लोकसभा चुनाव 2019 : मालवा-निमाड़ में अबकी बार किसकी बारी, कौन पड़ेगा किस पर भारी?– News18 हिंदी

United States News News

लोकसभा चुनाव 2019 : मालवा-निमाड़ में अबकी बार किसकी बारी, कौन पड़ेगा किस पर भारी?– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 175 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

विधानसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर कांग्रेस के पास इस लोकसभा चुनाव में 2009 दोहराने का अवसर है. 2009 में बीजेपी के अधिकांश दिग्गज मालवा में धराशायी हो गए थे. ElectionsWithNews18 BattleOf2019

मध्य प्रदेश की बाकी बची 8 सीटों पर आखिरी चरण में 19 मई को मतदान है. ये सीटें मालवा निमाड़ की हैं. ये वो इलाका है, जो भाजपा और संघ का गढ़ रहा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में यहां सारी सीटें बीजेपी ने जीत ली थीं.

बाद में 2015 के लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस को झाबुआ-रतलाम सीट मिली थी. लेकिन 2018 के विधानसभा चुनाव में सीन बदल गया. मालवा-निमाड़ की 8 में 6 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी पर बढ़त बनाई है. इसलिए इस बार मुकाबला टक्कर का है. मध्यप्रदेश में आखिरी चरण की जंग में कौन किस पर भारी पड़ेगा.मालवा-निमाड़ की आठ सीटें किसके खाते में जाएंगी.कांग्रेस की रणनीति काम आएगी या फिर बीजेपी अपने जीते हुए किलों को बचा पाएगी. बस यही सवाल इन दिनों सियासी गलियारों में चर्चा में हैं. कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी तक को यहां प्रचार के लिए उतारा. पीएम मोदी और रांहुल गांधी लगातार यहां के दौरे कर रहे हैं. मध्यप्रदेश का एक ऐसा अंचल मालवा-निमाड़, जहां पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं.इस अंचल में विधानसभा से लेकर लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें आती हैं.ऐसे में सरकार बनने की की राह भी यहीं से तय होती है.मालवा-निमाड़ के दम पर बीजेपी प्रदेश में15 साल से सत्ता में थी.हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव के परिणामों ने यहां के सियासी समीकरण बदल दिए हैं. लोकसभा चुनाव में भी वही परिणाम दोहराने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है, तो बीजेपी ने भी अपने जीते हुए किलों को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है..विधानसभा चुनाव के नतीजों को आधार मानें तो मालवा-निमाड़ अंचल में आने वाली आठ लोकसभा सीटों में कांग्रेस 6 सीटों में बीजेपी पर भारी नजर आ रही है.लाल टीका, चंदन का लेप, गले में आंकड़े की माला में दिखा प्रियंका गांधी का सॉफ्ट हिंदू अवतार बीजेपी को सिर्फ मंदसौर में ही बढ़त मिली है.यहां बीजेपी ने 8 में से 7 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज की थी.-मालवा-निमाड़ की 8 में 6 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी पर बढ़त बनाई है.ज्योतिरादित्य सिंधिया की नसीहत- BJP कर्जमाफी के बारे में पूछे तो उनसे 15 लाख का करना सवाल -देवास, उज्जैन के अलावा झाबुआ, खंडवा, खरगोन और धार में बीजेपी पर कांग्रेस भारी पड़ी.झाबुआ में कांग्रेस ने 8 में से 5, खंडवा में 4, खरगोन-धार में 6-6 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज की थी. 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां ज़बरदस्त जीत हासिल की थी. इस बार भी वैसी ही जीत दोहराने के लिए कांग्रेस हाईकमान ने पुराने नेताओं पर भरोसा जताया है.क्षेत्र के इन दिग्गज नेताओं में दस साल पुराना प्रदर्शन दोहराने की जिम्मेदारी दी गई है.कांग्रेस पिछले बीस साल से सबसे ज्यादा सीटें 2009 चुनाव में मालवा-निवाड़ से जीती थी.2009 में कांग्रेस ने देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, खंडवा सीटों पर जीत दर्ज की थी. उस साल प्रदेश में कांग्रेस ने 29 में से 12 सीट जीती थीं, जिसमें से 6 सीटें मालवा-निमाड़ की थीं.ऐसे में इन्हीं छह सीटों पर फिर से टारगेट तय कर जीत का प्लान तैयार किया गया है. 2009 के चुनाव में देवास से सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी के थावरचंद गेहलोत को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था.इसी तरह उज्जैन सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम चंद्र गुड्डू ने भाजपा के सत्यनारायण जटिया को 15 हजार से ज्यादा वोटों से, मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन ने डॉक्टर लक्ष्मीनारायण पांडेय और रतलाम झाबुआ में कांतिलाल भूरिया ने दिलीप सिंह भूरिया को हराया था.र से गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने मुकाम सिंह किराड़े को 2 हजार से ज्यादा वोट से हराया था.निमाड़ की खंडवा सीट से अरुण यादव ने भाजपा के नंद कुमार सिंह चौहान को 49 हजार से ज्यादा वोटों हराया था.इनमें से प्रेम चंद्र गुड्डू अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.-देवास लोकसभा सीट - मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, सज्जन सिंह वर्मा-इंदौर लोकसभा सीट - मंत्री जीतू पटवारी, तुलसी सिलावटविधानसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर कांग्रेस के पास इस लोकसभा चुनाव में 2009 दोहराने का अवसर है.2009 में बीजेपी के अधिकांश दिग्गज मालवा में धराशाही हो गए थे. विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नए जोश के साथ चुनाव मैदान में है. बीजेपी भी अपनी सीटें बचाने के लिए पूरा ज़ोर लगा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वोट का सवाल है: कितने सक्रिय हैं MP में मामा शिवराज सिंह? Vote Ka Sawal hai with Mama Shivraj Singh Chouhan - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है: कितने सक्रिय हैं MP में मामा शिवराज सिंह? Vote Ka Sawal hai with Mama Shivraj Singh Chouhan - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है में आज श्वेता सिंह के साथ हैं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को यहां की जनता मामा बुलाती है. मामा ने मध्यप्रदेश में 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा की. राज्य की जनता ने इस बार शिवराज की जगह कमलनाथ का हाथ थामा है. शिवराज ने कहा कि वह भले ही अब सीएम न रहे हों लेकिन अभी भी मध्यप्रदेश में पहले से ज्यादा सक्रिय हैं. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिकस्त पर मामा ने कहा कि वह अटल जी के मार्ग पर चलने वाले हैं, उन्होंने हार स्वीकार की है मगर हार नहीं मानी है. इतना ही नहीं शिवराज ने कहा कि सत्ता में न होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

खबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakखबरदार: छठे चरण के मतदान में दिग्गजों की अग्निपरीक्षा Khabardar: Big leaders will be tested in 6th phase of voting - khabardar AajTakकल लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिये 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है. उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 8 सीट, पश्चिम बंगाल में 8 सीट, झारखंड की 4 सीट, दिल्ली की सभी 7 सीट और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है. कल के चुनाव में बड़े-बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. एक तरफ आजमगढ़ में अखिलेश यादव और भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ आमने सामने हैं तो वहीं, भोपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से दो-दो हाथ करेंगी आतंकवाद के आरोपों में घिरी बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, तो वहीं उत्तर-पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी और शीला दीक्षित में सीधी टक्कर है. किन दिग्गजों की कल के मतदान में है अग्निपरीक्षा, इसी पर होगा आज विश्लेषण.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें   आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

राजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakराजतिलक: छठे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल आगे, पिछड़ा उत्तर प्रदेश West Bengal registers massive voter turnout in sixth phase - Rajtilak AajTakलोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में दिल्ली सहित 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर आज मतदान पूरा हो गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला होगा. छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है. चुनाव आयोग के मुताबिक लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 63.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आयोग के रात 8.50 बजे तक आए आंकड़ों के अनुसार बिहार में 59.29, हरियाणा में 66.69, मध्य प्रदेश में 64.22, उत्तर प्रदेश में 54.29, पश्चिम बंगाल में 80.35, झारखंड में 64.50 और दिल्ली में 58.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव 2019 : क्या तस्वीर हुई साफ? छठे चरण के मतदान की 11 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के छठे चरण में रविवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा उम्मीदवार भारती घोष पर हमला किया गया और उत्तरप्रदेश में भगवा दल के एक विधायक ने एक चुनाव अधिकारी की कथित तौर पर पिटाई की. इस चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और छह राज्यों की 59 सीटों पर 63 फीसदी से अधिक वोट पड़े. इस चरण में उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, हरियाणा की दस सीटों, बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में आठ - आठ सीटों, झारखंड में चार सीटों और दिल्ली में सात सीटों पर वोट डाले गए. दिल्ली में वोट डालने वाली प्रमुख हस्तियों में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शामिल हैं. आज के मतदान के साथ ही 543 लोकसभा क्षेत्रों में से करीब 89 फीसदी सीटों पर चुनाव संपन्न हो गए जबकि शेष 59 सीटों पर 19 मई को चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने विभिन्न राज्यों और दिल्ली में 63.48 फीसदी मतदान की घोषणा की, वहीं पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी से अधिक वोट पड़े जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महज 60.21 फीसदी मतदान हुआ. 2014 में यह 63.37 प्रतिशत था. चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान प्रतिशत रात नौ बजे दर्ज किया गया. यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें वृद्धि हो सकती है क्योंकि कुछ स्थानों पर मतदान चल रहा है. खास बात यह है कि अब सिर्फ अंतिम चरण का चुनाव ही बचा है लेकिन अभी तक कोई भी दावे से नहीं कह सकता है कि केंद्र में किसकी सरकार बनने वाली है. हालांकि नेताओं को अपने-अपने दावे जरूर हैं.
Read more »

मालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीमालवा में आज मोदी बनाम प्रियंका के बीच महामुकाबला, इंदौर में प्रियंका के मेगा रोड शो की तैयारीभोपाल। लोकसभा के चुनावी रण में अब मालवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच महायुद्ध शुरु हो गया है। मालवा–निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में होने वाले मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की ओर से चुनावी कमान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखा है। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहली बार आ रहीं प्रियंका गांधी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगी। इसके बाद प्रियंका रतलाम में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करेंगी और शाम को इंदौर में एक रोड शो करेंगी।
Read more »

वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर होने के बावजूद भारत में क्यों नहीं बना चुनावी मुद्दा?वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर होने के बावजूद भारत में क्यों नहीं बना चुनावी मुद्दा?वायु और जल प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी इनको चुनावी मुद्दा नहीं बनाया जा रहा है. हर साल प्रदूषण के चलते कई लोगों की जान तक चली जाती है, लेकिन यह अब भी चुनावी एजेंडे से गायब रहता है. आखिर इसकी वजह क्या है, जिसके चलते राजनीतिक दल प्रदूषण को चुनावी मुद्दा नहीं बनाते हैं? पढ़िए पूरी खबर...
Read more »

बीच चुनाव में राहुल ने बदले गेम के नियम, क्या चुनाव में मिलेगा फायदा?बीच चुनाव में राहुल ने बदले गेम के नियम, क्या चुनाव में मिलेगा फायदा?लोकसभा चुनाव 2019 आखिरी दौर में है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिस तरह बीच चुनाव में ही अपने कैलेवर को बदला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे और नीजि हमले करने के बजाय राहुल गांधी उनके दिल में प्यार जगाने की बात कर रहे हैं. राहुल के इस बदले हुए अंदाज का कांग्रेस को क्या राजनीतिक फायदा मिलेगा?
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:55:19