Beauty Care Tips: आंखों के नीचे डार्क सर्कल चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं और थकान का अहसास कराते हैं. नींद की कमी, तनाव और गलत लाइफस्टाइल इसके प्रमुख कारण होते हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. खीरा, आलू, गुलाब जल, ठंडा दूध और बादाम तेल जैसे प्राकृतिक उपाय डार्क सर्कल को धीरे-धीरे कम करने में मदद करते हैं.
Beauty Tips: आंखों के नीचे डार्क सर्कल आजकल एक आम समस्या बन चुके हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी बदलती जीवनशैली है. हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. प्रिया वर्मा ने बताया कि देर रात तक जागना, मोबाइल और लैपटॉप का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल, मानसिक तनाव और अनियमित दिनचर्या आंखों की नाजुक त्वचा पर सीधा असर डालती है.
आंखों के नीचे की त्वचा बहुत पतली होती है, इसलिए यहां किसी भी तरह की थकान या कमजोरी जल्दी दिखाई देने लगती है और कालापन उभर आता है. उन्होंने बताया कि डार्क सर्कल होने के पीछे शारीरिक कारण भी जिम्मेदार होते हैं. शरीर में पानी की कमी, आयरन की कमी, असंतुलित खानपान और विटामिन्स की कमी से भी आंखों के नीचे कालापन बढ़ सकता है. इसके अलावा कुछ लोगों में यह समस्या आनुवांशिक भी होती है, यानी परिवार में पहले से किसी को डार्क सर्कल हैं तो अगली पीढ़ी में भी यह देखने को मिल सकते हैं. उम्र बढ़ने के साथ त्वचा ढीली होने से भी यह समस्या बढ़ती है. डार्क सर्कल कम करने के लिए सबसे जरूरी है अच्छी नींद. रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना बेहद जरूरी है. नींद पूरी न होने पर आंखों के नीचे रक्त संचार प्रभावित होता है, जिससे कालापन गहरा दिखाई देने लगता है. कोशिश करें कि रोज एक तय समय पर सोने और जागने की आदत डालें. देर रात मोबाइल देखने से बचें, क्योंकि स्क्रीन की रोशनी आंखों पर अतिरिक्त दबाव डालती है. आंखों के डार्क सर्कल को हटाने के लिए घरेलू उपाय भी कारगर होते हैं. उनसे डार्क सर्कल को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसके लिए ठंडे खीरे की स्लाइस आंखों पर रखने से सूजन कम होती है और आंखों को ठंडक मिलती है. इसके अलावा ठंडे दूध में रुई भिगोकर आंखों के नीचे रखने से त्वचा को पोषण मिलता है और कालापन हल्का होता है. इन उपायों को रोजाना 10 से 15 मिनट करने से धीरे-धीरे फर्क नजर आने लगता है. इसके अलावा आलू और गुलाब जल भी आंखों के नीचे कालापन कम करने में मददगार माने जाते हैं. कच्चे आलू का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है, जिससे त्वचा का रंग हल्का हो सकता है. रोजाना गुलाब जल लगाने से त्वचा को ठंडक और ताजगी मिलती है. यह आंखों के आसपास की थकी हुई त्वचा को आराम देता है और डार्क सर्कल कम दिखाई देने लगते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, तेल से हल्की मालिश भी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होती है. बादाम तेल या विटामिन-ई तेल को हल्के हाथों से आंखों के चारों ओर मसाज करने से रक्त संचार बेहतर होता है. इससे त्वचा को पोषण मिलता है और रूखापन दूर होता है. ध्यान रखें कि मसाज बहुत हल्के हाथ से करें, क्योंकि आंखों के आसपास की त्वचा बेहद नाजुक होती है. इसके अलावा रेटिनॉल, हयालूरोनिक क्रीमऔर विटामिन-सी युक्त क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Rajasthan News Sikar Local News Remove Dark Circles In 10 Days Under Eye Dark Circles Tips लोकल18 न्यूज़ राजस्थान न्यूज़ सीकर लोकल न्यूज़ 10 दिनों में डार्क सर्कल्स हटाएं आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स के टिप्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vastu Tips: घर के मंदिर में घंटी या घंटा टांगना क्यों है वर्जित, कारण जान चौंक जाएंगे!Vastu Tips For Home Temple: हिंदू धर्म में मंदिरों को लेकर कई नियम हैं. घर के मंदिर के लिए अलग नियम
Read more »
Lip care Tips: फटे हुए होठों को कहें अब अलविदा, बस अपना लें ये घरेलू उपायTips for Taking Care of Your Lips: सर्दियों के मौसम में त्वचा का रूखा होना आम बात है. इसकी वजह से सर्दियों में होंठ भी फट जाते हैं. यहां तक कि कभी-कभी खून भी निकलने लगता है, जिस कारण लोग अक्सर परेशान हो जाते हैं. दरअसल, होंठ हमारे शरीर का एक नाजुक अंग है, जिसकी केयर करना बहुत ज्यादा जरूरी होती है. ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं...
Read more »
जरूरत की खबर- इलेक्ट्रिक केटल कैसे यूज करें: 17 सेफ्टी टिप्स, खरीदते समय देखें ये 12 फीचर्स, एक्सपर्ट से जा...Electric Kettle Safety Tips And Features Explained; What Are Uses Of Electric Kettle?, What Are Safety Precautions.
Read more »
Baby Care Tips: सर्दियों में बच्चों की मालिश क्यों है जरूरी? जानिए सही तेल, समय और लगाने का कारगर तरीकाBaby Care Tips: सर्दियों में नवजात और छोटे बच्चों की देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी होती है. ठंडी हवा और रूखे मौसम से बच्चों को सर्दी-जुकाम और त्वचा की परेशानी हो सकती है. ऐसे में सही तेल से सही समय पर की गई मालिश बच्चों को गर्म रखने, त्वचा को पोषण देने और उनकी सेहत बेहतर बनाने में मदद करती है.
Read more »
झारखंड में आज हल्का कोहरा छाएगा: 9 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे, राज्य में सबसे ठंडा ...Jharkhand cold wave continues; 9 districts record minimum temperatures below 10°C. Light fog expected Friday.
Read more »
Paytm से लेकर ग्रो तक...कैसे भारत की स्टार्टअप कंपनियों ने बदल दी आम आदमी की सोचकेंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्टार्टअप इंडिया के 10 साल शुक्रवार को पूरे हो गए हैं.
Read more »
