Future Metal Copper: क्या कॉपर भविष्य की धातु बनने जा रही है। कई एक्सपर्ट के मुताबिक यह सोना और चांदी को भी पीछे छोड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडस्ट्री में इसकी डिमांड बढ़ रही है।
नई दिल्ली: इस समय कॉपर की चर्चा कुछ ज्यादा होने लगी है। कई एक्सपर्ट ने कॉपर को भविष्य की धातु बताया है। यानी यह रिटर्न के मामले में सोना और चांदी को पीछे छोड़ सकती है। वहीं अब वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भी कॉपर को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने लाल धातु यानी कॉपर को नया युग बताया है। अनिल अग्रवाल ने कॉपर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, 'तांबे का इंसानी सभ्यता की तरक्की और प्राचीन भारत से बहुत गहरा नाता रहा है। करीब 6000 साल पहले दुनिया की पहली महान सभ्यताओं में से एक सिंधु घाटी सभ्यता कॉपर एज में ही फली-फूली। यह वह सभ्यता थी जब हमने पहली बार इस लाल धातु का इस्तेमाल करना सीखा। मुझे विश्वास है कि हम अब एक नए कॉपर युग में प्रवेश कर रहे हैं।' Copper Return : सोना-चांदी भूल जाइए.
.. यह मेटल बनेगी कुबेर का खजाना, एक्सपर्ट ने बताया अगले 10 साल में क्यों बदलेगा सीनतांबा कितना जरूरी?अनिल अग्रवाल ने अपनी पोस्ट में बताया है कि तांबा आने वाले समय में इंडस्ट्री की जरूरत बनने वाला है। उन्होंने लिखा कि भविष्य की सभी तकनीकें जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या ऊर्जा परिवर्तन बहुत बड़े पैमाने पर तांबे पर ही निर्भर करेंगी। उन्होंने लिखा कि तांबा एक बहुत ही उपयोगी धातु है और बिजली की सबसे अच्छा सुचालक है।भारत बन सकता है ग्लोबल लीडरअनिल अग्रवाल का मानना है कि भारत तांबे के मामले में दुनिया का लीडर बन सकता है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'हमारे पास मानव संसाधन, प्राकृतिक संसाधन और तकनीकी क्षमता है। हमारा भविष्य उतना ही समृद्ध और गौरवशाली होगा जितना हमारा प्राचीन अतीत था।'क्या है अन्य एक्सपर्ट की रायकॉपर को नए युग की धातु बताने वाले अनिल अग्रवाल अकेले नहीं हैं। सीनियर एनालिस्ट सुजय यू ने भी कॉपर को भविष्य की धातु बताया है। उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा है कि अगले 5 से 10 साल में कॉपर दूसरी अन्य धातुओं यानी सोना और चांदी से आगे निकल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी सप्लाई कम है और ईवी, सोलर पैनल, चार्जिंग स्टेशन, डेटा सेंटर आदि में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा है।
Gold And Silver Return Copper Return Anil Agarwal Anil Agarwal Viral Post कॉपर में निवेश सोना और चांदी रिटर्न वेदांता लिमिटेड अनिल अग्रवाल अनिल अग्रवाल वायरल पोस्ट Anil Agarwal Bihar Connection
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
கோப்ராபோஸ்ட் பிரச்சாரம் அவதூறு பரப்பும் ஒரு சதித்திட்டம்: அனில் அம்பானி காட்டம்Anil Ambani: கோப்ராபோஸ்ட் நடத்தும் பிரச்சாரம், அச்சுறுத்தல் மற்றும் தவறான தகவல்களை அடிப்படையாகக் கொண்டது என்று ரிலையன்ஸ் குழுமம் தெரிவித்துள்ளது.
Read more »
Reliance Group vs Cobrapost: ইচ্ছাকৃত বিভ্রান্তি তৈরি করার চেষ্টা, কোবরাপোস্টের দাবি খারিজ অনিল আম্বানির রিলায়েন্স গ্রুপের!Anil Ambani Reliance Group slams Cobrapost campaign as deliberate attempt at creating confusion
Read more »
ಗುರುತೇ ಸಿಗದಂತಹ ಸ್ಥಿತಿಯಲ್ಲಿ ಶವವಾಗಿ ಪತ್ತೆಯಾದ ಯುವ ನಟ! ಉಳಿಸಿಕೊಳ್ಳಲು ಮಾಡಿದ ಪ್ರಯತ್ನಗಳೆಲ್ಲವೂ ವ್ಯರ್ಥ..Actor Abhinay Passes Away at the young age: ನಟ ಅಭಿನಯ್ ಇಂದು ಬೆಳಗ್ಗೆ ಇಹಲೋಕ ತ್ಯಜಿಸಿದ್ದಾರೆ. ಇದರಿಂದ ಇಂಡಸ್ಟ್ರಿ ಇದೀಗ ಶೋಕದಲ್ಲಿ ಮುಳುಗಿದೆ.
Read more »
Copper Return: सोना-चांदी भूल जाइए... यह मेटल बनेगी कुबेर का खजाना, एक्सपर्ट ने बताया अगले 10 साल में क्यों बदलेगा सीनCopper Supply and Demand: आने वाले समय में तांबे की कीमत में तेजी आने वाली है। एक एक्सपर्ट ने यह चेतावनी दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडस्ट्री में इसकी डिमांड बढ़ रही है।
Read more »
Dharmendra, Indian Cinemas Legendary He-Man Dies At 89, Team ConfirmsDharmendra Death: The veteran actor died on Tuesday at the age of 89, as confirmed by his team.
Read more »
