AAP-Congress Alliance Speculation: कांग्रेस-आप में गठबंधन की सुगबुगाहट, राहुल गांधी ने बुलाई दिल्ली के नेताओं की बैठक

United States News News

AAP-Congress Alliance Speculation: कांग्रेस-आप में गठबंधन की सुगबुगाहट, राहुल गांधी ने बुलाई दिल्ली के नेताओं की बैठक
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 188 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 51%

शीला दीक्षित बोलीं, दिल्ली में आप-कांग्रेस का नहीं होगा गठबंधन via NavbharatTimes

नई दिल्ली दिल्ली में आम तमाम अटकलों और चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से इस बारे में फैसला लिया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी जहां गठबंधन के लिए पूरा जोर लगाए हुए थी, वहीं दिल्ली कांग्रेस के नेता इसके विरोध में थे। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि आप और कांग्रेस आपस में 3-3 सीटें बांट सकती हैं और 1 सीट निर्दलीय के लिए छोड़ी जा सकती है। शीला के इस बयान पर अभी आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आम आदमी पार्टी शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखेगी। दिल्ली में अब त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है। राहुल ने बैठक कर लिया फैसला पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकाने पर वायुसेना के हमले के बाद बदले माहौल में बीजेपी से मुकाबले के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरें जोर पकड़ रही थीं। मंगलवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर राय जानने के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित भी मौजूद थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की राय को तवज्जो देते हुए राहुल ने गठबंधन का रास्ता बंद कर दिया। बैठक के बाद शीला ने साफ किया कि कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन नहीं करने जा रही है। शीला बोलीं, 'सर्वसम्मति से लिया फैसला' दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया, 'दिल्ली में आप और कांग्रेस में गठबंधन नहीं होगा। हमने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस बारे में बताया है और वह भी सहमत थे। सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। हम अकेले पूरे साहस के साथ चुनाव लड़ेंगे।' वहीं दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने भी आप के साथ गठबंधन की खबरों को खारिज किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं का था दबाव बता दें कि दिल्ली में आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो खेमे बन गए थे। एक खेमा आप के साथ गठबंधन के पक्ष में था, जबकि एक बड़ा खेमा आप के साथ गठबंधन नहीं करना चाहता था। शीला भी पहले कई बार गठबंधन नहीं करने का बयान दे चुकी थीं। अंत में पार्टी ने सर्वसम्मति से आप के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया। गठबंधन को लेकर थीं अटकलें इससे पहले गठबंधन को लेकर अलग-अलग चर्चाएं सामने आ रही थीं। एक चर्चा के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस 3 और आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ने की खबर थी और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के लिए छोड़ने की बात कही जा रही थी। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के लिए छोड़ा गया है। इस एक सीट पर यशवंत सिन्हा के लड़ने की खबरें थीं। वहीं एक अन्य फॉर्म्युला भी चर्चा थी। इसके अनुसार कांग्रेस के 5 और आप के 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। हालांकि शीला के बयान के बाद दिल्ली में दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरों पर फिलहाल विराम लग गया है। आप को लगा झटका बता दें कि आप ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। इसे कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिश माना जा रहा था। आप को उम्मीद थी कि कांग्रेस के साथ गठबंधन हो सकता है। पर कांग्रेस के इनकार के बाद आप को झटका लगा है। दिल्ली में होगा त्रिकोणीय मुकाबला दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने हाल के कई बयानों में कहा था कि कांग्रेस दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी अकेले चुनाव लड़ने की ही वकालत कर रहे थे। लेकिन आज की बैठक के बाद अब यह साफ हो गया है कि दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। आप ने 6 उम्मीदवारों की कर दी है घोषणा आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली की कुल 7 सीटों में से 6 पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। दूसरी तरफ वेस्ट दिल्ली सीट के लिए कैंडिडेट घोषित न करके, आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को जिंदा रखने के भी संकेत दिए थे। आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली संसदीय सीट से बृजेश गोयल को कैंडिडेट बनाया है। ईस्ट दिल्ली से आतिशी मर्लिना, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से दिलीप पांडेय, साउथ दिल्ली से राघव चड्ढा, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से गुगन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।.

नई दिल्ली दिल्ली में आम तमाम अटकलों और चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से इस बारे में फैसला लिया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी जहां गठबंधन के लिए पूरा जोर लगाए हुए थी, वहीं दिल्ली कांग्रेस के नेता इसके विरोध में थे। इससे पहले ऐसी अटकलें थीं कि आप और कांग्रेस आपस में 3-3 सीटें बांट सकती हैं और 1 सीट निर्दलीय के लिए छोड़ी जा सकती है। शीला के इस बयान पर अभी आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आम आदमी पार्टी शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखेगी। दिल्ली में अब त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है। राहुल ने बैठक कर लिया फैसला पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकाने पर वायुसेना के हमले के बाद बदले माहौल में बीजेपी से मुकाबले के लिए दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरें जोर पकड़ रही थीं। मंगलवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गठबंधन पर राय जानने के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित भी मौजूद थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की राय को तवज्जो देते हुए राहुल ने गठबंधन का रास्ता बंद कर दिया। बैठक के बाद शीला ने साफ किया कि कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन नहीं करने जा रही है। शीला बोलीं, 'सर्वसम्मति से लिया फैसला' दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया, 'दिल्ली में आप और कांग्रेस में गठबंधन नहीं होगा। हमने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस बारे में बताया है और वह भी सहमत थे। सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। हम अकेले पूरे साहस के साथ चुनाव लड़ेंगे।' वहीं दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने भी आप के साथ गठबंधन की खबरों को खारिज किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं का था दबाव बता दें कि दिल्ली में आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस में दो खेमे बन गए थे। एक खेमा आप के साथ गठबंधन के पक्ष में था, जबकि एक बड़ा खेमा आप के साथ गठबंधन नहीं करना चाहता था। शीला भी पहले कई बार गठबंधन नहीं करने का बयान दे चुकी थीं। अंत में पार्टी ने सर्वसम्मति से आप के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया। गठबंधन को लेकर थीं अटकलें इससे पहले गठबंधन को लेकर अलग-अलग चर्चाएं सामने आ रही थीं। एक चर्चा के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस 3 और आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ने की खबर थी और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के लिए छोड़ने की बात कही जा रही थी। एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के लिए छोड़ा गया है। इस एक सीट पर यशवंत सिन्हा के लड़ने की खबरें थीं। वहीं एक अन्य फॉर्म्युला भी चर्चा थी। इसके अनुसार कांग्रेस के 5 और आप के 2 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। हालांकि शीला के बयान के बाद दिल्ली में दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरों पर फिलहाल विराम लग गया है। आप को लगा झटका बता दें कि आप ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। इसे कांग्रेस पर दबाव बनाने की कोशिश माना जा रहा था। आप को उम्मीद थी कि कांग्रेस के साथ गठबंधन हो सकता है। पर कांग्रेस के इनकार के बाद आप को झटका लगा है। दिल्ली में होगा त्रिकोणीय मुकाबला दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने हाल के कई बयानों में कहा था कि कांग्रेस दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी अकेले चुनाव लड़ने की ही वकालत कर रहे थे। लेकिन आज की बैठक के बाद अब यह साफ हो गया है कि दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। आप ने 6 उम्मीदवारों की कर दी है घोषणा आम आदमी पार्टी ने शनिवार को दिल्ली की कुल 7 सीटों में से 6 पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था। दूसरी तरफ वेस्ट दिल्ली सीट के लिए कैंडिडेट घोषित न करके, आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को जिंदा रखने के भी संकेत दिए थे। आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली संसदीय सीट से बृजेश गोयल को कैंडिडेट बनाया है। ईस्ट दिल्ली से आतिशी मर्लिना, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से दिलीप पांडेय, साउथ दिल्ली से राघव चड्ढा, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से गुगन सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

AAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईAAP के साथ गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस का एक धड़ा, विरोध में है दिल्ली इकाईसूत्रों का कहना है कि आप की तरफ से गठबंधन के लिए संपर्क किया जा रहा है और इस बारे में जल्द कोई फैसला हो सकता है.
Read more »

दिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारदिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »

कांग्रेस-आप में गठबंधन की सुगबुगाहट, 3+3+1 फॉर्म्युला फाइनल होने की चर्चा-Navbharat Timesकांग्रेस-आप में गठबंधन की सुगबुगाहट, 3+3+1 फॉर्म्युला फाइनल होने की चर्चा-Navbharat TimesDelhi Political News: दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की चर्चा फिर से जोर पकड़ने लगी है। पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद बदले माहौल के बीच राहुल गांधी आज दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने वाले हैं। बैठक में आप के साथ गठबंंधन को लेकर अंतिम फैसला हो सकता है।
Read more »

राहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस नेताओं की बैठक, दिल्ली में AAP से गठबंधन पर फैसला संभवराहुल गांधी ने बुलाई कांग्रेस नेताओं की बैठक, दिल्ली में AAP से गठबंधन पर फैसला संभवखबर है कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 3-3 सीटों के फार्मूले पर चर्चा चल रही है.
Read more »

दिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन, शीला दीक्षित ने किया एलान- Amarujalaदिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन, शीला दीक्षित ने किया एलान- Amarujalaदिल्ली में नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन, शीला दीक्षित ने किया एलान LokSabhaElections2019 AAP ArvindKejriwal AamAadmiParty
Read more »

दिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में फैसला: शीला दीक्षितदिल्ली में आप-कांग्रेस का गठबंधन नहीं, राहुल गांधी के साथ बैठक में फैसला: शीला दीक्षितrahul gandhi called delhi congress leaders meeting on alliance with aap | आप ने पहले ही दिल्ली के सात में से छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गठबंधन के लिए केजरीवाल की पहल पर दिल्ली कांग्रेस ने इनकार कर दिया था महागठबंधन के नेताओं ने राहुल से कांग्रेस नेताओं के साथ चर्चा का आग्रह किया था
Read more »

दिल्ली में नहीं होगा केजरीवाल की पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन..दिल्ली में नहीं होगा केजरीवाल की पार्टी से कांग्रेस का गठबंधन..2019 Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने ऐलान किया है कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं होगा।
Read more »

दिल्ली में AAP से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार– News18 हिंदीदिल्ली में AAP से गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस, सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार– News18 हिंदीराहुल गांधी के साथ बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय स्तर पर हमारी बड़ी पार्टी है. हम अकेले दम पर 7 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:23:07