AMU में टीचर के हत्यारे CCTV में दिखे: पूछा था- अब तो पहचानोगे न…, सिर से 4 गोली निकाली; दोस्तों ने सुनाई क...

Aligarh AMU Teacher Danish Rao Murder Uttar Prades News

AMU में टीचर के हत्यारे CCTV में दिखे: पूछा था- अब तो पहचानोगे न…, सिर से 4 गोली निकाली; दोस्तों ने सुनाई क...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 264 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 109%
  • Publisher: 51%

पूछा था- अब तो पहचानोगे न…, सिर से 4 गोली निकाली; दोस्तों ने सुनाई कत्ल की आंखो देखीAMU में टीचर राव दानिश के दोनों हत्यारे CCTV में दिखे हैं। मर्डर के 24 घंटे में पुलिस को कई क्लू मिले हैं। फिलहाल जा

पूछा था- अब तो पहचानोगे न…, सिर से 4 गोली निकाली; दोस्तों ने सुनाई कत्ल की आंखो देखीAMU में टीचर राव दानिश के दोनों हत्यारे CCTV में दिखे हैं। मर्डर के 24 घंटे में पुलिस को कई क्लू मिले हैं। फिलहाल जांच 2 लाइन पर चल रही है।ये कोई शातिर बदमाश नहीं थे, बल्कि स्कूल के स्टूडेंट हैं। टीचर दानिश का 1 महीने पहले इन दोनों लड़कों से विटीचर का एक लड़की से कनेक्शन भी सामने आया है। इसी विवाद में उनका कत्ल करवा दिया गया, ये लड़के सिर्फ मोहरे थे। अब कत्ल को अंजाम देने वाले लड़कों तक पहुंचने के लिए पुलिस स्कूल के स्टाफ से संपर्क कर रही है। साथ ही, ये भी पता किया जा रहा है कि दोनों को कत्ल के लिए पिस्टल कहां से मिली? पुलिस ने 8 लड़कों को हिरासत में लिया है, पूछताछ जारी है। दरअसल, मौलाना आजाद लाइब्रेरी और सुलेमान हॉल के बाहर लगे CCTV में स्कूटी और 2 कम उम्र के लड़के दिखे हैं। इस वीडियो की फुटेज क्लियर करके लड़कों की पहचान की जा रही है। 8.

45 बजे मर्डर करने के बाद दोनों लड़के 9.02 बजे AMU कैंपस से बाहर निकल गए हैं। वहीं गुरुवार दोपहर 3 बजे AMU के कब्रिस्तान में दानिश के शव को दफना दिया गया। इस दौरान परिवार के लोग और पुलिस के जवान मौजूद रहे। कत्ल की इस वारदात के बाद AMU कैंपस में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।पुलिस मान रही है कि कत्ल करने आए लड़के चाहते थे कि टीचर दानिश मरने से पहले उन्हें पहचान लें। यही वजह है कि उन्होंने गोली मारने से पहले पूछा- अब तो पहचानोगे न… मैं कौन हूं। इसके बाद 1-1 करके 5 गोलियां मारी। ये पैटर्न बताता है कि उन्हें टीचर से नफरत थी, नहीं चाहते थे कि वो जिंदा बचे। हमले के बाद दानिश बेसुध होकर गिर गए थे, मगर लड़कों ने उसके बाद भी फायरिंग की। दहशत फैलाने के लिए हवा में भी गोलियां चलाईं। लड़कों के कत्ल करने के तरीके को देखने के बाद पुलिस ने सबसे पहले डिजिटल साक्ष्य खंगाले हैं।कत्ल के वक्त AMU के उस स्पॉट पर कितने मोबाइल एक्टिव थे, इसके लिए टावर लोकेशन ली जा रही है।टीचर के मोबाइल की कॉल डिटेल देखी जा रही है। संदिग्ध नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। ताकि कातिल का सुराग लग सके।जेएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के मुताबिक, सिर में 4 गोलियां लगी है। जबकि हाथ में एक गोली लगी है। खून अधिक बहने से उनकी मौत हो गई। पुलिस को मौके पर 5 खोखे मिले हैं। पुलिस AMU कैंपस के अंदर और बाहर की तरफ लगे तकरीबन सभी CCTV तक पहुंची है। 1150 एकड़ में फैले इस कैंपस के बाहर जाती हुई स्कूटी नहीं दिखी है, इसलिए पुलिस कातिल को कैंपस से जुड़ा हुआ ही मान रही है।दानिश के कत्ल के वक्त वहां मौजूद इमरान और गोलू ने पुलिस को क्या बताया…दानिश के कत्ल के वक्त उनके दोस्त इमरान और गोलू चंद कदम की दूरी पर मौजूद थे। पुलिस ने वारदात के वक्त क्या हुआ, ये उनसे जानने का प्रयास किया। इमरान ने बताया- हम लोग कैंपस में टहल रहे थे। धीरे-धीरे कैंटीन की तरफ बढ़ रहे थे। मैं और गोलू करीब 20 कदम आगे निकल गए थे। दानिश पीछे आ रहे थे। तभी हमें एक धमाके की आवाज सुनाई दी। चौंक करके हमने पीछे देखा, एक स्कूटी पर 2 लड़के भाग रहे थे, अब हमारी नजर दानिश की तरफ गई, वो जमीन पर गिर चुके थे। शरीर में हरकत कम हो रही थी। आसपास और लोग जो मौजूद थे, वो दौड़ते हुए दानिश के करीब पहुंचना चाहते थे, मगर फायरिंग का खतरा बना हुआ था, इसलिए सब लोग दीवार या झाड़ियों की आड़ में छिप गए थे। इस बीच दोनों बदमाश भाग निकले।गोलू ने बताया- हम लोग धमाके की आवाज पर चौंक गए थे। ये लगा कि गोली चली है, मगर कहां और किसे लगी, ये तब समझ आया जब पीछे मुड़कर देखा। वो 2 लोग थे, स्कूटी पर बैठकर आए थे। दानिश के जमीन पर गिरने के बाद भी वो लोग गोलियां चलाए जा रहे थे, इसलिए वहां जो लोग भी मौजूद थे, वो डर गए थे। सब इधर–उधर भाग गए। हम लोग उन बदमाशों की तरफ आगे बढ़े, तो एक बदमाश ने पिस्टल हमारी तरफ तानकर धमकाया…पीछे हट। हम लोग घबरा गए थे। फिर वो लोग हवा में गोलियां चलाते हुए भाग निकले। अलीगढ़ के सिविल लाइन इलाके के अमीर निशा में टीचर दानिश का परिवार रहता है। पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी को यही पर लाया गया। AMU से जुड़े लोग और रिश्तेदार यहां परिवार को सहारा देने के लिए पहुंच रहे थे। हर किसी के बीच यही चर्चा थी कि आखिर टीचर को इतनी बेरहमी से मारा क्यों गया? घर के अंदर बुजुर्ग मां और पिता रो रहे थे, रिश्तेदार उन्हें संभाल रहे थे। दोपहर में करीब 2 बजे परिजन पैदल-पैदल शव लेकर AMU के कब्रिस्तान पहुंचे। उस वक्त तक सैकडों लोग इकट्‌ठा हो चुके थे। करीब 20 मिनट में सब कब्रिस्तान पहुंच गए। जब दानिश को दफन किया जाने लगा, तो छोटे भाई राव फराज अली और उनके पिता फफक पड़े, साथ खड़े लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। दोपहर करीब 3 बजे दानिश के शव को दफन करने के बाद सब घर वापस आ गए। परिवार से मिलने के लिए एएमयू कुलपति नईमा खातून, बिल्डर इलियास चौधरी, खुसरो खान, बसपा नेता सलमान शाहिद, सपा नेता यासीन गाजी, इरफान सोलंकी, सपा नेता अज्जू इशाक, कांग्रेस नेता माजिन, अन्नू भी पहुंचे थे।अब जानिए कि 24 दिसंबर की रात हत्या कैसे हुई...24 दिसंबर की रात 8.45 बजे का वक्त था। AMU कैंपस की सड़क पर हल्की रोशनी थी। चारों तरफ सन्नाटा था। खाना खाने के बाद रोज की तरह टहलते हुए एक टीचर राव दानिश अली अपने दोस्तों के साथ कैनेडी हॉल पार्क से निकले। मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन की ओर बढ़ते हुए ट्यूबवेल के पास कुछ सेकेंड के लिए रुके। तभी अचानक स्कूटी की आवाज सुनाई दी। उनके पास आकर एक नकाबपोश ने स्कूटी रोकी। वह दानिश के बिल्कुल सामने आ गया। धमकी भरे लहजे में बोला- 'अब तो पहचानोगे, मैं कौन हूं।' इतना कहते हुए बदमाश ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और भाग निकले। गोली दानिश के सिर में लगी। दोस्तों ने उनके छोटे भाई राव फराज अली को सूचना दी। घटनास्थल के पास ही सुलेमान हॉल में मौजूद फराज अली कुछ ही समय में मौके पर पहुंचे और लहूलुहान भाई को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राव दानिश अली एएमयू के एबीके बॉयल स्कूल में कंप्यूटर टीचर थे। दानिश शुक्रवार को सऊदी उमरा के लिए जाने वाले थे। इसके लिए बुकिंग करा ली थी और तैयारियां चल रही थीं। उसके दो दिन पहले उनकी हत्या हो गई। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। हालांकि, वारदात की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।ये मामला एएमयू से जुड़ा हुआ लग रहा है, क्योंकि स्कूटी से कोई बाहरी हत्या करने नहीं आएगा। अब एएमयू से बाहर जाने का एक फुटेज मिला है, लगभग 9:02 मिनट पर हत्यारे बाबे सैयद गेट से बाहर निकले हैं।AMU में टीचर की हत्या, हमलावर बोला- अब तो पहचानोगे, ससुर पूर्व विधायक, 2 दिन बाद हज पर जाना था AMU कैंपस की सड़क पर हल्की रोशनी थी। चारों तरफ सन्नाटा था। खाना खाने के बाद रोज की तरह टहलते हुए एक टीचर राव दानिश अली अपने दोस्तों के साथ कैनेडी हॉल पार्क से निकले। मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन की ओर बढ़ते हुए ट्यूबवेल के पास कुछ सेकेंड के लिए रुके। तभी अचानक स्कूटी की आवाज सुनाई दी। उनके पास आकर एक नकाबपोश ने स्कूटी रोकी। वह दानिश के बिल्कुल सामने आ गया।MP में 4°C से नीचे पारा, पचमढ़ी सबसे ठंडाहरियाणा में 30 दिसंबर तक शीतलहर के आसारऔरंगाबाद में दिन-रात के टेम्प्रेचर में 1 डिग्री का अंतरबनारस में चल रही पछुआ हवा, कड़ाके की ठंड

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AMU कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपAMU कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपअलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) कैंपस सोमवार को गोलियों की आवाज से दहल उठा. यूनिवर्सिटी के ABK यूनियन हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षक दानिश राव को अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया.
Read more »

AMU Teacher Shot Twice In Head While On Evening Walk, Police Probe UnderwayAMU Teacher Shot Twice In Head While On Evening Walk, Police Probe UnderwayRao Danish, a 43-year-old teacher at ABK High School, was shot dead on the AMU campus in Uttar Pradesh on Wednesday evening. Police have launched a full investigation, scanning CCTV footage and examining the crime scene to identify the attackers.
Read more »

'दानिश भाई अब तो पहचान लोगे' कहते हुए निकाली पिस्टल और AMU टीचर को गोलियों से भून डाला, लाइब्रेरी कैंटीन के पास खूनी खेल'दानिश भाई अब तो पहचान लोगे' कहते हुए निकाली पिस्टल और AMU टीचर को गोलियों से भून डाला, लाइब्रेरी कैंटीन के पास खूनी खेलAMU Murder Case: कंप्यूटर टीचर दानिश राव पर लाइब्रेरी कैंटीन में चाय पीते समय दो नकाबपोशों ने "अब तो पहचान लोगे" कहकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. सिर में दो गोलियां लगने से दानिश की मौत हो गई. हमलावर स्कूटी से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें रंजिश और अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं.
Read more »

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜੇਲ੍ਹ ਰੋਡ ’ਤੇ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ਬਾਹਰ ਫਾਇਰਿੰਗ, CCTV ਆਈ ਸਾਹਮਣੇਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜੇਲ੍ਹ ਰੋਡ ’ਤੇ ਇਮੀਗ੍ਰੇਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ਬਾਹਰ ਫਾਇਰਿੰਗ, CCTV ਆਈ ਸਾਹਮਣੇGurdaspur Firing Incident: ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ Gurdaspur Police ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ D K Chaudhary ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸ਼ੁਰੂਆਤੀ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਇਹ ਗੋਲੀਆਂ ਡਰਾਉਣ ਲਈ ਏਅਰ ਗੰਨ ਨਾਲ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਲੱਗਦੀਆਂ ਹਨ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਖੋਲ ਪੁਰਾਣੇ ਜਿਹੇ ਦਿਸਦੇ ਹਨ, ਫਿਰ ਵੀ ਹਰ ਪੱਖੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ...
Read more »

मुजफ्फरपुर में नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर पर बरसाईं गोलियां, CCTV में कैद वारदातमुजफ्फरपुर में नकाबपोश बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर पर बरसाईं गोलियां, CCTV में कैद वारदातमुजफ्फरपुर के मुशहरी में रोहुआ पेट्रोल पंप के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर गोलियां चलाईं। घटना में शिक्षक के पुत्र ने घर में छिपकर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीनी विवाद के चलते हमले की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही...
Read more »

परिवहन चेक पोस्ट पर दलाल दिखे तो FIR, वर्दी-नेम प्लेट अनिवार्य, CCTV निगरानी में रहेंगेपरिवहन चेक पोस्ट पर दलाल दिखे तो FIR, वर्दी-नेम प्लेट अनिवार्य, CCTV निगरानी में रहेंगेMP-UP बॉर्डर पर अवैध वसूली और दलाली पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चेक पॉइंट्स पर प्राइवेट व्यक्तियों की मौजूदगी पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब परिवहन विभाग के अमले को अनिवार्य रूप से वर्दी और नेम प्लेट में रहना होगा, उल्लंघन करने या निजी व्यक्ति के जांच करने पर एफआईआर दर्ज की...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:27:24