AMU Murder Case: कंप्यूटर टीचर दानिश राव पर लाइब्रेरी कैंटीन में चाय पीते समय दो नकाबपोशों ने "अब तो पहचान लोगे" कहकर ताबड़तोड़ फायरिंग की. सिर में दो गोलियां लगने से दानिश की मौत हो गई. हमलावर स्कूटी से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें रंजिश और अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैं.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बुधवार रात हुए कंप्यूटर टीचर दानिश राव हत्याकांड के मामले में नई जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि दानिश राव अपने दो दोस्तों के साथ लाइब्रेरी कैंटीन में चाय पीने गए थे.
उसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर दो नकाबपोश वहां आ गए. हमलावरों ने "दानिश भाई अब तो पहचान लोगे" कहते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंइस हमले में टीचर राव के सिर में दो गोलियां लग गईं. गोली लगने की वजह से टीचर दानिश राव मौके पर ही जमीन पर गिर गए. वो खून से लथपथ हो गए थे. लोग उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. वहीं, वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए, जिनका 12 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है. इस पूरे मामले में एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि पुलिस की कई टीमें केस को सॉल्व करने में लगी हैं. लगातार सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. हर पहलू से जांच-पड़ताल की जा रही है. मृतक के परिवार से रंजिश के एंगल को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है. जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.AMU कैंपस में खूनी खेल, टीचर की गोलियों से भूनकर हत्या Advertisement आपको बता दें कि AMU कैंपस बीती रात गोलियों की गूंज से थर्रा उठा था. यहां एबीके यूनियन हाई स्कूल के टीचर दानिश राव की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. वारदात लाइब्रेरी कैंटीन के पास हुई, जिससे पूरे कैंपस में दहशत फैल गई.पुलिस अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. एएसपी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और कैंपस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.टीचर दानिश राव सुपुर्दे-खाक एबीके यूनियन हाई स्कूल के कंप्यूटर टीचर दानिश राव की हत्या के बाद आज उन्हें भारी भीड़ और पुलिस सुरक्षा के बीच एएमयू कैंपस स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे-खाक किया गया. इस दौरान टीचर्स और छात्रों ने यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों और शिक्षकों ने कैंपस में सुरक्षा की भारी चूक बताते हुए मांग की है कि पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाए और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हों. गमगीन माहौल के बीच प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि कैंपस के अंदर सरेआम हुई यह वारदात प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Danish Rao Murder Amu Teacher Murder Story Pistol Gun Down Aligarh Police Bloody Attack Amu Library Canteen अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी दानिश राव हत्याकांड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
म्यूचुअल फंड का बढ़ता क्रेज, साल 2035 तक AMU 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमानभारत में शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश का क्रेज, पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। इक्रा एनालिस्टिक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वर्ष 2035 तक 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच...
Read more »
AMU कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपअलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) कैंपस सोमवार को गोलियों की आवाज से दहल उठा. यूनिवर्सिटी के ABK यूनियन हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षक दानिश राव को अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया.
Read more »
AMU Teacher Shot Twice In Head While On Evening Walk, Police Probe UnderwayRao Danish, a 43-year-old teacher at ABK High School, was shot dead on the AMU campus in Uttar Pradesh on Wednesday evening. Police have launched a full investigation, scanning CCTV footage and examining the crime scene to identify the attackers.
Read more »
AMU में टीचर की हत्या, हमलावर बोला- अब तो पहचानोगे: ससुर पूर्व विधायक, 2 दिन बाद हज पर जाना थाएएमयू के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली की बुधवार रात करीब 8:45 बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब आठ राउंड हुई फायरिंग करते हुए आरोपी स्कूटी लेकर भाग गए। इधर, शिक्षक के साथ मौजूद लोगों ने उनके भाई छोटे
Read more »
AMU Murder: 'अब तो मुझे पहचानोगे मैं कौन हूं... गाली देकर दागी गोली', पूर्व विधायक के दामाद और शिक्षक का कत्लअलीगढ़ के एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली (45) की बुधवार देर रात एएमयू परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इस
Read more »
AMU Murder: कौन थे दानिश राव? कहानी एएमयू के उस शिक्षक की, जिसको गोलियों से भून डाला; इनसाइड स्टोरीउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के परिसर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। एबीके यूनियन हाई स्कूल (एबीके बॉयज स्कूल) में कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक राव
Read more »
