AMU Murder: कौन थे दानिश राव? कहानी एएमयू के उस शिक्षक की, जिसको गोलियों से भून डाला; इनसाइड स्टोरी

Murder In Amu News

AMU Murder: कौन थे दानिश राव? कहानी एएमयू के उस शिक्षक की, जिसको गोलियों से भून डाला; इनसाइड स्टोरी
Amu NewsAligarh NewsAligarh Murder News
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 24 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 123%
  • Publisher: 51%

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के परिसर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। एबीके यूनियन हाई स्कूल (एबीके बॉयज स्कूल) में कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक राव

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के परिसर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। एबीके यूनियन हाई स्कूल में कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक राव दानिश अली की नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लाइब्रेरी के पास स्थित कैंटीन क्षेत्र में उस समय हुई, जब दानिश अली अपने दो साथियों के साथ रोजाना की तरह शाम की सैर पर थे। दो हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए थे। राव दानिश अली 2015 से इसी स्कूल में पढ़ाते थे। वे एएमयू के पूर्व छात्र रह चुके थे और परिवार का गहरा नाता यूनिवर्सिटी से था। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार घटना रात करीब 8:45 बजे हुई और राव दानिश अली मूल रूप से डिबाई क्षेत्र के रहने वाले थे। उनका परिवार कई दशक से अमीर निशा मक्खन वाली कोठी के पास रहता है। उनकी मां एएमयू में शिक्षक और पिता एएमयू में कर्मचारी रहे हैं। एएमयू में ही पढ़ाई के बाद खुद राव दानिश अली को भी एबीके बॉयज स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक की नौकरी मिल गई थी। उनके भाई भी एएमयू इंजीनियरिंग विभाग में शिक्षक हैं। उनके ससुर डा.

मोहम्मद उल्लाह चौधरी मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। अमीर निशा में रहने वाले राव दानिश अली का एएमयू से बचपन का नाता है। दानिश रोजाना की तरह शाम को एएमयू की लाइब्रेरी कैंटीन परिसर में टहलने गए थे। बुधवार को वह पैदल-पैदल ही वहां पहुंचे। उनके साथ एएमयू के ही एक अन्य टीचर इमरान व एक व्यापारी गोलू थे। तीनों लाइब्रेरी से केनेडी हॉल के बीच वाली पट्टी पर कैंटीन को जाने वाले रास्ते पर टहल रहे थे। वहां इनका इरादा चाय पीने का भी था। घटना के वक्त दानिश अली के दोनों साथी कुछ कदम आगे बढ़ गए, वह उनसे कुछ कदम पीछे थे, तभी स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। उनमें से एक ने दानिश से कहा कि अब तो तुम मुझे पहचानोगे और गोली मार दी। पहली गोली लगते ही दानिश नीचे गिर पड़े। यह देख उनके साथ टहल रहे दोस्त इमरान व गोलू ने शोर मचाते हुए दौड़ लगा दी। इसके बाद नकाबपोश बदमाश भाग गए। एएमयू सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन घायल दानिश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां कुछ देर उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस यह मान रही है कि हत्यारोपी बदमाश पहले से दानिश के परिचित थे और किसी पुराने विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। सूचना पर एसएसपी सहित पूरा अमला व एएमयू के अधिकारी मेडिकल पहुंच गए। घटनास्थल पर टीम लगाकर जानकारी जुटाई जा रही है। एएमयू छात्र राजनीति-प्रापर्टी व्यापार में सक्रिय रहा है दानिश पुलिस के अनुसार एएमयू में पढ़ाई करने के दौरान राव दानिश अली छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे थे। इसके अलावा छोटा-मोटा प्रापर्टी आदि का व्यापार भी करते रहे। पिछले कुछ वर्ष से उनकी सक्रियता बाकी जगहों पर कम ही देखने को मिलती थी। सामाजिक सक्रियता के अलावा अब अब वे सिर्फ परिवार व एएमयू तक सीमित थे। इस बात को परिवार ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार की है। रंजिश या किसी विवाद से परिवार अंजान दानिश अली के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। पत्नी तीन बहनों व एक भाई में सबसे छोटी हैं। खबर पर पूरा परिवार मेडिकल कॉलेज पहुंच गया था। पुलिस अधिकारियों से बातचीत में किसी ने भी किसी तरह के विवाद, रंजिश या अन्य कारणों की जानकारी होने से इंकार कर दिया था। पत्नी व मां का हाल बेहाल था, लोग उन्हें संभाल नहीं पा रहे थे। उमरा पर जाने वाले थे दानिश परिवार से इतना जरूर पता चला कि दाशिन अब उमरा पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने बुकिंग भी करा ली थी। परिवार में तैयारी चल रही थी। एएमयू परिसर में शिक्षक की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है। परिवार से बात की जा रही है। घटनास्थल पर सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।- नीरज जादौन, एसएसपी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Amu News Aligarh News Aligarh Murder News Aligarh Murder News Today Aligarh Murder Aligarh Muslim University Amu Teacher Shot Dead Amu Amu Campus Amu Campus Murder Amu Teacher Murder अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एएमयू में हत्या एएमयू समाचार अलीगढ़ समाचार अलीगढ़ हत्या समाचार अलीगढ़ हत्या समाचार आज अलीगढ़ हत्या अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एएमयू शिक्षक की गोली मारकर हत्या एएमयू

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Samserganj murder case: সামসেরগঞ্জে জোড়া খুনে ১৩ অপরাধীর আজীবন কারাবাস, ৫ হাজার টাকা জরিমানা!Samserganj murder case: সামসেরগঞ্জে জোড়া খুনে ১৩ অপরাধীর আজীবন কারাবাস, ৫ হাজার টাকা জরিমানা!13 accused sentenced to life imprisonment in Samserganj murder case
Read more »

Dadri Case: প্রতিদিন শুনানি হবে, দাদরি কাণ্ডে আদালতে মুখ পড়ল যোগী সরকারের...Dadri Case: প্রতিদিন শুনানি হবে, দাদরি কাণ্ডে আদালতে মুখ পড়ল যোগী সরকারের...UP court rejects govt plea to drop murder charges in Akhlaq lynching case
Read more »

म्यूचुअल फंड का बढ़ता क्रेज, साल 2035 तक AMU 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमानम्यूचुअल फंड का बढ़ता क्रेज, साल 2035 तक AMU 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचने का अनुमानभारत में शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश का क्रेज, पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। इक्रा एनालिस्टिक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) वर्ष 2035 तक 300 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच...
Read more »

AMU कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपAMU कैंपस में टीचर की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी में मचा हड़कंपअलीगढ़ में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) कैंपस सोमवार को गोलियों की आवाज से दहल उठा. यूनिवर्सिटी के ABK यूनियन हाई स्कूल में कार्यरत शिक्षक दानिश राव को अज्ञात हमलावरों ने सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया.
Read more »

AMU Teacher Shot Twice In Head While On Evening Walk, Police Probe UnderwayAMU Teacher Shot Twice In Head While On Evening Walk, Police Probe UnderwayRao Danish, a 43-year-old teacher at ABK High School, was shot dead on the AMU campus in Uttar Pradesh on Wednesday evening. Police have launched a full investigation, scanning CCTV footage and examining the crime scene to identify the attackers.
Read more »

AMU Murder: 'अब तो मुझे पहचानोगे मैं कौन हूं... गाली देकर दागी गोली', पूर्व विधायक के दामाद और शिक्षक का कत्लAMU Murder: 'अब तो मुझे पहचानोगे मैं कौन हूं... गाली देकर दागी गोली', पूर्व विधायक के दामाद और शिक्षक का कत्लअलीगढ़ के एएमयू के एबीके बॉयज स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक राव दानिश अली (45) की बुधवार देर रात एएमयू परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इस
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:39:22