AAJTAK-AXIS के मुताबिक MP, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ AbkiBaarKiskiSarkar
रिपब्लिक भारत-सी वोटर में एनडीए को 287, यूपीए को 128, महागठबंधन को 40 और अन्य को 87 सीटें मिलने का अनुमान है. रिपब्लिक/ जन की बात में एनडीए को 305 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है. इसी तरह इसमें कांग्रेस को 124 और अन्य को 113 सीटें मिलने का अनुमान है.
2014 एग्जिट पोल के नतीजे 2014 में कई चैनलों के एग्जिट पोल के नतीजों में बताया गया था कि बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लेगी. उनकी यह बात सच भी साबित हुई. बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए के बारे में एबीपी न्यूज-नीलसन, सीएनएन आईबीएन- सीएसडीएस, इंडिया टुडे-सिसेरो, इंडिया टीवी-सी वोटर, न्यूज 24-चाणक्य, टाइम्स नाऊ-ओआरजी इंडिया ने क्रमश: 281, 270-282, 261-283, 289, 340 और 249 सीटों का अनुमान व्यक्त किया गया था. इसी तरह कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए के बारे में इन्हीं चैनलों/एजेंसियों ने क्रमश: 97, 92-102, 110-120, 101, 70 और 148 सीटों की घोषणा की थी. अन्य दलों के बारे में क्रमश: 165, 150-159, 150-162, 153, 133 और 146 सीटों का अनुमान व्यक्त किया गया था.इन आंकड़ों का यदि विश्लेषण किया जाए तो पता चलता है कि सभी सर्वे में ये घोषणा की गई थी कि बीजेपी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी. उल्लेखनीय है कि उससे पहले 1998 और 1999 के चुनाव में बीजेपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 182 सीटों का रहा था.इसी तरह टाइम्स नाऊ-ओआरजी को छोड़कर लगभग सभी सर्वे में ये घोषणा की गई थी कि कांग्रेस को अपने दम पर 100 से भी कम सीटें मिलेंगी. केवल टाइम्स नाऊ-ओआरजी ने कहा था कि कांग्रेस को 100 से अधिक सीटें मिलेंगी. इन सभी सर्वे में ये बात भी खास थी कि बीजेपी को सबसे अधिक फायदा उत्तर प्रदेश से होगा. सभी सर्वे में ये कहा गया था कि यूपी की 80 सीटों में से बीजेपी को 45 से अधिक सीटें मिलेंगी. उस एग्जिट पोल में एक भविष्यवाणी और भी सच निकली थी कि राष्ट्रीय पार्टियों बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर क्षेत्रीय दलों में से ममता बनर्जी की टीएमसी और तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता की अन्नाडीएमके को ही 20 से अधिक सीटों पर कामयाबी मिलेगी. ये भविष्यवाणी भी सच साबित हुई.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »
सबसे लंबा 21.29 घंटे का रोजा आइसलैंड में, न्यूजीलैंड में सबसे छोटा 11.58 घंटे काआइसलैंड में सिर्फ 6 घंटे की रात, इफ्तार-सहरी में सिर्फ 4 घंटे फर्क रमजान सब्र के साथ भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत करने का महीना गर्मियों के चलते दिन लम्बा होने से सब्र और इम्तिहान का समय भी बढ़ा | world,s longest fast of ramjan in iceland & shortest in newziland
Read more »
मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीभोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।
Read more »
रमजान में वोटिंग का वक्त बदलने का विरोध करेगा चुनाव आयोग, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाईचुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि मतदान अधिकारी पहले से ही बढ़े हुए घंटों में काम कर रहे हैं. साथ ही हर राज्य में सूर्योदय का समय अलग-अलग होता है. ऐसे में अगर मतदान सूर्योदय से पहले शुरू होगा तो अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक बदलाव करने होंगे. लिहाजा, अब इसमें फेरबदल मुमकिन नहीं है.
Read more »
कर्नाटक में वेणुगोपाल का दावा, '23 मई के बाद कांग्रेस में शामिल होंगे कई BJP विधायक'बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने हाल में कहा था कि कर्नाटक सरकार की स्थिरता इस बात पर निर्भर करेगी कि लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस के 20 ‘‘असंतुष्ट’’ विधायक क्या रुख अपनाते हैं.
Read more »
कांग्रेस की PC में हंगामा, BJP समर्थक ने लहराया तिरंगा, लगाए नारेLoksabha Elections 2019: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस शख्स ने यह भी कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को अजय सिंह बिष्ट नाम से पुकारा जाना भारतीय संस्कृति का अपमान है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019 : मालवा-निमाड़ में अबकी बार किसकी बारी, कौन पड़ेगा किस पर भारी?– News18 हिंदीमध्य प्रदेश की बाकी बची 8 सीटों पर आखिरी चरण में 19 मई को मतदान है. ये सीटें मालवा निमाड़ की हैं. ये वो इलाका है जो भाजपा और संघ का गढ़ रहा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां सारी सीटें बीजेपी ने जीत ली थीं. बाद में 2015 के लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस को झाबुआ-रतलाम सीट मिली थी. लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में सीन बदल गया. मालवा-निमाड़ की 8 में 6 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी पर बढ़त बनाई है. इसलिए इस बार मुकाबला टक्कर का है.
Read more »
Exclusive: 2019 में सरकार बनाने का ये है कांग्रेस का मास्टर प्लान!– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी चरण के मतदान से पहले ही कांग्रेस ने सरकार बनाने को लेकर मास्टर प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है. इस प्लान में कई किरदार हैं, कोई राजा, कोई रानी, कई मोहरे और कई प्यादे, और मिशन एक कि अगर बीजेपी बहुमत तक नहीं पहुंचती है तो कांग्रेस किसी तरह से सभी पार्टियों को साथ लाकर सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा पा सके.
Read more »
