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 18:28:37