India A Women vs Bangladesh A Women: इंडिया ए ने बांग्लादेश ए को महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में हरा दिया है।
बैंकॉक: भारत ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है। इंडिया ए महिला टीम के सामने फाइनल में बांग्लादेश ए महिला टीम की चुनौती थी। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ए ने 7 विकेट पर 134 रन बनाए। बांग्लादेश की पारी आखिरी ओवर में सिर्फ 88 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारतीय महिला ए टीम ने मैच को 46 रनों से अपने नाम किया। 2023 में शुरू हुए टूर्नामेंट का यह दूसरा संस्करण था। दोनों बार भारत ने खिताब जीता है। बांग्लादेश को दोनों ही मौकों पर फाइनल में हार झेलनी पड़ी।भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 44 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वृंदा दिनेश 19, नंदीनी कश्यप और अनुष्का शर्मा 8-8, और मिनू मणी 0 पर आउट हो गईं। 4 विकेट गंवाकर संकट में फंसी भारतीय टीम को तेजल हसबनीस और कप्तान राधा यादव ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।टीम का स्कोर जब 113 रन था, उस समय राधा यादव पांचवें विकेट के रूप में 30 गेंदों पर 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुईं। तेजल हसबनीस ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 34 गेंद पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुईं। बांग्लादेश की तरफ से कप्तान फाहिमा खातून ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। फरजाना एसमिन और फातिमा जहान सोनिया ने 1-1 विकेट लिए।135 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.
1 ओवर में 88 रन पर सिमट गई और 46 रन से मैच हार गई। बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर शमिमा सुल्ताना ने 20, सरमिन सुल्ताना ने 18, और कप्तान फहिमा खातुन ने 14 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकीं। भारत की तरफ से प्रेमा रावत ने 3, सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने 2-2, जबकि सायमा ठोकर और मिनू मणी ने 1-1 विकेट लिए।
Womens Asia Cup Rising Stars 2026 Asia Cup Rising Stars 2026 Final Tejal Hasabnis Prema Rawat एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 इंडिया ए महिला टीम इंडिया ए VS बांग्लादेश ए
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Asia Cup Rising Stars: कप्तान का कमाल, फाइनल में पहुंचा भारत, 118 रन पर श्रीलंका ढेरAsia Cup Rising Stars: एसीसी महिला ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत ए ने शानदार प्रदर्शन किया. उसने श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. शुक्रवार को बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में पहले सेमीफाइनल में भारत ने 5 विकेट से मैच को जीत लिया.
Read more »
भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान: बाबर का बैटिंग ऑर्डर बदला और शाहीन हुए ड्रॉप; कोच बोले- यह ...Pakistan changes batting order & drops Shaheen Afridi for T20 World Cup 2026 crucial match. Follow Latest Updates.
Read more »
भारत से हार के बाद बदला पाकिस्तान का गेम प्लान: बाबर का बैटिंग ऑर्डर बदला और शाहीन हुए ड्रॉप; कोच बोले- यह ...Pakistan changes batting order & drops Shaheen Afridi for T20 World Cup 2026 crucial match. Follow Latest Updates.
Read more »
T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव को पसंद नहीं प्री-सीडिंग, साफ शब्दों में की आलोचनाIndia vs South Africa: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 को प्री सीडिंग कर दी गई थी। यानी पहले से ही तय था कि सुपर-8 में किस टीम का मुकाबला किससे होगा। सूर्यकुमार यादव को यह सिस्टम पसंद नहीं आया।
Read more »
PAK vs NZ: Rain delays start of Super 8 match in Colombo: What happens if Pakistan vs New Zealand T20 World Cup 2026 clash is washed out?The 2026 T20 World Cup Super 8 opener between Pakistan and New Zealand at the R. Premadasa Stadium in Colombo has been hit by a heavy downpour immediately following the toss.
Read more »
टी-20 वर्ल्डकप में एसोसिएट देशों का बेहतर प्रदर्शन: भारत-पाकिस्तान और इंग्लैंड को टक्कर दी; एसोसिएट देशों क...T20 World Cup 2026 saw associate nations impress, challenging top teams. Follow latest updates from the tournament.
Read more »
