Anant Singh Family: अनंत सिंह की पत्नी विधायक, भाई भी रहे MLA, बाहुबली के हैं जुड़वा बेटे, जानें उनके नाम औ...

Anant Singh Family News

Anant Singh Family: अनंत सिंह की पत्नी विधायक, भाई भी रहे MLA, बाहुबली के हैं जुड़वा बेटे, जानें उनके नाम औ...
Anant Singh WifeAnant Singh SonsAnant Singh
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

Anant Singh Family: बाहुबली अनंत सिंह के परिवार का मोकामा पर तीन दशकों से दबदबा है. जिसकी शुरुआत उनके भाई दिलीप सिंह से हुई. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी 2022 के उपचुनाव में RJD से विधायक बनीं. उनके जुड़वा बेटे अभिषेक और अंकित पालिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन कर रहे हैं और माना जा रहा है कि वे ही अनंत सिंह की राजनीतिक विरासत संभालेंगे.

बाहुबली नेता अनंत सिंह का परिवार बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन दशकों से अधिक समय से राजनीतिक और आपराधिक रूप से काफी प्रभावशाली रहा है. पटना जिले के बाढ़ कस्बे के पास नदवां गांव में जन्मे अनंत सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे थे.

उनके परिवार की राजनीतिक विरासत उनके बड़े भाई दिलीप सिंह से शुरू हुई. अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह, जो समर्थकों के बीच ‘बड़े सरकार’ के नाम से लोकप्रिय थे, खुद भी एक बाहुबली नेता थे और लालू प्रसाद यादव की सरकार में मंत्री भी रह चुके थे. दिलीप सिंह ने ही इस परिवार के लिए राजनीति का रास्ता खोला. उन्होंने 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और 1990 एवं 1995 में मोकामा सीट से विधायक चुने गए. हालांकि, 2000 के चुनाव में उन्हें सूरजभान सिंह से हार का सामना करना पड़ा. अनंत सिंह के अपराध की दुनिया में प्रवेश का कारण एक पारिवारिक त्रासदी बनी. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनके सबसे बड़े भाई बिरंची सिंह की हत्या के बाद ही अनंत सिंह ने साधु जीवन त्याग दिया और भाई की हत्या का बदला लेने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाया. इसके बाद अनंत सिंह ने 2005 से 2020 तक लगातार मोकामा सीट से विधायक बनकर अपने परिवार के दबदबे को बनाए रखा. अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी उनके संघर्ष के दौर में उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी हैं. 2022 में एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अनंत सिंह की विधायकी चली गई, जिसके बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी ने RJD के टिकट पर मोकामा सीट से जीत हासिल की और वर्तमान में वह विधायक हैं। इससे पहले 2019 में उन्होंने मुंगेर लोकसभा सीट से भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था. बाहुबली अनंत सिंह और नीलम देवी के जुड़वा बेटे हैं, जिनका नाम अभिषेक सिंह और अंकित सिंह है. इन दोनों भाइयों के जन्म में केवल कुछ सेकेंड का अंतर बताया जाता है. वे वर्तमान में पालिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं और दिल्ली में रहते हैं. राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि आने वाले समय में यह दोनों भाई अनंत सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Anant Singh Wife Anant Singh Sons Anant Singh अनंत सिंह Bahubali Leader Mokama Politics Bihar Political Family Neelam Devi Dilip Singh Mokama MLA

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Dularchand Yadav vs Anant Singh: तारतर गांव से निकल दुलारचंद यादव ने बाढ़ में बनाया बेस, मोकामा टाल के 'मिस...Dularchand Yadav vs Anant Singh: तारतर गांव से निकल दुलारचंद यादव ने बाढ़ में बनाया बेस, मोकामा टाल के 'मिस...Dularchand Yadav vs Anant Singh News: चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा टाल सुर्खियों में है. हत्याकांड में जेडीयू के प्रत्याशी अनंत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.
Read more »

Anant Singh Arrested : बिहार चुनाव में जदयू को बड़ा झटका, मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तार क्यों किए गए?Anant Singh Arrested : बिहार चुनाव में जदयू को बड़ा झटका, मोकामा प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तार क्यों किए गए?बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को आखिर गिरफ्तार कर लिया गया है। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित जदयू
Read more »

Anant Singh Arrest: दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मोकामा से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तारAnant Singh Arrest: दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मोकामा से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तारदुलारचंद यादव की हत्या के मामले ने बिहार की राजनीति को हिला दिया है. अब इस केस में जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तार हो गए हैं. सीआईडी और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई सुराग जुटाए हैं. पत्थरों, वाहनों के निशान और फोरेंसिक साक्ष्य यह संकेत दे रहे हैं कि हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया था.
Read more »

दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह समेत 3 गिरफ्तार, पटना SSP बोले- 80 हिरासत मेंदुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह समेत 3 गिरफ्तार, पटना SSP बोले- 80 हिरासत मेंAnant Singh Arrested: मोकामा खूनी खेल में अनंत सिंह समेत 3 गिरफ्तार, पटना SSP बोले- 80 लोग हिरासत में
Read more »

JDU Mokama Candidate Anant Singh Arrested In Dularchand Yadav Murder CaseJDU Mokama Candidate Anant Singh Arrested In Dularchand Yadav Murder CaseOn October 30, a Jan Suraaj supporter, Dularchand Yadav, was killed during firing between the two sides while campaigning for the upcoming Bihar assembly elections in Mokama.
Read more »

दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JDU उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तारदुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JDU उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तारदुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, JDU उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार JDU candidate Anant Singh arrested in Dularchand Yadav Murder Case
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:34:04