AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के दूसरे मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम घोषित कर दी है. आइए इससे जुड़ी डीटेल्स के बारे में बताते हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
"AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सम्मानित एशेज सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला गाबा के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा.
दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत दर्ज करके सीरीज में बढ़त को बढ़ाने की ओर देखेगी, तो वहीं इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस मैच के लिए कंगारुओं ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शामिल नहीं हैं.Advertisment 2 दिन में खत्म हुआ था पर्थ टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने कमाल का खेल दिखाया था. उस मैच में इंग्लैंड ने 205 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ एक सेशन में हासिल कर लिया था और कमाल की जीत दर्ज की थी. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले गेंद से मिचेल स्टार्क ने और फिर बल्ले से ट्रेविस हेड ने कमाल किया. हेड ने तो तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को लक्ष्य के पार पहुंचाया, जबकि स्टार्क ने इंग्लिश टीम को कम स्कोर पर रोकने का काम किया था. कितनी तारीख को खेला जाएगा एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट? ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट 4 दिसंबर से ब्रिसबेन गाबा के मैदान पर खेला जाएगा. ये मैच लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 2 बजे शुरू होगा. जबकि भारतीय समयानुसार ये मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. AUS vs ENG Head to Head Records ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 361 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 152 टेस्ट मैच जीते, जबकि इंग्लैंड ने 112 टेस्ट मैच अपने नाम किए हैं. 97 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. हेड टू हेड में तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिख रहा है. दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ , स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर. ये भी पढ़ें: Virat Kohli: साथ दिखे धोनी और विराट, तो यूजर्स ने लगा दी गंभीर की क्लास, शेयर किए मजेदार मीम्स"
Cricket News In Hindi Aus Vs Eng Australia Vs England
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दीपिका पादुकोण की कंपनी को 12 करोड़ का नुकसान, कटरीना कैफ का ब्रांड छू रहा आसमान, बन गईं बिजनेस की खिलाड़ीDipika vs Katrina Company : दीपिका पादुकोण की कंपनी जहां लगातार नुकसान झेल रही है, वहीं कटरीना कैफ की कंपनी की ब्रांड वैल्यू 100 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचती दिख रही है.
Read more »
இந்திய அணி தொடர் தோல்வி… WTC பைனலுக்கு தகுதி பெற வாய்ப்பு உள்ளதா? முழு விவரம்!India vs South Africa: டெஸ்ட் கிரிக்கெட்டில் இந்திய அணி தொடர் தோல்விகளை சந்தித்து வருகிறது.
Read more »
தென்னாப்பிரிக்கா ஒருநாள் தொடர்! எந்த சேனலில் ஒளிபரப்பாகிறது?India vs South Africa ODIs: வரும் ஞாயிற்றுக்கிழமை தொடங்கும் இந்தியா - தென்னாப்பிரிக்கா ஒருநாள் தொடர் குறித்த முழு விவரங்களையும் தெரிந்து கொள்ள தொடர்ந்து படியுங்கள்.
Read more »
सिद्धारमैया Vs DKS: कर्नाटक में 'जाति' के बनाए अपने ही जाल में उलझे राहुल गांधीकर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी उनसे किए गए वायदे के मुताबिक सरकार का ढाई साल पूरा होने के बाद सीएम की कुर्सी उन्हें सौंप दे. जबकि सिद्धारमैया कुर्सी से उठना नहीं चाहते. कांग्रेस हाईकमान यानी राहुल गांधी के लिए फैसला लेना किसी धर्म संकट से कम नहीं है.
Read more »
चीनची मक्तेदारी मोडण्यासाठी मोदी सरकारची भलीभक्कम योजना; ₹7,300,000,000 चा एकूण खर्च!Ind Vs China: मोदी सरकारनं चीनला सडेतोड उत्तर देत एक नवी योजना आखत त्या अनुषंगानं एका मोठ्या निधीलाही मंजुरी दिली आहे.
Read more »
शिवकुमार vs सिद्दरमैया: कर्नाटक में सत्ता का घमासान तेज, अब दिल्ली में होगा फैसलामुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही रस्साकशी के बीच गुरुवार को एक-दूसरे पर शब्दबाण चलाए। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ किया है कि नेतृत्व मुद्दे पर अंतिम फैसला दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं और दोनों शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में सामूहिक चर्चा के बाद ही...
Read more »
