पीएम ने दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, पश्चिम बंगाल बदलाव चाहता है. भाजपा को यहां पर एक बार मौका दीजिए
पीएम मोदी ने दुर्गापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'भारत में दुर्गापुर श्रम शक्ति का केंद्र रहा है. अब गरीबों को पक्के घर मिल रहे हैं. नए प्रोजेक्ट से पाइप लोगों को घरों में गैस मिल रही है.
उन्होंने कहा कि दुर्गापुर में स्टील कारखानों में बड़ा निवेश हुआ है. आज बंगाल में वे 5,400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं. पीएम मोदी इस दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि बंगाल बदलाव चाहता है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बंगाल के विकास के लिए काम कर रही है. भाजपा ने बंगाल के लिए बड़े सपने देखे हैं. बंगाल में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. Advertisment उन्होंने कहा, भारत के विकास में दुर्गापुर की अहम भूमिका रही है. यहां पर 5400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है. इससे यहां पर बेहतर कनेक्टिविटी होगी और यहां पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करता हूं तो नए हाईवे, नई एयरलाइंस, इंटरनेट जैसी सुविधाएं पूरे देश को दिया जा रहा है. कोलकाला मेट्रो का काम तेजी से हो रहा है. इसके साथ बड़ी संख्या में रेल ओवब्रिज बनाएं जा रहे हैं. यहां के एयरपोर्ट को भी उड़ान योजना से जोड़ा गया है. पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर साधा निशाना पीएम ने कहा कि बीते दशकों में इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार के लिहाज से लगातार प्रतिकूल स्थिति रही है. हिंसा की यहां पर लगातार घटनाएं हो रही हैं. पक्षपातपूर्ण पुलिस व्यवस्था और न्याय व्यवस्था में अविश्वास ने एक ऐसा माहौल बना दिया है कि यहां पर कोई निवेश करना नहीं चाहता है. जीवन और व्यवसायों की सुरक्षा करने में राज्य सरकार की अक्षमता संभावित निवेशकों की चिंताओं को और गहरा करता है. उन्होंने कहा, 'भाजपा की ओर से मैं आपसे यह आग्रह करता हूं कि एक बार भाजपा को मौका दीजिए. एक ऐसी सरकार चुनिए, जो कामदार हो, ईमानदार हो और दमदार भी हो. टीएमसी सरकार, बंगाल के विकास के आगे दीवार की तरह खड़ी है. जिस दिन टीएमसी सरकार की ये दीवार गिरेगी. उसी दिन से बंगाल में विकास तेजी से होगा. टीएमसी की सरकार जाएगी, तभी असली परिवर्तन हो सकेगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi Odisha Visit: 'मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना है', ट्रंप के निमंत्रण को PM मोदी ने ऐसे किया मनाPM Modi Odisha Visit: ओडिश सरकार की पहली वर्षगांठ के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ओडिशा में डबल इंजन की सरकार ने यहां की जनता का डबल बेनेफिट किया है
Read more »
लीड्स टेस्ट का तीसरा दिन रहेगा निर्णायक, ये 4 काम कर दिए तो टीम इंडिया मार लेगी बाजीलीड्स टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा। दूसरे दिन इंग्लैंड ने दमदार वापसी की। अब तीसरे दिन जो भी टीम प्रेशर बनाने में सफल रही, उसका पलड़ा भारी हो जाएगा।
Read more »
रेस्टोरेंट में पहुंची आबकारी टीम तो अंदर का नजारा देखकर रह गई हैरान, शराब परोसे जाने का केस दर्जआबकारी विभाग ने जनता से अपील की है कि वह ऐसी गतिविधियों की जानकारी विभाग को दें, ताकि अवैध धंधा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई प्रभावी हो सके।
Read more »
बरसात में दूषित मछलियां बिगाड़ देंगी सेहत, खरीदने से पहले बरतें ऐसी सावधानियांबरसात के मौसम में गंदगी और कचरा तालाब, नदियों और नहर के पानी में मिल जाता है, जिससे पानी और मछलियों की गुणवत्ता कम हो जाती है. बरसात में ऐसी मछली का सेवन करने से जुकाम, पेट दर्द, बुखार, और दस्त जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही खेतों में मौजूद कीटनाशक भी बहकर पानी में मिल जाते हैं जो मछलियों की मौत का कारण बनते हैं. बरसात में मछली में मौजूद पोषक तत्वों की भी कमी हो सकती है, जिससे पोषण की कमी हो सकती है.
Read more »
दो दिन में 187.1 मिमी बारिश, आज भी अलर्ट: आगरा में पिछले 10 साल में सबसे कम तापमान इस जुलाई में रहा, कल से ...आगरा में इस बार झमाझम बारिश हो रही है। सूरज की तपिश को बादलों ने ठंडा कर दिया है। जून ही नहीं, जुलाई में भी काफी बारिश हो रही है।
Read more »
बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, प्रमुख सहयोगी दल ने वापस लिया समर्थन, सरकार ने खोया बहुमतइजरायल में नेतन्याहू की सरकार में एक प्रमुख गठबंधन सहयोगी ने कहा है कि वह सरकार से अलग हो रहे हैं। इससे संसद में नेतन्याहू की सरकार अल्पमत में आ गई है।
Read more »
