Apple Event 2019 : iPhone 11 सहित आज लॉन्च होंगे कई डिवाइस, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
Apple Event 2019 भारतीय समय के अनुसार रात के साढ़े दस बजे शुरू होगा. इसके लिए कंपनी ने यूट्यूब पेज इन्विटेशन भेज दिया है.Apple Event 2019 भारतीय समय के अनुसार रात के साढ़े दस बजे शुरू होगा. इसके लिए कंपनी ने यूट्यूब पेज इन्विटेशन भेज दिया है.
ऐप्पल इवेंट के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है. ऐप्पल आज 10 सितंबर को सैन जोस स्थित अपने मुख्य ऑफिस के स्टीव जॉब्स थियेटर में इस इवेंट का आयोजन करेगा. ऐसा देखा गया है कि ऐप्पल अपने आईफोन मंगलवार को लॉन्च करता है, प्री-ऑर्डर शुक्रवार को शुरू करता है और इनकी डिलीवरी एक महीने बाद शुरू करता है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी iPhone 11, iPhone 11 Pro, और iPhone 11 Pro Max इस इवेंट में लॉन्च करेगी.कंपनी का यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात के साढ़े दस बजे शुरू होगा. इसके लिए कंपनी ने यूट्यूब पेज पर इन्विटेशन भेज दिया है. यह पहली बार होगा कि कंपनी इवेंट को यूट्यूब पेज पर लाइव प्रसारित करेगी. यू्ट्यूब के अलावा कंपनी इवेंट को कंपनी की वेबसाइट पर भी स्ट्रीमलाइन करेगी, जिसे iPhone, iPad, iPod touch model या Mac computer पर सफारी ब्राउज़र का प्रयोग करके देखा जा सकता है.इस इवेंट में iPhone 11 सीरीज़ पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी. इस फोन में A13 चिपसेट यूज़ किया जाएगा जिसकी वजह से इसकी स्पीड काफी अधिक होगी. इसका कैमरा अपग्रेडेड होगा जिसकी वजह से यह कम रोशनी में भी बेहतर फोटो खींच सकेगा. इसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग भी होने की संभावना है.रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 11 के बेस वैरिएंट की कीमत करीब 749 डॉलर होगी जो कि भारत में लगभग 53,800 रुपये के बराबर होगी. भारत में ऐप्पल ने iPhone XR का बेस वैरिएंट 77,000 रुपये में लॉन्च किया था. बात करें iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की तो इन दोनों फोन की कीमत 71,700 और 78,900 रुपये हो सकती है. हालांकि, बिल्कुल सही कीमत जानने के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कल लॉन्च होगा Apple iPhone 11, जानिए कीमत और इवेंट का हर डिटेलApple Special Event 10 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है. iPhone 11, iPhone 11R और iPhone 11 Max - ये संभावित आईफोन है जिन्हें लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन इसके अलावा भी कई प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकते हैं.
Read more »
ios 13 के साथ लॉन्च होंगे नए आईफोन 11, जानें खासियतएपल ने आईओेएस 13 ऑपरेटिंग सिस्टम को जून के महीने में पेश किया था। इस सिस्टम में यूजर्स को कई सारे फीचर्स मिलेंगे, जिससे
Read more »
Apple iPhone 11 सीरीज की लॉन्चिंग आज, ऐसे देखें लाइव इवेंटअभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर को होने वाले इवेंट में आईफोन 11 सीरीज के तीन आईफोन लॉन्च हो सकते हैं जिनमें आईफोन
Read more »
iPhone 11 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंगApple iPhone 11: 2019 iPhone सीरीज़ के अंतर्गत ऐप्पल आईफोन 11 के साथ iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को भी उतारा जा सकता है। यहां देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग।
Read more »
