Samsung Galaxy A50s भारत में 11 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

United States News News

Samsung Galaxy A50s भारत में 11 सितंबर को हो सकता है लॉन्च
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 54 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 25%
  • Publisher: 63%

Samsung Galaxy A50s के लॉन्च के संबंध में सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया जिसमें भारत में गैलेक्सी ए सीरीज़ के सफर को दिखाया गया है।

Samsung Galaxy A50s को भारत में बुधवार यानी 11 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नए फोन के लॉन्च का टीज़र ज़ारी किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस को बीते महीने गैलेक्सी ए50 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया था। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के साथ कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को भी लॉन्च किया था। इसे भी बुधवार को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को भी लॉन्च कर सकती है। लॉन्च के संबंध में सैमसंग इंडिया ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया जिसमें भारत में गैलेक्सी ए सीरीज़ के सफर को दिखाया गया है। टीज़र वीडियो में बताया गया है कि लॉन्च इवेंट 11 सितंबर को आयोजित होगा। हालांकि, कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह इस दिन किस फोन को लॉन्च करेगी। दूसरी तरफ, सैमसंग ने हाल ही में सोशल मीडिया पर Galaxy A50s के लिए कॉन्टेस्ट आयोजित किया था। संभवतः यह इशारा है कि कंपनी बुधवार को यही फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के साथ Samsung ने बीते महीने सैमसंग गैलेक्सी ए30एस को भी लॉन्च किया था। संभव है कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी ए20एस को भी लॉन्च करे जो अब तक सुर्खियों का हिस्सा रहा है। Samsung Galaxy A50s specificationsसैमसंग गैलेक्सी ए50एस में 6.

4 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन सैमसंग ने मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी या 128 जीबी। फोन 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट भी करेगा। अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस रियर कैमरे के मामले में बड़ा अपग्रेड है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ आता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ। साथ में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। सैमसंग गैलेक्सी ए50एस में सुपर स्टेडी वीडियो स्टेबलाइज़ेशन फीचर है। इस फीचर की झलक हमें सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ में मिल चुकी है। लेकिन यह सिर्फ फुल-एचडी रिजॉल्यूशन और वाइड-एंगल कैमरे के साथ काम करता है। गैलेक्सी ए50एस की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.5 x 74.5 x 7.7 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रेहम खान ने एक बार फिर पाकिस्तान को घेरा, इमरान के मंत्री को बताया मूर्खरेहम खान ने एक बार फिर पाकिस्तान को घेरा, इमरान के मंत्री को बताया मूर्ख
Read more »

कश्मीर के कई हिस्सों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां, मोहर्रम के जुलूस को रोकने के लिएकश्मीर के कई हिस्सों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां, मोहर्रम के जुलूस को रोकने के लिएमोहर्रम का जुलूस निकालने से रोकने के लिए शहर सहित कश्मीर के कई हिस्सों में रविवार को कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं. | nation News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी
Read more »

अमित शाह ने नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों को विश्‍वास दिलाया, 'अनुच्‍छेद 371 को नहीं छेड़ा जाएगा'अमित शाह ने नॉर्थ ईस्‍ट के लोगों को विश्‍वास दिलाया, 'अनुच्‍छेद 371 को नहीं छेड़ा जाएगा'केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को कहा कि केन्द्र पूर्वोत्तर (North-East) को विशेष प्रावधान (Special Status) प्रदान करने वाले अनुच्छेद-371 (Article-371) को नहीं छूएगा. | nation News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी
Read more »

ऑटोमोबाइल सेक्टर को राहत देने में मोदी सरकार को लगेगी 30,000 करोड़ की चपत!ऑटोमोबाइल सेक्टर को राहत देने में मोदी सरकार को लगेगी 30,000 करोड़ की चपत!Economic Slowdown: टैक्स विभाग के आकलन के मुताबिक, अगर 28 पर्सेंट जीएसटी को घटाकर 18 पर्सेंट करने के ऑटोमोबाइल सेक्टर की डिमांड को मान लिया गया तो सरकार को जीएसटी रेवेन्यू में कम से कम 30 हजार करोड़ रुपये की चपत लग सकती है।
Read more »

प्रियंका को ट्रोल करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस निक के साथ फोटो खिंचाने को दौड़ीप्रियंका को ट्रोल करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस निक के साथ फोटो खिंचाने को दौड़ीMehwish Hayat, Nick Jonas: पिछले दिनों पाक एक्ट्रेस मेहविश ने दो पड़ोसियों के बीच युद्ध को प्रोत्साहित करने वाली बात पर प्रियंका पर जमकर निशाना साधा था। एक्ट्रेस ने तब अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर प्रियंका की आलोचना की थी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:55:12