आज रात के 10.30 बजे होगा आईफोन का ग्लोबल लॉन्च..
iPhone 11 सीरीज आज लॉन्च हो रहे हैं. भारतीय समयानुसार रात के 10.30 बजे से कीनोट की शुरुआत है. लॉन्च इवेंट के दौरान तीन आईफोन लॉन्च किए जा सकते हैं – इनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro/Max शामिल हैं.
भारत में iPhone 11 सीरीज 20 सितंबर को लॉन्च किए जा सकते हैं. ई-कॉमर्स वेबसाइट Paytm से iPhone 11 सीरीज खरीदने पर कैशबैक ऑफर्स भी मिलेंगे. सूत्रों के मुताबिक ग्लोबल लॉन्च के लगभग 10 दिन बाद से ही भारत में इनकी बिक्री शुरू की जा सकती है. चूंकि भारत में एक भी Apple Store नहीं है, इसलिए इस बार भी ऑथराइज्ड स्टोर पर मिलेगा. इसके अलावा इसकी बिक्री ऑनलाइन भी होगी. टेलीकॉम कंपनियों के साथ पार्टनर्शिप करके भी इस बेचा जाएगा. Paytm Mall पर iPhone 11 सीरीज मिलेगा और बताया गया है कि यहां 10,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जाएगा. ये कैशबैक ऑफर सभी प्रोडक्ट्स पर मिलेगा और मुमकिन है Apple Watch Series 5 पर भी मिलेगा. नया एंट्री लेवल आईपॉड आने की भी उम्मीद है और इस पर भी कैशबैक दिया जाएगा. चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर iPhone के तीन मॉडल्स और इनके स्टोरेज वेरिएंट के कथित प्राइस देखे गए थे. iPhone 11 की शुरुआती कीमत 749 डॉलर होगा. दूसरे और तीसरे वेरिएंट की कीमत क्रमशः 799 डॉलर और 899 डॉलर देखी गई है. iPhone 11 Pro की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 999 डॉलर हो सकती है. दूसरे वेरिएंट की कीमत 1,199 डॉलर हो सकती है. जबकि iPhone 11 Pro Max के बेस मॉडल की शुरुआत 1,099 डॉलर होगी और 512GB वेरिएंट की कीमत 1299 डॉलर होगी. iPhone की कीमतें आम तौर पर अमेरिका के मुकाबले ज्यादा होती है. कीनोट सेशन के बाद कंपनी भारतीय कीमत का ऐलान करेगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कल लॉन्च होगा Apple iPhone 11, जानिए कीमत और इवेंट का हर डिटेलApple Special Event 10 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है. iPhone 11, iPhone 11R और iPhone 11 Max - ये संभावित आईफोन है जिन्हें लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन इसके अलावा भी कई प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकते हैं.
Read more »
लॉन्चिंग से पहले ही मार्केट में आया आईफोन 11 का क्लोन, कंपनी कल दिखाएगी पहली झलकफोन के साथ वायरलेस ईयरपॉड्स और चार्जर भी दे रही कंपनी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 3D टच और फेस आईडी को सपोर्ट नहीं करता क्लोन वैरिएंट | Fake iPhone being sold in China market; New iPhone 11 Pro Clone Unboxing
Read more »
Samsung Galaxy A50s भारत में 11 सितंबर को हो सकता है लॉन्चSamsung Galaxy A50s के लॉन्च के संबंध में सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया जिसमें भारत में गैलेक्सी ए सीरीज़ के सफर को दिखाया गया है।
Read more »
Apple iPhone 11 सीरीज की लॉन्चिंग आज, ऐसे देखें लाइव इवेंटअभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर को होने वाले इवेंट में आईफोन 11 सीरीज के तीन आईफोन लॉन्च हो सकते हैं जिनमें आईफोन
Read more »
Apple Event 2019: iPhone 11 सहित आज लॉन्च होंगे कई डिवाइस, जानिए खासियत और कीमतApple Event 2019 भारतीय समय के अनुसार रात के साढ़े दस बजे शुरू होगा. इसके लिए कंपनी ने यूट्यूब पेज इन्विटेशन भेज दिया है. | tech News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी
Read more »
iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की कीमत का हुआ खुलासाएपल के आईफोन 11 को लॉन्च होने में चंद घंटे रह गए हैं। लेकिन इससे पहले ही आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स की कीमत
Read more »
