Bihar Board Inter College Admission 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 29 मार्च 2026 को जारी किया गया था। रिजल्ट जारी करने के बाद BSEB ने अगले कदम की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार बोर्ड इंटर कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो रही है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल पोर्टल ofssbihar.
Bihar Board Inter Admission 2026: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास हुए 12 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एडमिशन की तैयारी शुरू कर दी है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास हुए 12 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य के इंटर स्तरीय संस्थानों में 11वीं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन की प्रक्रिया ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स पोर्टल से संचालित की जाएगी। यह डिजिटल प्लेफॉर्म इंटर कॉलेज में एडमिशन को आसान, ट्रांसपेरेंट और ऑनलाइन बनाता है। इसके माध्यम से स्टूडेंट्स घर बैठे कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरकर राज्यभर के स्कूल-कॉलेजों में सीट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।How to Apply Bihar Inter Admission 2026 : यहां देखें तरीकाबिहार इंटर कॉलेज एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। स्टूडेंट्स नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर सकेंगे। स्टूडेंट्स OFSS की ऑफिशियल वेबसाइट https://ofssbihar.
net पर जाएं। होमपेज पर 'Common Application Form ' पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी मांगी गई जरूरी डिटेल्स जैसे बोर्ड का नाम, पासिंग ईयर, रोल कोड, रोल नंबर जन्म तिथि आदि भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें। प्रेफरेंस सेलेक्ट करें। 350 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करें। एक बार पूरा फॉर्म चेक करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। आपका फॉर्म जमा हो जाएगा, आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले लें।बिहार इंटर एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट स्कैन फोटोग्राफ और सिग्नेचर आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडीकौन कर सकता है आवेदन?मान्यता प्राप्त बोर्ड जैसे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति , केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड , काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन या अन्य किसी राज्य बोर्ड से 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।17 लाख से अधिक सीटेंराज्य भर में कुल 9988 संस्थानों में लगभग 17 लाख से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। बोर्ड ने कहा है कि इस बार नामांकन की प्रक्रिया पिछले साल की तुलना में पहले शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने स्ट्रीम वाइज और सब्जेक्ट वाइज खाली सीटों की पूरी डिटेल OFSS पोर्टल पर पहले ही अपलोड कर दी है। इंटर के लिए कितने प्रेरफरेंस चुन सकते हैं स्टूडेंट्स?ओएफएसएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करते समय स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा 20 और कम से कम 10 प्रेफरेंस चुन सकते हैं। प्ररेफरेंस सेलेक्ट करने के बाद सभी ऑप्शंस को फाइनल माना जाएगा और नामांक के समय बदलने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए स्टूडेंट्स को प्रेफरेंस चुनते समय अतिरिक्त सावधानी बतरने की सलाह दी जाती है। स्टूडेंट्स आवेदन से पहले कॉमन प्रॉस्पेक्टस जरूर पढ़ें। इसमें आवेदन की पूरी प्रक्रिया, योग्यता, नियम आदि की जानकरी मिल जाएगी।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 बिहार बोर्ड इंटर एडमिशन 2026 Bihar Inter Admission 2026 Date Bihar Inter Admission 2026 Kab Shuru Honge Bihar Inter Admission 2026 Important Dates Bihar Inter Admission 2026 Important Documents How To Apply Bihar Inter Admission 2026 Bihar Board Inter Common Application Form
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार 10वीं टॉपर्स के लिए एक और बड़ी खुशखबरीबिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने 10वीं कक्षा का परिणाम आज, 29 मार्च को घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 15 लाख से अधिक छात्रों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है।
Read more »
Bihar Board 10th Result 2026: बिहार मैट्रिक रिजल्ट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 81.79% छात्र पासBihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 81.79% छात्रों ने सफलता हासिल की है.
Read more »
Bihar Board 10th Results:टॉप 10 में आए तो मिलेगा पैसा ही पैसा, बोर्ड ने किया बड़ा बदलावBSEB Matric Results 2026: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 के टॉप 10 रैंकर्स के लिए पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। कुल 139 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
Read more »
BSEB 10th Topper: पश्चिम चंपारण के दिहाड़ी मजदूर के बेटे सत्यम को सूबे में 9वां स्थान, सिविल सेवा में जाने का लक्ष्यBihar Board 10th Topper List 2026: पश्चिम चंपारण के सत्यम कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 482 अंक प्राप्त कर राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है। दिहाड़ी मजदूर के बेटे सत्यम ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम पाया। उन्होंने 10-12 घंटे पढ़ाई की और ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यमों का उपयोग...
Read more »
Bihar Board Results 2026: 13 हजार छात्र सफल, फिर भी बिना श्रेणी; क्या है कारण? यहां समझें पूरा गणितBihar Board Results Analysis: बिहार बोर्ड 2026 के परिणाम जारी हो गए हैं, जिसमें लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 81.79 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
Read more »
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड की टॉपर पुष्पांजलि बनना चाहती हैं साइंटिस्ट, रोजाना 12 घंटे करती हैं पढ़ाईपुष्पांजलि कुमारी ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में 492 अंक 98.4 प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। बांका के गोपालपुर गांव की रहने वाली पुष्पांजलि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा हैं।
Read more »
