अलका लांबा (Alka Lamba) ने कहा है कि अगर कांग्रेस (Congress) पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया जाता है तो वह प्रस्ताव पर विचार करेंगी. उन्होंने यह भी कहा कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावना है. अलका ने कहा, ‘यह समय भाजपा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन में में शामिल होने का है और अगर कांग्रेस मुझसे संपर्क करती है तो मैं प्रस्ताव पर विचार करूंगी और इससे इंकार नहीं करूंगी.’
खास बातेंनई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है. आम आदमी पार्टी की असंतुष्ट विधायक अलका लांबा ने कहा है कि अगर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया जाता है तो वह प्रस्ताव पर विचार करेंगी.
उन्होंने यह भी कहा कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की संभावना है. अलका ने कहा, ‘यह समय भाजपा के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन में में शामिल होने का है और अगर कांग्रेस मुझसे संपर्क करती है तो मैं प्रस्ताव पर विचार करूंगी और इससे इंकार नहीं करूंगी.' साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं दो दशक तक कांग्रेस में रही हूं. कांग्रेस अच्छा कर रही है और यह समय भाजपा के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का है.' बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और विधायक अलका लांबा के बीच तनातनी चल रही है. आम आदमी पार्टी और विधायक अलका लांबा के बीच मतभेद बीते 2 महीनों से लगातार बना हुआ है. दिसंबर के आखिर में दिल्ली विधानसभा में भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न सम्मान वापस लिए जाने का एक प्रस्ताव पास किया गया था. आम आदमी पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधायक अलका लांबा ने दिल्ली कांग्रेस के एक नेता के कहने पर यह प्रस्ताव बिना पार्टी की सहमति के सोमनाथ भारती के जरिए 1984 हिंसा संबंधित मूल प्रस्ताव में शामिल करवाया, जिससे पार्टी की फजीहत हुई. हालांकि, आम आदमी पार्टी की तरफ से औपचारिक रूप से अलका लांबा के बारे में ऐसा कुछ नहीं कहा गया है. जबकि अलका लांबा का तभी से ये कहना है कि 'मैंने इस प्रस्ताव का विरोध किया था और सदन से बाहर चली गई थी'.आप और लांबा में तनातनी का मामला पिछले महीने दिल्ली के पुरानी दिल्ली में केजरीवाल के एक समारोह के दौरान भी देखने को मिला था. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की एक चुनावी जनसभा चांदनी चौक के जामा मस्जिद इलाके में होनी थी. लेकिन इलाके की विधायक अलका लांबा का कहना था है कि उनको केजरीवाल की इस जनसभा की कोई जानकारी नहीं है. इससे नाराज आप विधायक अलका लांबा ने एक बयान जारी कर कहा था कि '20 फ़रवरी को मेरी विधानसभा चांदनी चौक, जामा मस्जिद गेट नम्बर 1 पर मुख्यमंत्री जनसभा करने आ रहे हैं, जिसकी मुझे कोई ख़बर नहीं है. यहां तक कि पार्टी ने पुराने चेहरे को मैदान में 2020 के लिये अभी से उतार भी दिया है, जबकि मैं एक विधायक के तौर पर आज भी पूरी तरह से जनता के बीच सक्रिय रहते हुए विकास कार्यो को आगे बढ़ा रही हूं. मुझे कमज़ोर करके पार्टी को क्या लाभ होगा? आरोप मुझ पर लगाये जा रहे हैं कि मैं कांग्रेस में जा सकती हूं, जबकि कांग्रेस से गठबंधन में कोई और ही किसी भी स्तर पर समझौता करने को तैयार बैठा है..जो सबके सामने भी है. मुझे जनता ने चुना है, जनता के लिये यूं ही समर्पित रहते हुए अपने काम जारी रखूंगी'. टिप्पणियांVIDEO- केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी की साइकिल रैली, AAP ने बनाया ऑटो को हथियार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है' - Amarujalaलंदन में दिखा नीरव मोदी, कांग्रेस ने किया हमला- 'मोदी है तो मुमकिन है' NiravModi NiravInLondon INCIndia rssurjewala
Read more »
22 राज्यों में एक बार में होगी वोटिंग, UP-बिहार-बंगाल में सात चरण में चुनावलोकसभा चुनाव 2019 का औपचारिक ऐलान हो गया है. इस बार देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. हालांकि देश के 22 राज्यों में एक चरण में मतदान होंगे. जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सात चरण में चुनाव होंगे.
Read more »
देशभर में किस सीट पर कब वोटिंग: मप्र में चार, राजस्थान में दो चरण में मतदानLok Sabha polls to be held in 7 phases from April 11, counting on May 23 | मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग
Read more »
सोनीपत लोकसभा: कांग्रेस हर बार बदल देती है चेहरा, ये है 2019 का हालपिछले 20 साल के दौरान सोनीपत लोकसभा सीट पर तीन बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है. सबसे लंबे वक्त तक बीजेपी के किशन सिंह सांगवान यहां से सांसद रहे हैं. सांगवान 1998 से लेकर 2009 तक थे. जबकि 2009 में यहां से कांग्रेस के जितेंदर सिंह मलिक ने जीत दर्ज की थी और फिर 2014 में बीजेपी के कौशिक ने बाजी मारी.
Read more »
बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में किचकिच जारी, कांग्रेस-आरजेडी में 'तनातनी'बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में अभी तक सीट बंटवारे को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है.
Read more »
कांग्रेस की 5 बड़ी बातें, जो लोकसभा चुनाव 2019 में हो सकती हैं निर्णायकलोकसभा चुनाव 2014 में देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस सिर्फ 44 सीटों पर सिमट गई थी। हालांकि 2014 के बाद कांग्रेस के लिए राजनीतिक परिदृश्य काफी बदल चुका है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सत्ता में वापसी ने कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम किया है। आइए, जानते हैं कांग्रेस की उन ताकतों के बारे में, जो आगामी लोकसभा चुनाव में उसकी लिए सफलता का रास्ता बन सकती है।
Read more »
वर्षों तक दूसरे दलों का झंडा थामने वाले नेताओं पर कांग्रेस ने खेला दांव, इन्हें दिया टिकट _Loksabha election 2019 congress gives tickets to turcoat leaders in second list UPAT– News18 Hindiकांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में अपने पुराने नेताओं के साथ साथ दूसरे दलों से आए नेताओं को भी टिकट दिया है. दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने 16 नामों का ऐलान किया है. इस लिस्ट में ऐसे नाम भी हैं जो बीजेपी और सपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं. आगे की स्लाइड में देखिए कांग्रेस ने दूसरे लिस्ट में इन दलबदलुओं पर दांव खेला है. Loksabha election 2019 congress gives tickets to turcoat leaders in second list UPAT
Read more »
AAP MLA अलका लांबा बिन शर्त कांग्रेस में वापसी को तैयारआजतक से बातचीत में अलका लांबा ने कहा कि 2017 नगर निगम में कांग्रेस का बड़ा वोट बैंक वापस आया है. अब मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने जीत हासिल की है. जिस तरह से कांग्रेस के नेता राहुल गांधी युवाओं के साथ, महिलाओं के साथ बातचीत कर रहे हैं और अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं उससे साफ होता है कि कांग्रेस आने वाले चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
Read more »
