Bengal: कोलकाता में विशाल रैली को संबोधित करेंगी ममता बनर्जी, फूंक सकती है विधानसभा चुनाव का बिगुल

Mamata Banerjee News

Bengal: कोलकाता में विशाल रैली को संबोधित करेंगी ममता बनर्जी, फूंक सकती है विधानसभा चुनाव का बिगुल
Bengal
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 51%

Bengal: कोलकाता में विशाल रैली को संबोधित करेंगी ममता बनर्जी, फूंक सकती है विधानसभा चुनाव का बिगुल Mamata Banerjee big rally today on shahid diwas news in hindi देश

Bengal : पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की मुखिया और सत्तारूढ़ टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी सोमवार को एक रैली को संबोधित करेंगी. इस पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं.

सभा में लाखों कार्यकर्ता और समर्थक जुटने वाले हैं. कहा जा रहा है कि ममता बनर्जी यहां से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगी. Advertisment सभा में कई मुद्दे उठाएंगी ममता बनर्जी सोमवार को कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में पार्टी की वार्षिक शहीद दिवस रैली का आयोजन हो रहा है. ममता बनर्जी इसे ही आज संबोधित करेंगी. हर बार की तरह ममता बनर्जी यहां से बिगुल फूंकते हुए 2026 की चुनावी रणनीति की घोषणा करेंगी. बता दें, तृणमूल की ये वार्षिक सभा न सिर्फ पार्टी के लिए राजनीतिक संकल्प का प्रतीक है बल्कि इस बार इसे बंगाली अस्मिता और जनभावनाओं को एकजुट करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. हर साल शहीद दिवस रैली में लाखों लोगों की भीड़ जुटाकर ममता बनर्जी एक प्रकार का शक्ति प्रदर्शन भी करती हैं. ममता इस बार रैली में कई सारे मुद्दे उठाने वाली हैं. क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस बता दें, टीएमसी 21 जुलाई को हर साल 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की याद में शहीद दिवस मनाती है. 21 जुलाई 1993 में ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में राज्य सचिवालय तक मार्च किया गया था. इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई थी और 13 युवा कांग्रेसियों की मौत हो गई थी. प्रदेश में उस वक्त वामपंथी सरकार थी. उस वक्त ममता बनर्जी कांग्रेस में थी. लेकिन 1998 में तृणमूल कांग्रेस के गठन के बावजूद ममता बनर्जी 21 जुलाई को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाती हैं. भाजपा भी फुल चुनावी मोड में बता दें, बंगाल विधानसभा चुनाव में सात से आठ महीने ही बचे हैं. पूरा बंगाल चुनावी मोड में आ गया है. राज्य में भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी है. भाजपा पहले से ही चुनावी मोड में है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल में दो बार राज्य का दौरा कर चुके हैं. उन्होंने अपनी सभा में तृणमूल पर जमकर हमला बोला था. पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी बंगाल के दौरे कर चुक हैं. आसान भाषा में कहें तो भाजपा फुल चुनावी मोड में है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Bengal

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लेख: बिहार में वोटर लिस्ट पर चुनाव आयोग की पहल का क्या असर होगा?लेख: बिहार में वोटर लिस्ट पर चुनाव आयोग की पहल का क्या असर होगा?बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के सत्यापन का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया में, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों और दोहरे मतदाताओं को हटाने का लक्ष्य है।
Read more »

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कहीं अटक न जाए? आधार की यह गलती तुरंत सुधार लेंपीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कहीं अटक न जाए? आधार की यह गलती तुरंत सुधार लेंपीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का इंतजार है। किसानों को जुलाई में पैसा मिलने की संभावना है। आधार कार्ड में गलती होने पर किस्त अटक सकती है।
Read more »

सभी पात्र वोटर्स को शामिल किया जाएगा... बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच बोले CEC ज्ञानेश कुमारसभी पात्र वोटर्स को शामिल किया जाएगा... बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच बोले CEC ज्ञानेश कुमारबिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर विवाद जारी है, जिसके बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ने सभी योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने का आश्वासन दिया है।
Read more »

ममता बनर्जी ने कहा, 'अगर बांग्लाभाषियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो भाजपा को गंभीर नतीजा भुगतना होगा.'ममता बनर्जी ने कहा, 'अगर बांग्लाभाषियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो भाजपा को गंभीर नतीजा भुगतना होगा.'कोलकाता में आयोजित एक रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.
Read more »

'ऐसी सरकार चुनिए, जो कामदार हो, ईमानदार हो और दमदार भी हो', दुर्गापुर में पीएम मोदी ने जनता से की अपील'ऐसी सरकार चुनिए, जो कामदार हो, ईमानदार हो और दमदार भी हो', दुर्गापुर में पीएम मोदी ने जनता से की अपीलपीएम ने दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, पश्चिम बंगाल बदलाव चाहता है. भाजपा को यहां पर एक बार मौका ​दीजिए
Read more »

Bengal Election: ममता बनर्जी आज से फूंकेंगी चुनावी बिगुल, BJP से मुकाबले की रणनीति का करेंगी ऐलानBengal Election: ममता बनर्जी आज से फूंकेंगी चुनावी बिगुल, BJP से मुकाबले की रणनीति का करेंगी ऐलानबंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में शहीद दिवस रैली को संबोधित करेंगी। इस रैली में ममता बनर्जी भाजपा से मुकाबले और 2026 की चुनावी रणनीति की घोषणा कर सकती हैं। ममता बनर्जी बंगाली अस्मिता को मुद्दा बनाकर भाजपा शासित राज्यों में बंगाली श्रमिकों के उत्पीड़न के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर प्रहार कर सकती...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:49:23