अब समुद्र में पाक का पैंतराः भारत की पनडुब्बी पर लगाया घुसपैठ का आरोप-Navbharat Times

United States News News

अब समुद्र में पाक का पैंतराः भारत की पनडुब्बी पर लगाया घुसपैठ का आरोप-Navbharat Times
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 121 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 52%
  • Publisher: 51%

अब समुद्र में पाक का पैंतराः भारत की पनडुब्बी पर लगाया घुसपैठ का आरोप via NavbharatTimes

नई दिल्ली/कराचीपुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी नौसेना ने मंगलवार को दावा किया कि उसने अपने देश के जलक्षेत्र में घुसने की एक भारतीय पनडुब्बी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की नौसेना ने मीडिया के साथ एक फुटेज भी साझा की जिसे उसने असली बताया। पाक की तरफ से जारी विडियो और दावे में कुछ खास दम नहीं नजर आ रहा। भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सीमा क्षेत्र के उल्लंघन और हमला नहीं करने के दावे में दम नहीं है। यह पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र के बाहर है। पढ़ें, समुद्र के रास्ते आतंक की साजिश: नेवी चीफपाकिस्तान के दावे में नहीं है दम रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान जिस जगह का विडियो जारी कर भारतीय पनडुब्बी के सीमा क्षेत्र में घुसने का दावा कर रहा है, वह भ्रामक है। जिस क्षेत्र को पाकिस्तान अपनी सीमा बता रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र होने के कारण वहां पाकिस्तान को भारतीय पनडुब्बी को पकड़ने या छोड़ने का अधिकार नहीं है। पढ़ें, एयर स्ट्राइक: BJP का कांग्रेस पर पलटवार चित्र में दिखाया गया है कि फुटेज चार मार्च को रात आठ बजकर 35 मिनट पर बनाई गई। इस संबंध में एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, ‘पाकिस्तानी नौसेना ने पनडुब्बी को पीछे हटाने के लिए विशेष कौशल का प्रयोग किया और उसे पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश से रोकने में सफलता पाई। पाकिस्तान की शांति की नीति के मद्दनेजर भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया।’ भारत को पाक ने दी धमकी उन्होंने कहा कि भारत को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और शांति की ओर आगे बढ़ना चाहिए। नौसेना ने कहा, ‘पाकिस्तानी नौसेना अपने जलक्षेत्र की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी प्रकार की आक्रामकता का पूरी ताकत के साथ जवाब देने में सक्षम है।’ नौसेना ने दावा किया कि यह नवंबर 2016 के बाद से दूसरा ऐसा मामला है जब उसने भारतीय नौसेना को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में प्रवेश की कोशिश करते पकड़ा है। पढ़ें, बालाकोट एयर स्ट्राइक: कितने मरे, ऐसे गिनते हैंपाकिस्तान ने भारत पर लगाया 2 बार सीमा क्षेत्र उल्लंघन का आरोप रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले 2016 में पाकिस्तान ने भारतीय पनडुब्बी को देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने से सफलतापूर्वक रोका था। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था। इसके अगले दिन पाकिस्तान और भारत के बीच हवाई संघर्ष में मिग 21 गिर गया था और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें शुक्रवार को भारत को सौंपा गया था।.

नई दिल्ली/कराचीपुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी नौसेना ने मंगलवार को दावा किया कि उसने अपने देश के जलक्षेत्र में घुसने की एक भारतीय पनडुब्बी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की नौसेना ने मीडिया के साथ एक फुटेज भी साझा की जिसे उसने असली बताया। पाक की तरफ से जारी विडियो और दावे में कुछ खास दम नहीं नजर आ रहा। भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सीमा क्षेत्र के उल्लंघन और हमला नहीं करने के दावे में दम नहीं है। यह पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र के बाहर है। पढ़ें, समुद्र के रास्ते आतंक की साजिश: नेवी चीफपाकिस्तान के दावे में नहीं है दम रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान जिस जगह का विडियो जारी कर भारतीय पनडुब्बी के सीमा क्षेत्र में घुसने का दावा कर रहा है, वह भ्रामक है। जिस क्षेत्र को पाकिस्तान अपनी सीमा बता रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र होने के कारण वहां पाकिस्तान को भारतीय पनडुब्बी को पकड़ने या छोड़ने का अधिकार नहीं है। पढ़ें, एयर स्ट्राइक: BJP का कांग्रेस पर पलटवार चित्र में दिखाया गया है कि फुटेज चार मार्च को रात आठ बजकर 35 मिनट पर बनाई गई। इस संबंध में एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा, ‘पाकिस्तानी नौसेना ने पनडुब्बी को पीछे हटाने के लिए विशेष कौशल का प्रयोग किया और उसे पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश से रोकने में सफलता पाई। पाकिस्तान की शांति की नीति के मद्दनेजर भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया।’ भारत को पाक ने दी धमकी उन्होंने कहा कि भारत को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और शांति की ओर आगे बढ़ना चाहिए। नौसेना ने कहा, ‘पाकिस्तानी नौसेना अपने जलक्षेत्र की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी प्रकार की आक्रामकता का पूरी ताकत के साथ जवाब देने में सक्षम है।’ नौसेना ने दावा किया कि यह नवंबर 2016 के बाद से दूसरा ऐसा मामला है जब उसने भारतीय नौसेना को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में प्रवेश की कोशिश करते पकड़ा है। पढ़ें, बालाकोट एयर स्ट्राइक: कितने मरे, ऐसे गिनते हैंपाकिस्तान ने भारत पर लगाया 2 बार सीमा क्षेत्र उल्लंघन का आरोप रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले 2016 में पाकिस्तान ने भारतीय पनडुब्बी को देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने से सफलतापूर्वक रोका था। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था। इसके अगले दिन पाकिस्तान और भारत के बीच हवाई संघर्ष में मिग 21 गिर गया था और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था। उन्हें शुक्रवार को भारत को सौंपा गया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने टाला अनशन, भारत-पाक के बीच की स्थिति का दिया हवालाIndian Air Force Aerial Strike: भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने अनशन को टाल दिया है।
Read more »

पाक विदेश मंत्री की गीदड़भभकी- भारत के 'मंसूबों' का करेंगे पर्दाफाश- Amarujalaपाक विदेश मंत्री की गीदड़भभकी- भारत के 'मंसूबों' का करेंगे पर्दाफाश pid_gov ImranKhanPTI Surgicalstrike2 narendramodi IndiaStrikesPakistan adgpi IAF_MCC IndianAirForce IndiaStrikesBack Balakot airstrike howsthejosh
Read more »

पाक को मिला पुलवामा का जवाब: संगम पर फहरी शौर्य पताका, एयर स्ट्राइक की सराहना- Amarujalaपाक को मिला पुलवामा का जवाब: संगम पर फहरी शौर्य पताका, एयर स्ट्राइक की सराहना- Amarujalaपाक को मिला पुलवामा का जवाब: संगम पर फहरी शौर्य पताका, एयर स्ट्राइक की सराहना IndianAirforce_ PulwamaRevenge KumabhMela UttarPradesh
Read more »

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा भारत-पाक मुद्दा, विधायक ने उठाई पाक के टुकड़े करने की मांग– News18 हिंदीमहाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा भारत-पाक मुद्दा, विधायक ने उठाई पाक के टुकड़े करने की मांग– News18 हिंदीभारत पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने हैं. आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े तेवर इख्तियार किए हैं. पाकिस्तान में पनप रहे आतंक के खिलाफ देश भर के लोग सरकार के सुर में सुर मिला रहे हैं.
Read more »

भारत-पाक के बीच बातचीत की पैरवी की, शहीद सीआरपीएफ की विधवा को किया ट्रोलभारत-पाक के बीच बातचीत की पैरवी की, शहीद सीआरपीएफ की विधवा को किया ट्रोलसीआरपीएफ के शहीद जवान की पत्नी भारत-पाक के बीच वार्ता चाहती हैं, युद्ध नहीं और इस वजह से उन्हें ट्रोल किया गया।
Read more »

ओवैसी की पाक PM इमरान खान को दो टूक, अपने चेहरे से मासूमियत का नकाब उतारेंओवैसी की पाक PM इमरान खान को दो टूक, अपने चेहरे से मासूमियत का नकाब उतारेंभारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा है. दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा असेंबली में दिए गए बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और स्पष्ट लहजे में कहा कि वे एटम बम की बात न करें. क्योंकि हमारे पास भी एटम बम हैं.
Read more »

अभिनंदन की रिहाई के बाद LoC पर क्या चल रहा हैअभिनंदन की रिहाई के बाद LoC पर क्या चल रहा हैदो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, भारत-पाक का एक-दूसरे पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप.
Read more »

पाक नेवी का दावा- पाकिस्तान की समुद्री सीमा में घुसी भारत की पनडुब्बी– News18 हिंदीपाक नेवी का दावा- पाकिस्तान की समुद्री सीमा में घुसी भारत की पनडुब्बी– News18 हिंदीबालाकोट में 26 फरवरी को इंडियन एयरफोर्स की हवाई कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान घबराया हुआ है. इसी बीच अब पाकिस्तान की मीडिया दावा कर रही है कि सोमवार (4 मार्च) को इंडियन नेवी की पनडुब्बी पाकिस्तान की समुद्री सीमा पर देखी गई. डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत की एक पनडुब्बी को पाकिस्तान की सीमा पर देखा गया. डॉन ने ये खबर पाकिस्तानी नेवी के हवाले से छापी है. डॉन ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें एक पनडुब्बी दिख रही है.- Pakistan Navy detected an Indian submarine on Monday night trying to enter Pakistani waters, claims the dawn onm
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:57:50