AMU में टीचर की हत्या, हमलावर बोला- अब तो पहचानोगे: ससुर पूर्व विधायक, 2 दिन बाद हज पर जाना था

Aligarh News News

AMU में टीचर की हत्या, हमलावर बोला- अब तो पहचानोगे: ससुर पूर्व विधायक, 2 दिन बाद हज पर जाना था
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली की बुधवार रात करीब 8:45 बजे गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब आठ राउंड हुई फायरिंग करते हुए आरोपी स्कूटी लेकर भाग गए। इधर, शिक्षक के साथ मौजूद लोगों ने उनके भाई छोटे

एएमयू के कंप्यूटर साइंस दानिश अली की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।AMU कैंपस की सड़क पर हल्की रोशनी थी। चारों तरफ सन्नाटा था। खाना खाने के बाद रोज की तरह टहलते हुए एक टीचर राव दानिश अली अपने दोस्तों के साथ कैनेडी हॉल पार्क से निकले। मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन की ओर बढ़ते हुए ट्यूबवेल के पास कुछ सेकेंड के लिए रुके। तभी अचानक स्कूटी की आवाज सुनाई दी। उनके पास आकर एक नकाबपोश ने स्कूटी रोकी। वह दानिश के बिल्कुल सामने आ गया। धमकीभरे लहजे में बोला- 'अब तो पहचानोगे, मैं कौन हूं।' इतना कहते हुए बदमाश ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और भाग निकले। गोली दानिश के सिर में लगी। दोस्तों ने उनके भाई छोटे भाई राव फराज अली को सूचना दी। घटनास्थल के पास ही सुलेमान हॉल में मौजूद फराज अली कुछ ही समय में मौके पर पहुंचे और लहूलुहान भाई को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राव दानिश अली एएमयू के एबीके बॉयल स्कूल में कंप्यूटर टीचर थे। दानिश शुक्रवार को सऊदी उमरा के लिए जाने वाले थे। इसके लिए बुकिंग करा ली थी और तैयारियां चल रही थीं। उसके दो दिन पहले उनकी हत्या हो गई। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। हालांकि, वारदात की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।गोली लगने के बाद पुलिस ने उन्हें हॉस्पिटल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।टीचर की हत्या के बाद एसएसपी हॉस्पिटल नीरज जादौन पहुंचे उन्होंने पूछताछ की।राव दानिश अली मूल रूप से बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के रहने वाले थे। वह पहले एएमयू के ही छात्र थे। बाद में यहीं नौकरी लग गई। वर्तमान में एबीके यूनियन स्कूल में शिक्षक के रूप में पढ़ाते थे।दानिश के छोटे भाई फराज इंजीनियरिंग कॉलेज में गेस्ट शिक्षक हैं। पिता प्रोफेसर हिलाल भी एएमयू में तैनात रह चुके हैं। मां सईदा खातून सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका थीं। दानिश की शादी मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा में हुई थी। इनके ससुर मोहम्मद उल्लाह चौधरी विधायक भी रह चुके हैं।दानिश के पास पांच और साढ़े छह साल के दो बेटे हैं। दानिश शुक्रवार को सऊदी उमरा के लिए जाने वाले थे। इसके लिए बुकिंग करा ली थी और तैयारियां चल रही थीं।अब पूरे मामले को सिलसिलेवार तरीके से समझ लेते हैं.

.. राव दानिश अली रोजाना रात का खाना खाने के बाद टहलते थे। बुधवार की रात भी वह एएमयू के कैनेडी हॉल पहुंचे थे। उनके साथ दो दोस्त इमरान और गोलू भी थे। कैनेडी हॉल के पार्क से निकलने के बाद तीनों मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन जाने लगे। मौलाना आजाद लाइब्रेरी और कैनेडी हॉल के पार्क के बीच एक सड़क सुलेमान हॉल की तरफ जाती है। पार्क के बराबर में ही एएमयू का ट्यूबवेल है। इमरान और गोलू कैंटीन की ओर बढ़ गए, लेकिन दानिश ट्यूबवेल के पास रुक गए। इसी दौरान स्कूटी सवार एक नकाबपोश वहां पहुंचा। इमरान ने बताया कि स्कूटी सवार ने दानिश से कहा- अब तो मुझे पहचानोगे, मैं कौन हूं…यह कहते हुए पिस्टल से पहली गोली कनपटी पर मार दी। गोली लगते ही दानिश मौके पर ही गिर गए। नकाबपोश ने दूसरी गोली मारी, जो रीढ़ की हड्‌डी में फंस गई। गोली की आवाज सुनकर दोनों दोस्त और वहां मौजूद छात्र घटनास्थल की ओर दौड़े।अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस भी पहुंच गई, भीड़ को नियंत्रित किया।घटना के बाद मौके पर एएमयू के सुरक्षाकर्मी पहुंच गए। एएमयू प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान दानिश तड़पते रहे। किसी ने घायल को उठाने की हिम्मत नहीं जुटाई। इमरान ने दानिश के भाई फराज अली को फोन किया। उस वक्त फराज सुलेमान हॉल के सामने चाय पी रहे थे। फराज इंजीनियरिंग कॉलेज में गेस्ट शिक्षक हैं। सूचना मिलते ही वह अपनी कार से घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचने में करीब 15 मिनट का समय लगा। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद फराज ही कार से भाई को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। थोड़ी ही देर में एसएसपी नीरज कुमार जादौन सहित पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए।सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि एएमयू में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि बदमाशों ने पहले रेकी की। उसके बाद घटना को अंजाम दिया। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। हर पहलू की जांच की जा रही है। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा दिए हैं। फुटेज में बदमाश जाते हुए नजर आ रहे हैं।रेप पीड़ित परिवार ने कुलदीप सेंगर को बनाया था प्रधान: बाद में घर छोड़ना पड़ा, दोस्ती से दुश्मनी तक उन्नाव केस की पूरी कहानी उन्नाव का बहुचर्चित रेप केस...। बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आजीवन कारावास की सजा हुई। वह करीब 7 साल जेल में रहा। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा सस्पेंड कर दी है। इस फैसले के बाद पीड़ित दिल्ली में इंडिया गेट के सामने अपनी मां के साथ धरने पर बैठ गई। पीड़ित का कहना है कि कुलदीप अगर बाहर आएगा तो मुझे और मेरे परिवार के बचे हुए लोगों को मार देगा।मुजफ्फरपु में एक हफ्ते बाद धूप निकलीअलवर में कड़ाके की सर्दी, फसलों पर ओस जमीलखनऊ में कुहासे की बारिश, विजिबिलिटी 50 मीटरसवाई माधोपुर में शीतलहर से बढ़ी गलन

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AMU में नहीं होगा होली मिलन समारोह, छात्रों ने पूछा- इफ्तार-ताजिए की अनुमति है तो हमारे कार्यक्रम के लिए क्यों नहीं?AMU में नहीं होगा होली मिलन समारोह, छात्रों ने पूछा- इफ्तार-ताजिए की अनुमति है तो हमारे कार्यक्रम के लिए क्यों नहीं?राज्य | उत्तर प्रदेश AMU Cancels Holi Milan Samaroh Permission Students questions to university AMU में नहीं होगा होली मिलन समारोह इफ्तार-ताजिए की अनुमति है तो हमारे कार्यक्रम के लिए क्यों नहीं
Read more »

जानें AMU का इतिहास, दुनिया में इसने कैसे बनाई अपनी साखजानें AMU का इतिहास, दुनिया में इसने कैसे बनाई अपनी साखAMU History: AMU भारत के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है. इस यूनिवर्सिटी की अपनी एक साख है.
Read more »

UP Crime: AMU के स्कूल के छात्र पर हमला, जबरन कलमा पढ़वाने का आरोप; अस्पताल में इलाज जारीUP Crime: AMU के स्कूल के छात्र पर हमला, जबरन कलमा पढ़वाने का आरोप; अस्पताल में इलाज जारीUP Crime: AMU के स्कूल के छात्र पर हमला, जबरन कलमा पढ़वाने का आरोप; अस्पताल में इलाज जारी AMU School Student Prashant Rathi Attack देश
Read more »

म्यूचुअल फंड का बढ़ता क्रेज, साल 2035 तक AMU 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमानम्यूचुअल फंड का बढ़ता क्रेज, साल 2035 तक AMU 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमानभारत में शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश का क्रेज, पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। इक्रा एनालिस्टिक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वर्ष 2035 तक 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच...
Read more »

AMU कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपAMU कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपअलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) कैंपस सोमवार को गोलियों की आवाज से दहल उठा. यूनिवर्सिटी के ABK यूनियन हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षक दानिश राव को अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया.
Read more »

AMU Teacher Shot Twice In Head While On Evening Walk, Police Probe UnderwayAMU Teacher Shot Twice In Head While On Evening Walk, Police Probe UnderwayRao Danish, a 43-year-old teacher at ABK High School, was shot dead on the AMU campus in Uttar Pradesh on Wednesday evening. Police have launched a full investigation, scanning CCTV footage and examining the crime scene to identify the attackers.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:30:36