उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मोबाइल गेमिंग का एक डरावना अंजाम सामने आया है. यहां एक युवक गेम खेलते-खेलते अपना मानसिक आपा खो बैठा और पागलों की तरह गाने व शायरी सुनाने लगा. बहन की मौत और गेम के तनाव ने उसे अस्पताल पहुंचा दिया है.
Uttar Pradesh News: हमीरपुर जिले के राठ नगर निवासी 20 वर्षीय अमृतलाल का मोबाइल गेम खेलने के दौरान मानसिक संतुलन बिगड़ गया. सिकंदरपुरा स्थित अपने घर में गेम खेलते समय वह अचानक "ये अंधा कानून है" जैसे फिल्मी गाने, भक्ति गीत और शायरी तेज आवाज में पढ़ने लगा.
ईंट-भट्टे पर मजदूरी करने वाले उसके पिता रमेश और मां गुड्डी ने उसे शांत करने की कोशिश की, लेकिन हालत न सुधरने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार, अत्यधिक मोबाइल चलाने, नींद की कमी और हाल ही में अपनी बहन गायत्री की मौत के सदमे के कारण उसे 'एंजायटी न्यूरोसिस' की समस्या हुई है. और पढ़ेंअस्पताल में कभी शायरी तो कभी जयकाराअमृतलाल की हालत इतनी विचित्र थी कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी वह लगातार बड़बड़ाता रहा. उसने "ये जिंदगी एक कहानी है" जैसी शायरियां सुनाईं और फिर "जय बाला जी महाराज" के जयकारे लगाने लगा. परिजनों ने बताया कि वह अक्सर घंटों बाग में छिपकर मोबाइल चलाता था. घरवाले उसे समझाते थे कि आंखें खराब हो जाएंगी, लेकिन वह नहीं माना. डॉक्टरों ने बताया कि यह एक तरह की नशे जैसी लत है, जिसका इलाज दिमाग को शांत कर और गहरी नींद दिलाकर किया जा रहा है.बहन की मौत और गेमिंग का दोहरा तनावयुवक की इस हालत के पीछे सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बल्कि पारिवारिक दुख भी शामिल है. करीब 20 दिन पहले अमृतलाल की बहन गायत्री की बीमारी से मौत हो गई थी, जिससे वह गहरे तनाव में था. पिता के अनुसार, वह पिछले एक साल से मोबाइल गेम का आदी हो चुका था और बहन के जाने के बाद वह और भी अधिक फोन में खोया रहने लगा. मनोचिकित्सकों का कहना है कि अत्यधिक स्ट्रेस लेने के बाद "एंजायटी न्यूरोसिस" जैसी स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे इंसान अजीब व्यवहार करने लगता है. Advertisement डॉक्टरों की चेतावनी: मोबाइल से रहें दूरराठ सीएचसी और जिला अस्पताल के विशेषज्ञों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. डॉक्टर आर.एस. प्रजापति के मुताबिक, यह बीमारी नशे की लत की तरह होती है, लेकिन सही इलाज से इसे ठीक किया जा सकता है. उन्होंने युवाओं को सलाह दी है कि वे हिंसक या तनाव बढ़ाने वाले मोबाइल गेम से दूर रहें. फिलहाल अमृतलाल का इलाज जारी है और उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. परिजनों को उम्मीद है कि वह जल्द ही सामान्य होकर घर लौट सकेगा.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Mobile Game Addiction Mental Health Issue Anxiety Neurosis UP News हमीरपुर मोबाइल गेम की लत मानसिक संतुलन एंजायटी न्यूरोसिस राठ सीएचसी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
संभल हिंसा: क्या ASP अनुज चौधरी पर दर्ज नहीं होगी FIR? जानिए क्या बोल रहे कानूनी विशेषज्ञदो साल पहले हुई संभल हिंसा से जुड़े एक मामले में कोर्ट ने 20 पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
Read more »
हसीना और कमाल की सजा को मौत में बदलने की मांग वाली याचिका पर 20 जनवरी को होगी सुनवाईहसीना और कमाल की सजा को मौत में बदलने की मांग वाली याचिका पर 20 जनवरी को होगी सुनवाई
Read more »
फार्मर रजिस्ट्री में उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर गाजियाबाद, सिर्फ 20 प्रतिशत काम बाकीगाजियाबाद फार्मर रजिस्ट्री में प्रदेश में दूसरे स्थान पर आ गया है, जहां लगभग 80 किसानों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। पीएम किसान सम्मान निधि के लिए यह अनिवार्य है। किसान आधार, मोबाइल नंबर और खतौनी के साथ लेखपाल या जनसेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इससे उन्हें खसरा-खतौनी के लिए तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और बैंक से ऋण भी आसानी से मिलेगा।...
Read more »
बिहार में फिर बढ़ेगी ठंड, 20-21 जनवरी को होगी बारिश: 20 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे, 8 में कोहरे का अ...Bihar cold wave continues, 8 districts fog alert. Follow Dainik Bhaskar. आज वहर, सीतामढ़ी समेत 8 जिलों में कोहरा देखने को मिलेगा। इन जिलों मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Read more »
दिल्ली में जारी रहेगा भीषण ठंड का प्रकोप, कोहरे का कारण कई उड़ाने लेट, गुरुवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिनदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पालम में गुरुवार को 20 साल की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान 2.
Read more »
BJP National President Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख आई सामने, इस नेता को मिल सकती है पार्टी की कमानBJP National President Election on 20 Jan BJP National President Election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख आई सामने, इस नेता को मिल सकती है पार्टी की कमान
Read more »
