यूनिक फीचर के साथ लॉन्च होगा Asus Zenfone 6... saketsingh1993
मई के महीने में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की बरसात हो रही है. अभी-अभी वनप्लस ने अपने OnePlus 7 सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है. अब Asus अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो OnePlus 7 सीरीज से मुकाबला करेगा.
एसुस अपने ZenFone 6 स्मार्टफोन का आज ग्लोबल डेब्यू करने जा रहा है. इसे 20:00 CEST में पेश किया जाएगा. साथ ही इसे भारत में 11:30 pm को एसुस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से देखा जा सकता है. Asus ने दावा किया है कि ZenFone 6 में दूसरे स्मार्टफोन्स से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा. बहरहाल इस डिवाइस के जो फीचर्स टीजर्स के जरिए सामने आए हैं, उनकी बात करें तो इसमें बिना नॉच के फुलस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा. इसके अलावा ZenFone 6 में 3.5mm हेडफोन जैक और ट्रिपल कार्ड स्लॉट मिलेगा. यानी दो सिम के अलावा एक मेमोरी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि लीक्स के जरिए इस स्मार्टफोन की काफी कुछ जानकारियां सामने आ चुकी हैं. शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि Xiaomi Mi MIX 3 की तरह इसमें भी स्लाइडिंग डिस्प्ले दिया जाएगा. हालांकि एक चीनी वेबसाइट द्वारा लीक से पता चला कि ZenFone 6 में एक ऐसा यूनिक फीचर दिया जाएगा, जो इससे पहले किसी स्मार्टफोन में नहीं दिया गया है. इस स्मार्टफोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2019 के सारे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तरह 12GB तक रैम, 256GB स्टोरेज और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है. साथ ही कार्ड से इंटरनल मेमोरी को बढ़ाने का भी ऑप्शन मिलेगा. इसकी बैटरी 5000mAh तक हो सकती है. इसके अलावा इसके बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की बात भी लीक्स से पता चली है. अब इसके खास फीचर की बात करें तो लीक से पता है कि ZenFone 6 में फ्लिप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो सेल्फी के लिए रियर कैमरे का ही इस्तेमाल करेगा. फिलहाल ये साफ नहीं है कि फ्लिप कैमरा Galaxy A80 की तरह मोटराइज्ड होगा या इसे मैनुअल तरीके से पुश करना होगा. इस फ्लिप मॉड्यूल में दो कैमरे होंगे, जहां एक 48 मेगापिक्सल का कैमरा और दूसरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा. भारत में इस स्मार्टफोन को ZenFone 5Z के अपग्रेड के तौर पर उतारा जा सकता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Asus Zenfone 6 : लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें कितने में बिकेगाआसुस जेनफोन 6 स्पेन में 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
Read more »
Asus ZenFone 6 में होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरीAsus ZenFone 6 का नया टीज़र सामने आया है जिससे फोन के कुछ फीचर्स कंफर्म होते हैं। Asus ZenFone 6 से 16 मई को स्पेन में पर्दा उठाया जाएगा।
Read more »
Asus ZenFone 6: 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा फोनआसुस जेनफोन 6 में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा 13 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 5000 एमएएच
Read more »
Asus ZenFone 6 की वास्तविक तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरों की मिली झलकAsus ZenFone 6 के केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) और वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं।
Read more »
Vivo Y95 की कीमत में हुई कटौती, सेल्फी के लिए मिलेगा 20MP का कैमराकटौती के बाद वीवो वाय95 की कीमत 13,990 रुपये हो गई है जो कि इससे पहले 14,990 रुपये थी। Vivo Y95 को भारत में 16,990 रुपये में लॉन्च किया गया
Read more »
OnePlus 7, OnePlus 7 Pro आज हो रहे हैं लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमOnePlus 7, OnePlus 7 Pro - ये दोनों स्मार्टफोन्स आज लॉन्च किए जाएंगे. रात के 8.15 से इवेंट शुरू है और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.
Read more »
OnePlus 7, OnePlus 7 Pro आज भारत में होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंटवनप्लस के इवेंट की शुरुआत आज यानि 14 मई को रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगी। इवेंट का आयोजन बैंगलुरू इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर
Read more »
