हैंडसेट निर्माता कंपनी असूस का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus ZenFone 6 को आज लॉन्च किया जाएगा।
असूस जे़नफोन 6 का लॉन्च इवेंट स्पेन के वालेंसिया शहर में आयोजित किया गया है। हाल ही में सामने आए टीज़र से ZenFone 6 के कुछ स्पेसिफिकेशन तो कंफर्म हो गए थे जैसे कि यह हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। Asus ZenFone 6 के पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे और इसे डुअल-सिम सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है। हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro में हेडफोन जैक को जगह नहीं मिली लेकिन ZenFone 6 में 3.
5 मिलीमीटर ऑडियो जैक दिया जा सकता है। Asus ZenFone 6 लॉन्च लाइव स्ट्रीम और इवेंट का समयअसूस जे़नफोन 6 का स्पेन के वालेंसिया शहर में आयोजित इवेंट भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग Asus के आधिकारिक YouTube चैनल पर होगी। लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग असूस द्वारा बनाए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पर भी होगी। .embed-container { position: relative; padding-bottom: 56.25%; height: 0; overflow: hidden; max-width: 100%; } .embed-container iframe, .embed-container object, .embed-container embed { position: absolute; top: 0; left: 0; width: 100%; height: 100%; } Asus ZenFone 6 की कीमत असूस आज इवेंट के दौरान ZenFone 6 की कीमत से पर्दा उठाएगी। लेकिन कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि असूस ज़ेनफोन 6 के तीन वेरिएंट हैं, ताइवान में इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 ताइवानी डॉलर । 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,990 ताइवानी डॉलर । वहीं इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 29,990 ताइवानी डॉलर हो सकती है। Asus ZenFone 6 की भारत में कीमत से भी पर्दा उठना अभी बाकी है। Asus ZenFone 6 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स असूस ने कई टीज़र जारी किए हैं और इनसे आगामी जे़नफोन 6 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चला है। ZenFone 6 को स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और दो रियर कैमरे के साथ उतारा जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। ZenFone 6 में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, तीन स्लॉट जिसमें से दो सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड के लिए, नोटिफिकेशन एलईडी लाइट और स्मार्ट की होगी जो गूगल असिस्टेंट को खोलने में मदद करेगी। पिछले सप्ताह लीक हुए केस रेंडर से इस बात का पता चला था कि फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा ZenFone 6 में फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकती है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 हो सकता है। एंटूटू लिस्टिंग से पता चला था कि Asus ब्रांड के इस फोन को एंड्रॉयड 9 पाई के साथ उतारा जा सकता है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Asus Zenfone 6 : लॉन्च से पहले कीमत लीक, जानें कितने में बिकेगाआसुस जेनफोन 6 स्पेन में 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
Read more »
Asus ZenFone 6 में होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरीAsus ZenFone 6 का नया टीज़र सामने आया है जिससे फोन के कुछ फीचर्स कंफर्म होते हैं। Asus ZenFone 6 से 16 मई को स्पेन में पर्दा उठाया जाएगा।
Read more »
Asus ZenFone 6: 48 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा फोनआसुस जेनफोन 6 में डुअल रियर कैमरा होगा जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा 13 मेगापिक्सल का होगा। वहीं इस फोन में 5000 एमएएच
Read more »
Asus ZenFone 6 की वास्तविक तस्वीरें लीक, दो रियर कैमरों की मिली झलकAsus ZenFone 6 के केस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) और वास्तविक तस्वीरें लीक हो गई हैं।
Read more »
OnePlus 7, OnePlus 7 Pro आज हो रहे हैं लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमOnePlus 7, OnePlus 7 Pro - ये दोनों स्मार्टफोन्स आज लॉन्च किए जाएंगे. रात के 8.15 से इवेंट शुरू है और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी.
Read more »
OnePlus 7, OnePlus 7 Pro आज भारत में होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंटवनप्लस के इवेंट की शुरुआत आज यानि 14 मई को रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगी। इवेंट का आयोजन बैंगलुरू इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर
Read more »
Asus ZenFone 6 की लॉन्चिंग आज, मिलेगा फ्लिप कैमरा, यहां से देखें लाइवAsus ZenFone 6 को आज वेलेंसिया में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा. उम्मीद है कि भारत में इस स्मार्टफोन को OnePlus 7 से मुकाबले के लिए उतारा जा सकता है.
Read more »
