Dularchand Yadav vs Anant Singh: तारतर गांव से निकल दुलारचंद यादव ने बाढ़ में बनाया बेस, मोकामा टाल के 'मिस...

दुलारचंद यादव हत्याकांड News

Dularchand Yadav vs Anant Singh: तारतर गांव से निकल दुलारचंद यादव ने बाढ़ में बनाया बेस, मोकामा टाल के 'मिस...
दुलारचंद यादव Vs अनंत सिंहअनंत सिंह समाचारमोकामा विधानसभा सीट
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 309 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 158%
  • Publisher: 51%

Dularchand Yadav vs Anant Singh News: चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के बाद मोकामा टाल सुर्खियों में है. हत्याकांड में जेडीयू के प्रत्याशी अनंत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है.

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच में मोकामा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान पुराने बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या मामला सुर्खियो में है. मेन रस्ट्री मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर भी दुलारचंद हत्याकांड की खूब चर्चा हो रही है.

दुलारचंद यादव समर्थक उनकी डेड बॉडी को लेकर बाढ़ में आक्रोश दिखा रहे हैं. वहीं पुलिस ने दुलारचंद यादव के पोते रविरंजन और अन्य समर्थकों के बयान को आधार बनाकर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह का भी नाम है. इस हत्याकांड में कानूनी प्रक्रिया जो भी है उसे पुलिस और प्रशासन अपने हिसाब से डील कर रही है, लेकिन खासकर सोशल मीडिया पर लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये दुलारचंद यादव और अनंत सिंह का क्या किस्सा है. दुलारचंद यादव और अनंत सिंह की अदावत का किस्सा समझने के लिए हमें थोड़ा फ्लैशबैक में चलना होगा. यह बात 1990 के दशक से पहले की है. मोकाम से सटा बड़हिया है. जी हां आप बिल्कुल ठीक समझ रहे हैं वहीं बड़हिया जहां का स्पंजी रसगुल्ला काफी फेमस है. रसगुल्ले की बात किसी और दिन करेंगे, आज बात मोकामा की हो रही है तो उसी पर टिकते हैं. बड़हिया के एक भूमिहार परिवार से निकले श्याम सुंदर सिंह धीरज कांग्रेस के बड़े नेता हुआ करते थे. श्याम सुंदर सिंह धीरज को घरवालों ने पढ़ने के लिए पटना यूनिवर्सिटी भेजा. यहां आकर वह NSUI से जुड़े और छात्र राजनीति में कूद गए. कुछ समय के अंदर ही श्याम सुंदर सिंह धीरज ने संजय गांधी तक अपनी पहुंच बना ली और बिहार के चर्चित और पावरफुल नेता बन गए. उस दौर में श्याम सुंदर सिंह धीरज बिहार यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष हुआ करते थे. यानी धीरज के पास वो ताकत थी, जिसकी जरूरत हर बड़े नेता को होती. जिस किसी बड़े कांग्रेसी नेता को रैलियों में भीड़ जुटाने की जरूरत होती या पटना में धरना-प्रददर्शन करने की, उस दौर में उन्हें श्याम सुंदर सिंह धीरज का ही मुंह ताकना पड़ता. यही वजह थी कि बिहार में उस वक्त् की राजनीति में श्याम सुंदर सिंह धीरज का एक अपना कद था. संजय गांधी से ग्रीन सिग्नल मिलने पर श्याम सुंदर सिंह धीरज ने महज 25 साल की उम्र में अपनी राजनीतिक पारी के लिए भूमिहार बाहुल्य सीट मोकामा को चुना और जीत भी दर्ज की. 1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में श्याम सुंदर सिंह धीरज कांग्रेस के इतने चर्चित नेता थे कि खुद संजय गांधी उनके लिए प्रचार करने मोकामा आए थे. श्याम सुंदर सिंह धीरज पर आरोप लगते हैं कि उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए मोकामा के अलग-अलग पॉकेट में कुछ उत्साही युवकों को इलाके में पावर दिखाने की खुली छूट दे रखी थी. इसी कड़ी में भूमिहार बाहुल्य गांव लदमा से अनंत सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह निकले. जो श्याम सुंदर सिंह धीरज के लिए चुनाव में राइफल के दम पर बूथ तक लूटने के आरोप झेले. वहीं दूसरी तरफ टाल क्षेत्र के यादव बाहुल्य तारतर गांव में श्याम सुंदर सिंह धीरज ने दुलारचंद यादव को बढ़ाया. मोकामा टाल की भौगोलिक स्थित को देखें तो तारतर गांव के आस-पास ज्यादातर कुर्मी और धानुक बाहुल्य गांव हैं. दुलारचंद यादव पर आरोप लगते हैं कि उन्होंने राइफल का दम दिखाकर इस इलाके में धानुक और कुर्मी बिरादरी के कई किसानों की जमीनें अपने नाम लिखवा ली. इलाके के लोग बताते हैं कि दुलारचंद यादव ने कुछ ही सालों में मोकामा टाल में सैकड़ो बिगहा जमीन बना ली थी. आरोप लगते हैं कि दुलारचंद यादव ने उस इलाके में कुर्मी बिरादरी के बड़े जमींदार रहे बाबू सीताराम की सैंकड़ों एकड़ जमीन कबजाई. कहते हैं उस दौर मे कुर्मीचक, खुशहालचक, रामपुर, चंदा-चक्रहीं, अकबरपुर, बसामनचक, प्रल्हादपुर, बकमा, अस्ताबाद, बदलूचक, सादिकपुर, लक्ष्मीपुर जैसे गांवों के किसान मोकामा टाल से अपनी फसल सुरक्षित खलियान तक लाने के बदले दुलारचंद यादव को रंगदारी देते थे. ठीक ठाक दौलत बनाने के बाद 2000 आते-आते दुलारचंद यादव ने तारतर के अपने पुश्तैनी मकान को छोड़कर बाढ़ शहर में अपना बेस बना लिया. अनंत सिंह और दुलारचंद यादव के बीच अदावत की कहानी कांग्रेसी और उस दौर में बिहार सरकार में मंत्री श्याम सुंदर सिंह धीरज ने एक बार पटना में दिलीप सिंह को कहा कि वह दिन के उजाले में उनसे मिलने ना आए. इसके बाद दिलीप सिंह खुद ही मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे और श्याम सुंदर सिंह धीरज को परास्त कर अपनी अलग राजनीतिक राह बना ली. कहा जाता है कि यहीं से दुलारचंद यादव और दिलीप सिंह के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई. दुलारचंद यादव के मन में एक कसक रह गई कि वह विधायक नहीं बन पाए. उन्होंने भी निर्दलीय मोकामा से भाग्य आजमाया, लेकिन सफलता नहीं मिली. उन्हें लगता रहा कि श्याम सुंदर सिंह धीरज ने अपनी भूमिहार जाति से आने वाले दिलीप सिंह को अंदरुनी बढ़ावा दिया और लालू प्रसाद यादव से करीबी बढ़ाने में मदद भी की, लेकिन यादव बिरादरी से होने के चलते दुलारचंद यादव को किसी ने सपोर्ट नहीं किया. दुलारचंद यादव ने अपने गांव तारतर में लालू यादव की कई रैलियां आयोजित की, लेकिन मोकामा और बाढ़ विधानसभा सीट में यादवों की आबादी निर्णायक नहीं होने के चलते कभी भी टिकट नहीं पा पाए. दिलीप सिंह की असामायिक मौत के बाद अनंत सिंह ने 2005 में जेडीयू के टिकट पर अपनी राजनीतिक पारी शुरू की. अनंत सिंह ने भी अपना बेस बाढ़ को ही बनाया. एक दौर था जब बाढ़ शहर में अनंत सिंह और दुलारचंद यादव दोनों अपने अपने इलाके बांट रखे थे और कारोबारियो से रंगदारी, ठेला-टमटम वालों से हर फेरे पर रंगदारी, प्रोटेक्शन टैक्स जैसी वसूली का धंधा चलाते रहे. इस दौरान अनंत सिंह और दुलारचंद यादव के बीच यही जंग रहती कि बाढ़ का असली बाहुबली का कौन? सत्ताधारी जेडीयू के टिकट पर लगातार विधायक बनते रहने के चलते अनंत सिंह का रुतबा बढ़ता चला गया. वहीं बिहार में आरजेडी के सत्ता से बाहर होने के चलते दुलारचंद यादव लाइमलाइट से गायब होते चले गए. दुलारचंद यादव ने विधानसभा और पार्षदी के कई चुनावों में अपनी राजनीतिक हैसियत दिखाने की कोशिश की, लेकिन हर बार नाकामी ही हाथ लगी. इसी कसक में दुलारचंद यादव चुनाव दर चुनाव अनंत सिंह के खिलाफ काम करते रहे. इसके जरिए दुलारचंद यादव और अनंत सिंह के बीच मोकामा टाल में भूमिहार बनाम यादव के बीच एक छुपी जंग भी चलती रही. पिछले कुछ समय से दुलारचंद यादव अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को लेकर कई आपत्तिजनक कॉमेंट भी कर रहे थे. इस बात को लेकर भी अनंत सिंह और उनका परिवार नाराज बताया जा रहा था. कुर्मी-धानुक बाहुल्य गांवों में दुलारचंद का उतरना बना उनकी मौत की वजह? बताया जा रहा है कि गुरुवार को दुलारचंद यादव जहां धानुक जाति से आने वाले जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के लिए वोट मांगने निकले थे. वहीं अनंत सिंह का भी काफिला इसी इलाके में था. यहां बता दें कि अनंत सिंह के बारे में कहा जाता है कि उन्हें मोकामा शहर या उसके आसपास के भूमिहारों पर उतनी पकड़ नहीं. जेडीयू में होने के चलते अनंत सिंह को मोकामा टाल क्षेत्र के कुर्मी, धानुक सहित अन्य ओबीसी जातियों का वोट मिलता रहा है. 2025 के चुनाव में आरजेडी के टिकट पर दूसरे बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी के मैदान में उतर गए हैं. धानुक बिरादरी से पीयूष प्रियदर्शी भी जनसुराज के टिकट पर मैदान में हैं. अनुमान है कि सूरजभान सिंह के मैदान में उतरने के चलते भूमिहार वोटों के बंटवारा हो सकता है. ऐसे में अनंत सिंह भी कुर्मी और धानुक बाहुल्य गांवों पर ज्यादा फोकस करते दिख रहे हैं. दुलारचंद यादव पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार करने निकले हुए थे. गुरुवार की तकरार में भी यह वजह मानी जा रही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

दुलारचंद यादव Vs अनंत सिंह अनंत सिंह समाचार मोकामा विधानसभा सीट मोकामा टाल का राजनीतिक किस्सा Dularchand Yadav Murder Case Dularchand Yadav Vs Anant Singh Anant Singh News Mokama Assembly Seat Political Story Of Mokama Tal

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'शाह मुझे धमकी देते हैं,लालू का बेटा डरने वाला नहीं': दरभंगा में तेजस्वी का VIP प्रत्याशी के लिए प्रचार; खर...'शाह मुझे धमकी देते हैं,लालू का बेटा डरने वाला नहीं': दरभंगा में तेजस्वी का VIP प्रत्याशी के लिए प्रचार; खर...Tejashwi Yadav's public meeting in Darbhanga, bihar assembly election
Read more »

dularchand yadav mokama: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या से तनाव, तेजस्वी यादव से लेकर प्रशांत किशोर और र...dularchand yadav mokama: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या से तनाव, तेजस्वी यादव से लेकर प्रशांत किशोर और र...dularchand yadav mokama: मोकामा में दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में बाढ़-2 एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था. किसी बात को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि...
Read more »

dularchand yadav mokama: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या से तनाव, तेजस्वी यादव से लेकर प्रशांत किशोर और र...dularchand yadav mokama: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या से तनाव, तेजस्वी यादव से लेकर प्रशांत किशोर और र...dularchand yadav mokama: मोकामा में दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में बाढ़-2 एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था. किसी बात को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि...
Read more »

dularchand yadav mokama: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या से तनाव, तेजस्वी यादव से लेकर प्रशांत किशोर और र...dularchand yadav mokama: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या से तनाव, तेजस्वी यादव से लेकर प्रशांत किशोर और र...dularchand yadav mokama: मोकामा में दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में बाढ़-2 एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टाल क्षेत्र में 2 पार्टियों का काफिला जा रहा था. किसी बात को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली मारने और गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि...
Read more »

Dularchand Yadav: कौन थे दुलारचंद यादव, जिन्हें कहा जाता था 'टाल का बादशाह', लालू और अनंत से होते हुए प्रशांत तक कैसे पहुंचे?Dularchand Yadav: कौन थे दुलारचंद यादव, जिन्हें कहा जाता था 'टाल का बादशाह', लालू और अनंत से होते हुए प्रशांत तक कैसे पहुंचे?Dularchand Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोकामा में लालू प्रसाद के पूर्व सहयोगी और जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाहुबली पूर्व विधायक और जेडीयू कैंडिडेट अनंत सिंह के समर्थक रहे दुलारचंद यादव पिछले कुछ दिनों से अनंत सिंह के मुखर विरोधी हो गए...
Read more »

Ind vs Aus 2nd T20 Live score: वनडे की हार का बदला लेने उतरेंगे सूर्यकुमार यादव, ऑस्ट्रेलिया से टी20 में टक...Ind vs Aus 2nd T20 Live score: वनडे की हार का बदला लेने उतरेंगे सूर्यकुमार यादव, ऑस्ट्रेलिया से टी20 में टक...- india vs australia 2nd t20 live score update suryakumar yadav eyes on taking lead mitchell marsh team will give tough fight
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:26:55