टी-20 वर्ल्डकप में एसोसिएट देशों का बेहतर प्रदर्शन: भारत-पाकिस्तान और इंग्लैंड को टक्कर दी; एसोसिएट देशों क...

T20 World Cup 2026 News

टी-20 वर्ल्डकप में एसोसिएट देशों का बेहतर प्रदर्शन: भारत-पाकिस्तान और इंग्लैंड को टक्कर दी; एसोसिएट देशों क...
Associate Nations CricketCricket NetherlandsCricket Nepal
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 21 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

T20 World Cup 2026 saw associate nations impress, challenging top teams. Follow latest updates from the tournament.

भारत-पाकिस्तान और इंग्लैंड को टक्कर दी; एसोसिएट देशों की मांग- हमें ज्यादा मैच चाहिएटी20 वर्ल्ड कप 2026 में एसोसिएट देशों ने अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। नीदरलैंड, नेपाल, अमेरिका, इटली और स्कॉटलैंड जैसी टीमों ने क्रिकेट के दिग्गजों को हार की कगार पर खड़ा कर दिया। आंकड़े गवाह हैं कि अब एसोसिएट और फुल मेंबर देशों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है। हालांकि, इन टीमों के कोच और खिलाड़ियों का दर्द एक ही है उन्हें बड़े देशों के खिलाफ खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिलते।इस वर्ल्ड कप में कई ऐसे मौके आए जब बड़ी टीमें उलटफेर का शिकार होते-होते बचीं। नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 148 रन का पीछा करते हुए 114 रन पर उसके 7 विकेट गिर गए थे। मैक्स ओ'डॉड से एक कैच छूटा और फहीम अशरफ ने अंत में छक्का जड़कर मैच पाकिस्तान की झोली में डाल दिया। भारत के खिलाफ अमेरिका ने भी शानदार शुरुआत की थी और 10वें ओवर तक भारत का स्कोर 63/4 कर दिया था। शुभम रांजणे ने अगर सूर्यकुमार यादव का कैच न छोड़ा होता, तो नतीजा कुछ और हो सकता था। सूर्या ने 84 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई।नेपाल की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 185 रनों का पीछा करते हुए जीत के बेहद करीब थी। लोकेश बम की 15 गेंदों पर 35 रनों की पारी ने इंग्लैंड की सांसें अटका दी थीं, लेकिन सैम करन ने मैच बचा लिया। उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिए। वहीं, पहली बार खेल रही इटली की टीम ने भी इंग्लैंड के खिलाफ 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जमकर लड़ाई लड़ी और मैच को आखिरी 2 ओवरों तक ले गए।UAE के कोच लालचंद राजपूत ने एसोसिएट देशों की समस्या पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा,'आप कितनी भी नेट प्रैक्टिस कर लें, लेकिन जब तक आप मैदान पर मुश्किल स्थितियों का सामना नहीं करेंगे, तब तक दबाव झेलना नहीं सीखेंगे। जब आप अच्छी टीमों के खिलाफ खेलेंगे, तभी आप में यह भरोसा आएगा कि अगली बार ऐसी स्थिति में हम जीत सकते हैं।'कनाडा के कप्तान साद बिन जफर ने कहा कि बड़े देशों के खिलाफ खेलना ही असल लर्निंग ग्राउंड है। वहीं नीदरलैंड के बास डी लीडे ने याद दिलाया कि इस वर्ल्ड कप के बाद जून तक उनकी टीम का कोई शेड्यूल नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि बड़े देशों के साथ ट्राई-सीरीज या यूरोपियन टी-20 सीरीज से विकल्प तलाशे जाने चाहिए।रिकॉर्ड्स बताते हैं कि आईसीसी और बड़े बोर्ड्स अक्सर छोटी टीमों को नजरअंदाज करते हैं। 2024 वर्ल्ड कप में सुपर-8 तक पहुंचने वाली अमेरिका की टीम ने इस वर्ल्ड कप तक किसी बड़े देश के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेला। इसी तरह, 2022 में साउथ अफ्रीका को हराने वाली नीदरलैंड की टीम ने अगला टी-20 मैच सीधे 479 दिनों के बाद खेला।मौके कम मिलने के बावजूद इन टीमों के बेहतर प्रदर्शन की बड़ी वजह दुनियाभर में चल रही टी-20 लीग्स हैं। एंड्रीज गौस और मोहम्मद वसीम जैसे खिलाड़ी राशिद खान, निकोलस पूरन और क्रिस वोक्स जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर रहे हैं। साथ ही, स्टुअर्ट लॉ , गैरी कर्स्टन और लालचंद राजपूत जैसे अनुभवी कोचों की मौजूदगी ने इन टीमों की सोच को प्रोफेशनल बनाया है।एसोसिएट टीमों की मजबूती का एक और स्तंभ वे खिलाड़ी हैं जो अपने मूल देश में मौके न मिलने पर दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं। रोलोफ वैन डर मर्वे और ग्रांट स्टीवर्ट इसके बड़े उदाहरण हैं। वैन डर मर्वे ने अब सुनील नरेन से ज्यादा वर्ल्ड कप विकेट चटकाए हैं। यह 'म्युचुअल अरेंजमेंट' छोटी टीमों को अनुभव प्रदान कर रहा है।T20 वर्ल्डकप टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर की कमजोरी ऑफ-स्पिन:13 टीमों में भारत का स्कोरिंग रेट सबसे खराब; सूर्या नंबर-3 पर कर सकते हैं बल्लेबाजी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन एक बड़ी कमजोरी भी सामने आई है। भारतीय टॉप ऑर्डर के पहले आठ बल्लेबाजों में से छह बाएं हाथ के हैं। टीमें इसी का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार ऑफ स्पिन का इस्तेमाल कर रही हैं।दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले, सेमीफाइनल के लिए सभी मैच जीतना जरूरीजियोहॉटस्टार पर 16.

3 करोड़ यूजर्स ने देखा, ये 2024 वर्ल्ड कप फाइनल से भी ज्यादाओमान को 9 विकेट से हराया, मार्श-हेड ने 93 रन जोड़े; जम्पा को 4 विकेट21 फरवरी से शुरुआत, 3 डबल हेडर होंगे, भारत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलेगाMP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्टटोंक में सुबह-शाम सर्दी का असरदौसा में दिन-रात का तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगाआगरा में अगले 2 दिनों में बारिश का अलर्टठंडी गई, इस साल 30 दिन ज्यादा पड़ेगी गर्मी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Associate Nations Cricket Cricket Netherlands Cricket Nepal Cricket USA Cricket Scotland Cricket Italy Cricket India Cricket Pakistan Cricket England

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

झिम्बाब्वे Semi Final खेळणार! पाकिस्तान, आफ्रिका बाहेर; भारताचं काय? सुपर 8 आधी भविष्यवाणीझिम्बाब्वे Semi Final खेळणार! पाकिस्तान, आफ्रिका बाहेर; भारताचं काय? सुपर 8 आधी भविष्यवाणीICC T20 World Cup: टी-20 वर्ल्डकप 2026 च्या सुपर 8 फेरीमधील अंतिम संघ कोण आहेत हे निश्चित झालं आहे.
Read more »

भारत टी-20 वर्ल्डकपबाहेर फेकला जाण्याची शक्यता; वाईट सवय नडणार, नकोसा विक्रमही होणार नावावरभारत टी-20 वर्ल्डकपबाहेर फेकला जाण्याची शक्यता; वाईट सवय नडणार, नकोसा विक्रमही होणार नावावरT20 World Cup 2026 Super 8 Team India Unwanted Record: भारतीय संघ टी-20 वर्ल्डकपच्या सुपर 8 मध्ये पोहोचला आहे. मात्र भारतीय संघाची एक सवय भारताला थेट वर्ल्डकपच्या बाहेर फेकू शकते. त्याचप्रमाणे नकोसा विक्रम भारत स्वत:च्या नावावर करु शकतो.
Read more »

AUS VS OMAN: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11AUS VS OMAN: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11AUS VS OMAN: टी-20 विश्व कप 2026 का आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जा रहा है. जहां, टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी चुनी है. क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »

टी-20 विश्व कप: सुपर-8 में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कांटे की टक्करटी-20 विश्व कप: सुपर-8 में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कांटे की टक्करटी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच मुकाबला। न्यूजीलैंड का मध्यक्रम और पाकिस्तान के स्पिनरों के बीच होगी कड़ी टक्कर। कोलंबो में पहली बार खेल रही न्यूजीलैंड के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जीत कठिन। पाकिस्तान के बल्लेबाजों को भी बड़ा स्कोर करना होगा।
Read more »

टी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दी मात, साहिबजादा फरहान बने टॉप रन स्कोररटी-20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दी मात, साहिबजादा फरहान बने टॉप रन स्कोररटी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया। कोलंबो में हुए मुकाबले में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच हुए 7 मैचों में से 5 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की। साहिबजादा फरहान टॉप रन स्कोरर रहे।
Read more »

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 बायकॉट पर यू-टर्न: कोच सलाहुद्दीन का नजरुल पर आरोपटी-20 वर्ल्ड कप 2026 बायकॉट पर यू-टर्न: कोच सलाहुद्दीन का नजरुल पर आरोपबांग्लादेश क्रिकेट टीम के कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत में खेलने के बायकॉट पर यू-टर्न लेने और झूठे बयान देने का आरोप लगाया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब नजरुल ने पहले कहा कि सरकार ने सुरक्षा कारणों से टीम को भारत में खेलने से मना किया था, लेकिन बाद में उन्होंने दावा किया कि यह फैसला खिलाड़ियों और बोर्ड का था। सलाहुद्दीन ने नजरुल के इस दावे पर कड़ी आपत्ति जताई है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:34:23