ऐपल ने शानदार M5 चिप वाले नए MacBook Pro और iPad Proपेश किए हैं। ये नए डिवाइस AI और ग्राफिक्स में जबरदस्त सुधार लाते हैं। MacBook Pro की कीमत 1,69,900 रुपये से शुरू होती है, जबकि आईपैड प्रो 99,990 रुपये में उपलब्ध होगा।
Apple ने बुधवार को M5 चिप से लैस Macbook Pro और iPad Pro लॉन्च कर दिए। इसके साथ Apple ने दावा किया है कि M4 चिप वाले Macbook Pro के मुकाबले नए Macbook Pro M5 में AI से जुड़े फीचर्स 3.5 गुना और ग्राफिक्स 1.
6 गुना बेहतर परफॉर्मेंस देंगे। वहीं iPad Pro को 11 इंच और 13 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। चलिए इन दोनों ही प्रोडक्ट्स के बारे में डिटेल में जानते हैं।Macbook Pro और iPad Pro की कीमतभारत में M5 चिप वाले Macbook Pro के 16 GB RAM और 512 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1,69,900 रुपये रखी गई है। वहीं इसका 16 GB + 1 TB वाला वेरिएंंट 1,89,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 24 GB + 1 TB वाले वेरिएंट की कीमत 2,09,900 रुपये रहेगी। अगर आप स्टूडेंट के तौर पर Macbook Pro M5 को खरीदते हैं, तो आपको 10,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। इन्हें Silver और Space Black कलर्स में खरीदा जा सकेगा। Macbook Pro M5 को आप 22 अक्टूबर से खरीद सकेंगे।बात करें iPad Pro की तो इस टैबलेट का 11इंच स्क्रीन साइज के साथ आने वाला Wi-Fi वाला वेरिएंट 99,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसका Wi-Fi + Cellular वाले ऑप्शन की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये है। iPad Pro के 13 इंच वाले मॉडल के WiFi वेरिएंट की कीमत 1,29,900 रुपये है और इसका Wi-Fi + Cellular वाला ऑप्शन 1,49,900 रुपये का है। इसे 256 GB, 512 GB, 1 TB और 2 TB की स्टोरेज ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। नए iPad Pro Space Black और Silver कलर्स में इस महीने के आखिर में खरीदे जा सकेंगे। MacBook Pro के स्पेसिफिकेशंसApple के नए Macbook M5 में M5 चिपसेट दिया गया है। इस चिप में 10-कोर CPU और 10-कोर GPU है। MacBook Pro में 14.2 इंच का Liquid Retina Pro XDR डिस्प्ले मिलता है। यह पैनल 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इस लैपटॉप के नैनो टेक्सचर फिनिश वाले ऑप्शन उपलब्ध होंगे। इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, तीन Thunderbolt 5 पोर्ट, HDMI port, MagSafe 3 चार्जिंग पोर्ट, 3.5 mm हेडफोन जैक और SDXC कार्ड स्लॉट दिए गए हैं।इसके अलावा नए MacBook Pro में 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा मिलेगा। इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ छह स्पीकर दिए गए हैं। इस लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए टच ID सेंसर भी मिलता है। यह लैपटॉप macOS 26 पर आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलता है। इसमें Apple Intelligence का सपोर्ट भी दिया गया है। Apple का दावा है कि इस लैपटॉप पर सिंगल चार्ज में 24 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है। इसके अलावा इस नए Macbook Pro में साथ 70 W USB Type-C पावर एडैप्टर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगर आप चाहें, तो 96W का पावर एडैप्टर भी ले सकेंगे।iPad Pro के स्पेसिफिकेशंसनए iPad Pro में M5 चिपसेट दिया गया है और इसे 11 इंच और 13 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। iPad Pro में Ultra Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth का ऑप्शन मिल जाता है। इसमें भी ऐपल इंटेलिजेंस के फीचर्स मिल जाते हैं। ऐपल का दावा है कि iPad Pro 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। इसके लिए ऐपल के खास 70 W USB-C पावर एडैप्टर का इस्तेमाल करना होगा।
Macbook Pro M5 Price India Ipad Pro M5 Specifications Macbook Pro M5 Launch Date India Apple M5 Chip Kya Hai ऐपल एम5 चिप फीचर्स आईपैड प्रो एम5 लॉन्च ऐपल नया मैकबुक प्रो एम5 चिप स्पेसिफिकेश Macbook Pro Ipad Pro M5 Indian Price
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Apple M5 MacBook Pro इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च, जानें इस बार नए लैपटॉप में क्या-क्या खासApple इस हफ्ते एम5 चिपसेट के साथ नया मैकबुक प्रो लॉन्च कर सकता है। नए लैपटॉप में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एम5 चिपसेट, मिनी-एलईडी डिस्प्ले और डिजाइन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उम्मीद है कि इसमें बेहतर वेबकैम, अधिक रैम और तेज़ चार्जिंग जैसे फीचर्स भी होंगे। यह लैपटॉप स्पीड और बैटरी लाइफ में सुधार...
Read more »
नया MacBook Pro भारत में लॉन्च, M5 चिप और 14.2-इंच लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले से है लैस; इतनी है कीमतApple ने अपना नया 14-इंच MacBook Pro 2025 लॉन्च किया है, जिसमें नया M5 चिप लगा है। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल M4 MacBook से 3.5 गुना बेहतर AI और 1.
Read more »
Apple ने लॉन्च किया पावरफुल लैपटॉप MacBook Pro M5, नए चिपसेट में दिए गए हैं ये AI फीचर्सApple ने MacBook Pro M5 लॉन्च कर दिया है. नए M5 चिपसेट में कई AI बेस्ड कैपिब्लिटीज हैं जो ऑन डिवाइस LLM को पावर करेंगी. आइए जानते हैं क्या है खास.
Read more »
Apple ने भारत में लॉन्च किया M5 चिप वाला iPad Pro, जबरदस्त फीचर्स के साथ जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फेस्टिव ऑफर्सApple ने आखिरकार अपना नया iPad Pro लॉन्च कर दिया है, जिसमें M5 चिप लगाई गई है. अगर आप भी इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए पहले जान लेते हैं कि इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन.
Read more »
MacBook Pro का इंतजार हुआ खत्म, Apple ने कमाल के फीचर्स के साथ किया लॉन्च, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये बातेंApple ने MacBook Pro को लॉन्च कर दिया है. M5 चिप वाले इस मैकबुक में M4 Pro और M4 Max वेरिएंट भी दिए गए हैं. चलिए जानते हैं कि भारतीयों के लिए इसकी कीमत कितनी रखी गई है.
Read more »
Apple Vision Pro Launched: Apple का नया Vision Pro हुआ लॉन्च, M5 चिप के साथ मिलेगा Dual Knit Band, जानिए कीमतइसके साथ ही इसमें Dual Knit Band नाम का नया डिजाइन जोड़ा गया है जो इसे पहनने में और आरामदायक बनाता है. नया मॉडल visionOS 26 पर चलता है, जिसमें बेहतर स्पैशियल (3D) एक्सपीरियंस और Apple Intelligence फीचर्स दिए गए हैं.
Read more »
