अगर आप हाल ही में माता-पिता बने हैं, तो फिर आपको एक बार पीडियाट्रिशयन डॉक्टर इमरान पटेल की बात जरूर सुननी चाहिए। क्योंकि उन्होंने हाल ही में बच्चों में होने वाली एक कंडीशन के बारे में जानकारी दी है।
कभी-कभी बच्चों में ऐसी कंडीशन देखने को मिलती है, जिसे देखकर माता-पिता डर जाते हैं या समझ नहीं पाते कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। कई बार वे इसको लेकर तनाव में भी आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक मां के साथ हुआ, जो हाल ही में पीडियाट्रिशन डॉक्टर इमरान पटेल के पास पहुंचीं। दरअसल, इस महिला के छह महीने के बच्चे की पॉटी वाली जगह पर एक ऐसा छेद दिखा, जिसे देखकर वह घबरा गईं। हालांकि, जब डॉक्टर ने बच्चे की जांच की, तो जो बात सामने आई, वह काफी हैरान करने वाली थी। साथ ही, वह हर माता-पिता को जानना चाहिए। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह सामने आई विस्तार से। 6 महीने के बच्चे की पॉटी वाली जगह पर था छेद इंस्टाग्राम वीडियो में पीडियाट्रिशन डॉक्टर इमरान पटेल बताते हैं कि हाल ही में एक मां उनके पास आईं, जिनके छह महीने के बच्चे की पॉटी की जगह पर एक अतिरिक्त छेद था। यह देखकर मां बहुत चिंतित थीं, और उनकी यह चिंता वाजिब भी थी।इस कंडीशन को सेक्रेल डिंपल या पिट कहते हैं एक्सपर्ट आगे बताते हैं कि बच्चे का यह छेद काफी गहरा है। जांच के दौरान, काफी फैलाने के बाद भी अंदर की त्वचा दिखाई नहीं दे रही थी। इस स्थिति को सेक्रल डिंपल या सेक्रल पिट कहा जाता है।क्या आप बेबी प्लान कर रही हैं ? बच्चा यूरिन पर कंट्रोल न कर सके डॉक्टर बताते हैं कि घबराने की जरूरत तब होती है, जब उस छेद के अंदर की त्वचा न दिखे, वहां से कोई डिस्चार्ज निकल रहा हो, बच्चे के दोनों लिम्ब में कमजोरी हो या बच्चा बड़ा होने के बाद भी यूरिन और पॉटी पर कंट्रोल न कर पा रहा हो। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।बच्चे की जांच तब करवाना है जरूरी एक्सपर्ट आगे बताते हैं कि ऐसी स्थिति में पैरेंट्स को बच्चे की जांच जरूर करवानी चाहिए। आमतौर पर डॉक्टर एमएआरआई कराने की सलाह देते हैं। इससे यह पता चल जाता है कि बच्चे की रीढ़ की हड्डी में कोई डिफॉर्मिटी तो नहीं है या फिर कॉर्ड टाइट तो नहीं है। बस यह देखना जरूरी है।यहां देखिए पूरा वीडियो View this post on Instagram A post shared by DR IMRAN S PATEL घबराने की जरूरत नहीं है डॉक्टर पटेल कहते हैं कि समय पर जांच करवाना बहुत जरूरी है। अगर यह समस्या समय रहते पकड़ ली जाए, तो इलाज आसान होता है। वहीं, अगर छोटा सा छेद है, तो फिर परेशान होने की जरूरत नहीं है, यह कई बच्चों में पाया जाता है। इसे सेक्रेल पिट कहा जाता है।डिस्केलमर इस लेख में दी गई सूचना पूरी तरह इंस्टाग्राम वीडियो पर आधारित है। एनबीटी इसकी सत्यता और सटकीता की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।.
कभी-कभी बच्चों में ऐसी कंडीशन देखने को मिलती है, जिसे देखकर माता-पिता डर जाते हैं या समझ नहीं पाते कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। कई बार वे इसको लेकर तनाव में भी आ जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक मां के साथ हुआ, जो हाल ही में पीडियाट्रिशन डॉक्टर इमरान पटेल के पास पहुंचीं। दरअसल, इस महिला के छह महीने के बच्चे की पॉटी वाली जगह पर एक ऐसा छेद दिखा, जिसे देखकर वह घबरा गईं। हालांकि, जब डॉक्टर ने बच्चे की जांच की, तो जो बात सामने आई, वह काफी हैरान करने वाली थी। साथ ही, वह हर माता-पिता को जानना चाहिए। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह सामने आई विस्तार से। 6 महीने के बच्चे की पॉटी वाली जगह पर था छेद इंस्टाग्राम वीडियो में पीडियाट्रिशन डॉक्टर इमरान पटेल बताते हैं कि हाल ही में एक मां उनके पास आईं, जिनके छह महीने के बच्चे की पॉटी की जगह पर एक अतिरिक्त छेद था। यह देखकर मां बहुत चिंतित थीं, और उनकी यह चिंता वाजिब भी थी।इस कंडीशन को सेक्रेल डिंपल या पिट कहते हैं एक्सपर्ट आगे बताते हैं कि बच्चे का यह छेद काफी गहरा है। जांच के दौरान, काफी फैलाने के बाद भी अंदर की त्वचा दिखाई नहीं दे रही थी। इस स्थिति को सेक्रल डिंपल या सेक्रल पिट कहा जाता है।क्या आप बेबी प्लान कर रही हैं ? बच्चा यूरिन पर कंट्रोल न कर सके डॉक्टर बताते हैं कि घबराने की जरूरत तब होती है, जब उस छेद के अंदर की त्वचा न दिखे, वहां से कोई डिस्चार्ज निकल रहा हो, बच्चे के दोनों लिम्ब में कमजोरी हो या बच्चा बड़ा होने के बाद भी यूरिन और पॉटी पर कंट्रोल न कर पा रहा हो। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।बच्चे की जांच तब करवाना है जरूरी एक्सपर्ट आगे बताते हैं कि ऐसी स्थिति में पैरेंट्स को बच्चे की जांच जरूर करवानी चाहिए। आमतौर पर डॉक्टर एमएआरआई कराने की सलाह देते हैं। इससे यह पता चल जाता है कि बच्चे की रीढ़ की हड्डी में कोई डिफॉर्मिटी तो नहीं है या फिर कॉर्ड टाइट तो नहीं है। बस यह देखना जरूरी है।यहां देखिए पूरा वीडियो View this post on Instagram A post shared by DR IMRAN S PATEL घबराने की जरूरत नहीं है डॉक्टर पटेल कहते हैं कि समय पर जांच करवाना बहुत जरूरी है। अगर यह समस्या समय रहते पकड़ ली जाए, तो इलाज आसान होता है। वहीं, अगर छोटा सा छेद है, तो फिर परेशान होने की जरूरत नहीं है, यह कई बच्चों में पाया जाता है। इसे सेक्रेल पिट कहा जाता है।डिस्केलमर इस लेख में दी गई सूचना पूरी तरह इंस्टाग्राम वीडियो पर आधारित है। एनबीटी इसकी सत्यता और सटकीता की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर से संपर्क करें।
Sacral Dimple In Baby बच्चे के पॉटी वाली जगह पर छेद के कारण बच्चे के पॉटी वाली जगह पर छेद का उपाय बच्चों में सेक्रेल पिंपल क्या होता है बच्चों में सेक्रेल पिट क्या होता है बच्चों की पॉटी वाली जगह पर छेद का इलाज बच्चों की पॉटी टाइट क्यों होती है Bachhe Ki Potty Wali Jagah Par Hole Kyu Hai
