Anta By-poll 2025: कल सुबह सात बजे से 2.28 लाख मतदाता 268 मतदान केंद्रों पर देंगे वोट; आज रवाना होंगे चुनाव दल

Anta Election 2025 News

Anta By-poll 2025: कल सुबह सात बजे से 2.28 लाख मतदाता 268 मतदान केंद्रों पर देंगे वोट; आज रवाना होंगे चुनाव दल
Anta By Election 2025Baran Anta VotingAnta Bypoll 2025
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

बारां जिले के अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन विभाग ने जानकारी दी कि कल, यानी सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। क्षेत्र में

बारां जिले के अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन विभाग ने जानकारी दी कि कल, यानी सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। क्षेत्र में कुल 268 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। आज सभी मतदान दलों को प्रशिक्षण पूरा कराने के बाद संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से शांतिपूर्वक मतदान में भाग लेने और लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है। 2.

28 लाख मतदाता करेंगे अपने अधिकार का प्रयोग अंता विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,28,264 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 1,16,783 पुरुष, 1,11,477 महिलाएं और 4 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। निर्वाचन विभाग ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी मतदाता असुविधा महसूस न करे। क्यों हो रहा उपचुनाव? अंता में साल 2005 में उपसरपंच चुनाव के दौरान तत्कालीन विधायक रहे कंवरलाल मीणा पर एसडीएम पर पिस्तौल तानने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप था, जिसमें कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी विधायकी समाप्त हो गई थी। अंता विधानसभा सीट खाली होने के बाद यहां पर उपचुनाव की घोषणा हुई है। यह भी पढ़ें- फलौदी हादसा: 15 लोगों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NHAI और राजस्थान सरकार से स्थिति रिपोर्ट तलब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी उपचुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। प्रत्येक मतदान दल के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सीएपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा क्षेत्र में 12 क्विक रेस्पॉन्स टीम, 43 मोबाइल पार्टियां, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी, 12 एरिया मजिस्ट्रेट, 4 वरिष्ठ पुलिस पर्यवेक्षक और 4 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। चेकिंग बढ़ी, सीमाओं पर चौकसी कड़ी चुनाव अवधि के दौरान किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ा दी है। 13 अंतर्राज्यीय नाके और 5 अंतर जिला नाके सक्रिय रखे गए हैं, जहां सशस्त्र बलों की निगरानी में लगातार चेकिंग की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मतदान के दौरान पूरी सतर्कता बरतेंगे ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। यह भी पढ़ें- Anta Bypoll: अंता में शांत हुए लाउड स्पीकर साइलेंस पीरियड शुरू, आज डोर टू डोर कैंपेन करेंगे प्रत्याशी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Anta By Election 2025 Baran Anta Voting Anta Bypoll 2025 Rajasthan Latest News Rajasthan By Election Anta Election News Baran News In Hindi Latest Baran News In Hindi Baran Hindi Samachar राजस्थान उपचुनाव अंता उपचुनाव 2025 अंता चुनाव 2025 राजस्थान चुनाव 2025

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Bihar Assembly Election 2025: ബിഹാർ നിയമസഭാ തിരഞ്ഞെടുപ്പ് 2025: പരസ്യ പ്രചാരണം ഇന്ന് അവസാനിക്കുംBihar Assembly Election 2025: ബിഹാർ നിയമസഭാ തിരഞ്ഞെടുപ്പ് 2025: പരസ്യ പ്രചാരണം ഇന്ന് അവസാനിക്കുംവികസന പ്രവർത്തനങ്ങൾ, അടിസ്ഥാന സൗകര്യങ്ങളിലെ പുരോഗതി, ഭരണത്തുടർച്ച എന്നിവയ്ക്ക് എൻഡിഎ ഊന്നൽ നൽകിയപ്പോൾ മഹാസഖ്യം ഊന്നൽ നൽകിയത് തൊഴിലവസരങ്ങൾ, സാമ്പത്തിക ആശ്വാസം എന്നിവയിലായിരുന്നു.
Read more »

भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस: ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर लचित घाट पर 75 विमानों का फ्लाइंग डिस्प्ले; र...भारतीय वायुसेना का 93वां स्थापना दिवस: ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर लचित घाट पर 75 विमानों का फ्लाइंग डिस्प्ले; र...93rd Air Force Day Celebrations IAF Flying Display 2025 At Lachit Ghat Guwahati Assam
Read more »

Anta By-poll: भाया के समर्थन में कांग्रेस का रोड शो; 'CM समेत सभी बेअसर, यह टाइम पास पर्ची सरकार', बोले गहलोतAnta By-poll: भाया के समर्थन में कांग्रेस का रोड शो; 'CM समेत सभी बेअसर, यह टाइम पास पर्ची सरकार', बोले गहलोतबारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव से ठीक पहले रविवार को कांग्रेस और भाजपा दोनों ने शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया के समर्थन में भव्य रोड
Read more »

बिहार में किसकी सरकार, भास्कर रिपोर्टर्स पोल: 2020 में सभी एग्जिट पोल गलत निकले, सिर्फ भास्कर सही, इस बार क...बिहार में किसकी सरकार, भास्कर रिपोर्टर्स पोल: 2020 में सभी एग्जिट पोल गलत निकले, सिर्फ भास्कर सही, इस बार क...Bihar Assembly Election Exit Polls 2025 Result Reporters Promo Update; Follow Patna Buxar Bhojpur Mokama Sahastipur Gopalganj Siwan Vaishali Exit Poll 2025 Latest News, Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Result Latest On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »

हरियाणा टीईटी का रिजल्‍ट जारी, bseh.org.in पर करें चेकहरियाणा टीईटी का रिजल्‍ट जारी, bseh.org.in पर करें चेकHaryana TET Result 2025 OUT: हरियाणा टीईटी का रिजल्‍ट जारी, bseh.org.in पर करें चेक
Read more »

Kerala Local Body Election 2025 Date: തദ്ദേശ തെരഞ്ഞെടുപ്പ് രണ്ട് ഘട്ടമായി, ഡിസംബർ 9, 11 തിയതികളിൽ; വോട്ടെണ്ണൽ ‍ഡിസംബർ 13ന്Kerala Local Body Election 2025 Date: തദ്ദേശ തെരഞ്ഞെടുപ്പ് രണ്ട് ഘട്ടമായി, ഡിസംബർ 9, 11 തിയതികളിൽ; വോട്ടെണ്ണൽ ‍ഡിസംബർ 13ന്Kerala Local Body Election 2025 Date: 1199 തദ്ദേശ സ്ഥാപനങ്ങളിലേക്കുമുള്ള തെരഞ്ഞെടുപ്പാണ് നടക്കുന്നത്.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 16:54:52