माइक्रोबायोम में बदलाव के कारण कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़े। यह दावा एम्स के डॉक्टरों ने शोध के बाद किया है।
माइक्रोबायोम में बदलाव के कारण कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़े। यह दावा एम्स के डॉक्टरों ने शोध के बाद किया है। कोरोना की दूसरी लहर में ब्लैक फंगस के कारण बड़ी संख्या में मरीजों की हालत खराब हुई थी। ब्लैक फंगस जिसे म्यूकोर्मिकोसिस भी कहा जाता है। यह एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक संक्रमण है। यह म्यूकोर्मिसेट्स नामक फफूंदों के एक समूह के कारण होता है। यह साइनस, फेफड़े, त्वचा और मस्तिष्क को प्रभावित कर सकता है। वहीं, माइक्रोबायोम सूक्ष्मजीवों का समुदाय है। यह आमतौर पर शरीर के किसी भी हिस्से में एक साथ रहते हैं। डॉक्टरों की माने तो कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में मरीज ब्लैक फंगस के संक्रमण के आए। इसके कारण इनकी तुरंत सर्जरी तक करनी पड़ी। इस बीमारी के लिए डॉक्टर अभी तक स्टेरॉयड, मास्क का इस्तेमाल व दूसरे कारण को जिम्मेदार मान रहे थे। इस समस्या का कारण जानने के लिए एम्स के डॉक्टरों ने शोध शुरू किया। शोध के बारे में एम्स के मेडिसिन विभाग के डॉ.
अनिमेष रे का कहना है कि शोध के परिणाम बताते हैं कि कोरोना के मरीजों में माइक्रोबायोम में बदलाव के कारण ब्लैक फंगस के मामले बढ़े। हमारे शरीर में पहले से कुछ फंगस मौजूद होते हैं। अध्ययन में पता चला कि जिन लोगों को कोरोना के बाद ब्लैक फंगस की बीमारी हुई। उनमें माइक्रोबायोम में बदलाव हुआ और कुछ खास तरह के फंगस तेजी से बढ़े। जबकि जिन मरीजों पर ब्लैक फंगस का असर नहीं था, उनपर माइक्रोबायोम का प्रभाव नहीं दिखा। शोध के लिए मरीजों को बांटा तीन समूह में शोध के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों को तीन अलग अलग समूह में बांटा। एक समूह में कोरोना के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज, दूसरे समूह में कोरोना के गंभीर मरीज और तीसरे में स्वस्थ लोग थे। डॉक्टरों का कहना है कि सबसे पहले सभी मरीजों की जांच भर्ती होने के समय की गई। दूसरी बार सात दिन के बाद अध्ययन किया जब तक स्टेरॉइड आदि दवाएं उन्हें नहीं दी गई थीं। डॉक्टरों ने पाया कि स्टेरॉइड आदि दवाएं शुरू करने से पहले ही ब्लैक फंगस वाले मरीजों के माइक्रोबायोम में काफी बदलाव आ गया था। भविष्य में यह शोध गंभीर बीमारी के इलाज में मदद करेगा। 40 फीसदी मरीजों की हो गई थी मौत डॉक्टरों की माने तो ब्लैक फंगस के कारण मरीजों की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। कई मामलों में इससे पीड़ित 40 फीसदी मरीजों की मौत हो गई थी। इस बीमारी के कारण देश भर में इस बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का मिला मुश्किल हो गया था।
Corona Pandemic Covid 19 Second Wave In India Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बुमराह और सूर्यकुमार यादव: मुंबई इंडियंस के दो 'जादूगरों' ने ऐसे बजाई ख़तरे की घंटीमुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और जिस आसानी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया, उन्होंने दूसरी टीमों के लिए ख़तरे की घंटी बजा दी.
Read more »
EduCare न्यूज: AIIMS मदुरई की बदहाली पर बोले डॉक्टर- लाइब्रेरी में किताबें नहीं, वॉर्ड में मरीज नहीं; पढ़ाई,...हाल ही में AIIMS मदुरई में पोस्टेड एक डॉक्टर ने इंस्टीट्यूट में पढ़ाई और प्रैक्टिस कर रहे स्टूडेंट्स की परेशानी सोशल मीडिया पर शेयर की है। डॉक्टर ध्रुव चौहान ने कहा है कि AIIMS मदुरई में जो स्तिथि बनी हुई है, वो AIIMS के स्टैंडर्डTamil Nadu Madurai AIIMS Crisis Update हाल ही में AIIMS मदुरई में पोस्टेड एक डॉक्टर ने इंस्टीट्यूट में पढ़ाई और प्रैक्टिस...
Read more »
SC On Bhojshala: भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, ASI सर्वे पर रोक से किया इनकारSC On Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, ASI सर्वे पर रोक से किया इनकार
Read more »
सलमान खान फायरिंग मामले में राजस्थान से लेटेस्ट अपडेट, अब पुलिस को मिला ये बड़ा इनपुटसलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में राजस्थान से लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है।
Read more »
आपराधिक मुकदमे का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रंप, Dollars दे इस पॉर्न स्टार का करवाया था मुंह बंदIsrael Hamas War: ईरानी हमले से और बढ़ा तनाव, गाजा में इजरायली हमलों में 68 की मौत, फलस्तीनियों का पलायन जारी
Read more »
