UP Crime: AMU के स्कूल के छात्र पर हमला, जबरन कलमा पढ़वाने का आरोप; अस्पताल में इलाज जारी AMU School Student Prashant Rathi Attack देश
"UP Crime: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी फिर से सुर्खियों में आ गया हैं. रविवार शाम को एएमयू सिटी स्कूल के 11वीं कक्षा के स्टूडेंट प्रशांत राठी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया है. छात्र बुरी तरह से घायल हो गया है.
उसके सिह पर गहरी चोट आई है. घटना की वजह से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है. Advertisment अब जानें क्या है पूरा मामला घटना अल्लामा इकबाल हॉल के बाहर की है. हॉल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी में स्थित है. प्रशांत ने पुलिस से घटना की शिकायत की है. उसने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा था, इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर अटैक कर दिया. आरोपियों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर हमला किया. वह इस वजह से बहुत बुरी तरह से घायल हो गया है. हमले के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घायल युवक को जेएनयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. वहां उसका इलाज जारी है. छात्र मीडिया के सामने भी नहीं आया है. मामले पर एएमयू प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने हमले की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि छात्र की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. कलमा पढ़वाने की बात निराधार सोशल मीडिया पर घटना को लेकर कई दावे हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि छात्र से जबरन कलमा भी पढ़वाया गया था. हालांकि, छात्र ने लिखित शिकायत में कलमा पढ़वाने का कोई जिक्र नहीं किया है. प्रॉक्टर का कहना है कि जबरन कलमा पढ़वाने की बात पूरी तरह से गलत है. छात्र ने अपनी शिकायत में ऐसा कोई भी उल्लेख नहीं किया है. बता दें, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों में कुछ तो एएमयू के छात्र थे तो कुछ पूर्व छात्र हैं. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस की जांच शुरू कर दी गई है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा. एएमयू प्रशासन ने भी छात्र और उसके परिजनों को आश्वस्त किया है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. कॉलेज प्रशासन हर प्रकार से मदद करने के लिए तैयार है. "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Crime News: രേഖകളില്ലാതെ പണം കടത്താൻ ശ്രമം; പാലക്കാട് 2.30 കോടി രൂപയുമായി രണ്ട് പേർ പിടിയിൽഅനധികൃതമായി പണം കടത്തുന്നുവെന്ന് പൊലീസിന് ലഭിച്ച രഹസ്യ വിവരത്തിന്റെ അടിസ്ഥാനത്തിൽ നടത്തിയ പരിശോധനയിലാണ് പ്രതികളെ പിടികൂടിയത്.
Read more »
Uttarakhand Crime: एसएसबी का जवान बताकर युवती से दुष्कर्म, 2.77 लाख भी ठगेखटीमा में एक युवती के साथ एसएसबी जवान बनकर एक युवक ने दुष्कर्म किया और 2.
Read more »
Delhi Crime: DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज की छात्रा पर एसिड अटैक, फरार आरोपियों की तलाश जारीDelhi Crime News: दीपचंद बंधु अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि मुकुंदपुर की रहने वाली एक युवती को एसिड अटैक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता ने बताया कि वह डीयू की द्वितीय वर्ष की छात्रा है और अपनी कक्षा के लिए लक्ष्मीबाई कॉलेज, अशोक विहार जा रही थी.
Read more »
Jharkhand Crime: झारखंड में रेप के आरोपी की मॉब लिंचिंग, लोगों ने पीट-पीटकर मार डालाWest Singhbhum Crime News: पश्चिम सिंहभूम जिले के देवमबीर गांव से मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. यहां लोगों ने एक युवक पर रेप का आरोप लगाकर उसे इतना पीटा कि उसकी जान चली गई. पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है.
Read more »
BJP नेत्याने शेतकऱ्याला 'थार'ने चिरडून मारलं! शेतकऱ्याच्या मुली वाचवायला आल्या असता त्यांच्या अंगावर बसून...Crime News: हादरवून टाकणारा घटनाक्रम समोर आला असून या प्रकरणामध्ये भारतीय जनता पार्टीचा स्थानिक नेता मुख्य आरोपी असून एकूण 14 जणांविरोधात गुन्हा दाखल करण्यात आलाय ज्यातील 3 महिला आहेत.
Read more »
'फार वेळ बलात्कार झाला नाही,' म्हणून..., म्हणत कोर्टाचा विचित्र निकाल! देशभरातून संतापाची लाटCrime Rape News: कामावरुन घरी जाताना आरोपीने पीडितेची छेड काढून तिच्यावर लैंगिक अत्याचार केल्याच्या प्रकरणामध्ये आरोपीला दोषी ठरवण्यात आल्यानंतर न्यायालयाने एक चमत्कारिक निर्णय दिलाय.
Read more »
