Apple iPhone 11: 2019 iPhone सीरीज़ के अंतर्गत ऐप्पल आईफोन 11 के साथ iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को भी उतारा जा सकता है। यहां देखें इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग।
Apple iPhone 11: ऐप्पल आज आईफोन 11 को आज लॉन्च करेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि 2019 iPhone सीरीज़ के अंतर्गत iPhone 11 के साथ iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को भी उतारा जा सकता है। कहा जा रहा कि नए आईफोन मॉडल Apple A13 चिप के साथ उतारे जाएंगे। iPhone XS और iPhone XS Max के दो नए अपग्रेड आईफोन मॉडल ओलेड पैनल तो वहीं तीसरा मॉडल iPhone XR की तरह एलसीडी पैनल के साथ उतारा जा सकता है। इवेंट क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित होगा और इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कई चैनलों के माध्यम से होगी। iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max launch live stream, भारत का समयऐप्पल ने क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में स्टीव जॉब्स थिएटर में इवेंट का आयोजित किया है और पिछले महीने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजे जा चुके हैं। आज इवेंट के दौरान आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स से पर्दा उठाया जा सकता है। इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। .
embed-container { position: relative; padding-bottom: 56.25%; height: 0; overflow: hidden; max-width: 100%; } .embed-container iframe, .embed-container object, .embed-container embed { position: absolute; top: 0; left: 0; width: 100%; height: 100%; } Apple के पिछले इवेंट की तरह आईफोन 11 लॉन्च इवेंट की भी लाइव स्ट्रीमिंग ऐप्पल की वेबसाइट पर होगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लाइव स्ट्रीमिंग iOS 10 या उससे ऊपर चलने वाले वर्जन और मैक कंप्यूटर पर सफारी ब्राउजर का इस्तेमाल करके आईफोन, आईपैड और आईपोड पर देखी जा सकेगी। दूसरी ओर, विंडोज यूज़र एज ब्राउजर के जरिए लाइव स्ट्रीम पेज़ को एक्सेस कर पाएंगे। ऐप्पल इस बार YouTube पपर भी iPhone लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। इसके अलावा लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग Twitter पर भी हो सकती है। Apple TV यूज़र ऐप्पल इवेंट ऐप का इस्तेमाल कर लाइवस्ट्रीम देख पाएंगे। iPhone 11, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max: Price, specifications ऐप्पल आज अपने लेटेस्ट आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी से पर्दा उठाएगी। iPhone 11 Price की शुरुआती कीमत 749 डॉलर हो सकती है। वहीं, ओलेड डिस्प्ले वाले मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। आईफोन 11 सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर 13 सितंबर से शुरू होंगे और 20 सितंबर से ये हैंडसेट रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आगामी ऐप्पल आईफोन 2019 मॉडल iOS 13.1 पर चलेंगे और यह ए13 चिप से लैंस होंगे। कुछ समय पहले iPhone 11 की कथित गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में 4 जीबी रैम है। नए चिप के अलावा, आईफोन 11 सीरीज़ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारे जा सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि नए मॉडल रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स के साथ ऐप्पल नई ऐप्पल वॉच Apple Watch Series 5 को भी लॉन्च कर सकती है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटरियों की मरम्मत की वजह से बाधित रहेगी इन ट्रेनों की आवाजाही, यहां देखें लिस्टCentral Railway: अगर आप अगले एक महीने में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। मध्य रेलवे द्वारा की जा रही पटरियों की मरम्मत की वजह से 20 अक्टूबर तक कुछ ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी।
Read more »
कल लॉन्च होगा Apple iPhone 11, जानिए कीमत और इवेंट का हर डिटेलApple Special Event 10 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है. iPhone 11, iPhone 11R और iPhone 11 Max - ये संभावित आईफोन है जिन्हें लॉन्च किया जा सकता है. लेकिन इसके अलावा भी कई प्रोडक्ट्स पेश किए जा सकते हैं.
Read more »
iPhone 11 सीरीज की लॉन्चिंग कल, जानें संभावित फीचर्स और ऐसे देखें लाइव इवेंटअभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर को होने वाले इवेंट में आईफोन 11 सीरीज के तीन आईफोन लॉन्च हो सकते हैं जिनमें आईफोन
Read more »
लॉन्चिंग से पहले ही मार्केट में आया आईफोन 11 का क्लोन, कंपनी कल दिखाएगी पहली झलकफोन के साथ वायरलेस ईयरपॉड्स और चार्जर भी दे रही कंपनी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 3D टच और फेस आईडी को सपोर्ट नहीं करता क्लोन वैरिएंट | Fake iPhone being sold in China market; New iPhone 11 Pro Clone Unboxing
Read more »
ios 13 के साथ लॉन्च होंगे नए आईफोन 11, जानें खासियतएपल ने आईओेएस 13 ऑपरेटिंग सिस्टम को जून के महीने में पेश किया था। इस सिस्टम में यूजर्स को कई सारे फीचर्स मिलेंगे, जिससे
Read more »
Apple iPhone 11 सीरीज की लॉन्चिंग आज, ऐसे देखें लाइव इवेंटअभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर को होने वाले इवेंट में आईफोन 11 सीरीज के तीन आईफोन लॉन्च हो सकते हैं जिनमें आईफोन
Read more »
