Asus ZenFone 6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर लिस्ट

United States News News

Asus ZenFone 6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर लिस्ट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 63%

असूस ज़ेनफोन 6 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और ऐड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है।

खास बातेंAsus ZenFone 6 को बीते हफ्ते ही स्पेन में लॉन्च किया था। अब ताइवानी की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में उतारने की तैयारी कर ली है। फोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लिस्ट किया गया है। Asus ZenFone 6 के लिए अलग वेबपेज को फ्लिपकार्ट की साइट पर लाइव कर दिया गया है। अहम खासियत की बात करें तो यह फोन फ्लिप कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। यानी रियर कैमरा सेटअप ही ज़रूरत के वक्त फ्रंट कैमरा का भी काम करेगा। फ्लिपकार्ट पर Asus ZenFone 6 को अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। इस पेज पर दावा किया है कि फोन जल्द ही मार्केट में आएगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फ्लिपकार्ट पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।असूस ज़ेनफोन 6 की शुरुआती कीमत 499 यूरो है। इस दाम में 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा, इसके 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 559 यूरो और इसका टॉप वेरिएंट 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से लैस है और इसकी कीमत 599 यूरो है। Asus ने बताया कि फोन के दो कलर वेरिएंट हैं - मिडनाइट ब्लैक और ट्विलाइट सिल्वर। Asus ZenFone 6 स्पेसिफिकेशनडुअल-सिम वाला असूस ज़ेनफोन 9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित जे़न यूआई 6 पर चलता है। कंपनी का वादा किया है कि इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड क्यू और एंड्र्रॉयड आर में अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी ने एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम को ज्वाइन कर लिया है। Asus ZenFone 6 में 6.

4 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है। अब बात कैमरा सेटअप की। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.79 है और यह लेसर फोकस के साथ आता है, साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी है। Asus ब्रांड के इस फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। टिप्पणियांफोन में डुअल स्पीकर्स के साथ डुअल स्मार्ट एंप्लीफायर और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक है। फोन में 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ZenFone 6 में यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एसी , ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और जीपीएस शामिल है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.1x75.11x8.19.1 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम है। फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में स्टीरियो स्पीकर्स हैं, साथ ही नोटिफिकेशन एलईडी लाइट भी दी गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Redmi K20 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Xiaomi ने ज़ारी किया टीज़रRedmi K20 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Xiaomi ने ज़ारी किया टीज़रपिछले कुछ दिनों से शाओमी इंडिया और मनु कुमार जैन नए हैंडसेट को लेकर टीज़र ज़ारी करते रहे हैं। कई बार तो ऐसा प्रतीत हुआ है कि कंपनी एक से ज़्यादा स्मार्टफोन लाने वाली है।
Read more »

Asus ZenFone 6 की लॉन्चिंग आज, मिलेगा फ्लिप कैमरा, यहां से देखें लाइवAsus ZenFone 6 की लॉन्चिंग आज, मिलेगा फ्लिप कैमरा, यहां से देखें लाइवAsus ZenFone 6 को आज वेलेंसिया में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद है कि भारत में इस स्मार्टफोन को OnePlus 7 से मुकाबले के लिए उतारा जा सकता है.
Read more »

Asus ZenFone 6 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंगAsus ZenFone 6 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंगहैंडसेट निर्माता कंपनी असूस का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus ZenFone 6 को आज लॉन्च किया जाएगा।
Read more »

Asus ZenFone 6 का नया टीज़र जारी, निशाने पर OnePlus 7Asus ZenFone 6 का नया टीज़र जारी, निशाने पर OnePlus 7Asus ZenFone 6 को आज स्पेन में लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले Asus ने वनप्लस और कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 7 पर चुटकी ली है।
Read more »

रोटेटिंग कैमरे के साथ Asus ZenFone 6 लॉन्च, जानें कीमत और बाकी खूबियांरोटेटिंग कैमरे के साथ Asus ZenFone 6 लॉन्च, जानें कीमत और बाकी खूबियांZenFone 6 को लॉन्च कर दिया गया है. इसमें खास रोटेटिंग कैमरा दिया गया है, जिसे यूजर्स कंट्रोल भी कर सकते हैं.
Read more »

Asus ZenFone 6 हुआ लॉन्च, रोटेटिंग कैमरा से है लैसAsus ZenFone 6 हुआ लॉन्च, रोटेटिंग कैमरा से है लैसAsus ZenFone 6: असूस ज़ेनफोन 6 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। रोटेटिंग कैमरा वाले इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानें।
Read more »

LIVE: 5 साल में PM की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- नई सरकार जल्द काम शुरू करेगीLIVE: 5 साल में PM की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- नई सरकार जल्द काम शुरू करेगीLokSabhaELections2019 - अमित शाह ने कहा कि पिछले पांच सालों में 50 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर बदला है, उन्होंने उम्मीद जताई कि एक बार फिर से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी. LIVE Updates:
Read more »

Asus ZenFone 6, OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro में कौन बेहतर?Asus ZenFone 6, OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro में कौन बेहतर?Asus ने ZenFone 6 को लॉन्च कर दिया है। असूस ज़ेनफोन 6 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसकी सीधी भिड़ंत हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 से होगी।
Read more »

बोइंग ने मानी अपने सॉफ्टवेयर में खामी, अपडेट का काम पूरा, जल्द 737 मैक्स भरेगा उड़ानबोइंग ने मानी अपने सॉफ्टवेयर में खामी, अपडेट का काम पूरा, जल्द 737 मैक्स भरेगा उड़ानबयान में बोइंग ने पहली बार यह माना कि 737 मैक्स के सॉफ्टवेयर में खामी थी। इसके एमसीएएस एंटी-स्टॉल सॉफ्टवेयर को एथियोपियन
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:12:33