Kalonji Farming Tips: कलौंजी की वर्तमान में कीमत 25000 से 27000 प्रति क्विंटल चल रही है प्रति एकड़ 5 से 8 क्विंटल तक इसकी उपज होती है जबकी लागत 15000 आती है .
अनुज गौतम, सागर: पारंपरिक खेती में लगातार हो रहे नुकसान की वजह से अब युवाओं ने खेती की बागडोर संभाली है. वह ऐसी फसलों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं जिनमें लागत कम मुनाफा अधिक हो. ऐसे ही मालवा और निमाण क्षेत्र में होने वाली कलौंजी की खेती को बुंदेलखंड में न सिर्फ उगा रहे हैं, बल्कि बंपर पैदावार भी ले रहे हैं.
सागर जिले के रहली में अश्वगंधा की सफलता के बाद अब कलौंजी की खेती पर युवा किसान भरोसा जता रहे हैं. पिछले 2 साल की उपज को देखते हुए इस बार अच्छा खासा रकवा होने की उम्मीद जताई जा रही है. नीमच मंडी में कलौंजी की वर्तमान में कीमत 25000 से 27000 प्रति क्विंटल चल रही है. प्रति एकड़ 5 से 8 क्विंटल तक इसकी उपज होती है जबकी लागत 15000 आती है. ऐसे में अगर किसी किसान ने 5 क्विंटल एक एकड़ जमीन से कलौंजी उत्पादित कर ली तो वह एक लाख तक का मुनाफा बड़े आराम से कमा सकते हैं. कलौंजी की खेती करने के लिए सागर में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर आशीष त्रिपाठी बताते हैं कि कलौंजी का ज्यादातर इस्तेमाल मसाला के रूप में किया जाता है इसलिए यह मसाला वाली फसल तो है ही लेकिन इसका कुछ औषधीय महत्व है मंदसौर नीमच की तरफ इसकी अच्छी पैदावार होती है मंडी भी उधर ही है इसलिए बीज भी वहां अच्छा मिल जाता है. बुआई करने में किसान को प्रति एकड़ 5 से 6 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है. इसको हम सिड्रेल या छिड़काव विधि दोनों तरह से कर सकते हैं. वह करते समय हमें खेत की मिट्टी को भर भरा रखना है. कलौंजी की बुवाई करने के बाद स्प्रिंकलर से पानी दिन जब अंकुरण हो जाए तो समय-समय पर दो से तीन सिंचाई कर दें तो यह पूरी फसल आ जाती है. इसमें बीच-बीच में खरपतवार होता है जिसकी हाथों से निंदाई करनी चाहिए. कलौंजी की खेती करने वाले किसान को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसमें ठंड का असर ज्यादा होता है इसलिए पाला पड़ने की संभावना रहती है इससे बचने के लिए किसानों को घुलनशील सल्फर का स्प्रे अपनी फसल पर करना चाहिए. शुरुआत में हम सुपर फास्फेट को जमीन में डालते हैं तो इससे भी पाला का बचाव होता है.
एक एकड़ में कलौंजी का बीज और उत्पादन कलौंजी मसाला फसल Kalonji Farming Tips Kalonji Business Kalonji Ki Kheti Ke Tips Kalonji Farming Local18 कलौंजी की खेती से मुनाफा कलौंजी की खेती कैसे करें कलौंजी की खेती के टिप्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Agri Tips: धान की कटाई के लिए आ गई धांसू मशीनें, मिनटों में करेगी घंटों का काम, मजदूरों की नहीं पड़ेगी जरूरत...Agriculture News: धान काटने का समय आ गया है. कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में धान को जल्दी काटना जरूरी हो गया है. सबसे बड़ी दिक्कत मजदूर नहीं मिलने की हेाती है. ऐसे में किसान भाई ये तीन मशीनें ट्राई कर सकते हैं. इनकी खरीदी पर सरकार मदद भी देती है.
Read more »
बिहार में फेज-1 के 33 कैंडिडेट्स पर हत्या का आरोप: RJD के 60, BJP के 56% उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस; 2 प्र...बिहार विधानसभा के पहले चरण का चुनाव लड़ रहे 1314 उम्मीदवारों में से 27% गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी हैं। 27% of the 1,314 candidates were accused in serious criminal cases.
Read more »
Agri Tips: बंपर उत्पादन की गारंटी! ये हैं टॉप गेहूं की किस्में, 80 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक मिलेगी पैदावार...Top Wheat Varieties: आज जब उन्नतशील प्रभेद से खेती की लागत बढ़ती जा रही है, ऐसे में किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली उन्नत किस्में अपनानी चाहिए. इन किस्मों में रोग और कीटों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता होती है. गेहूं की खेती अब परंपरागत से हटकर 'स्मार्ट फार्मिंग' की दिशा में आगे बढ़ रही है.
Read more »
Agri:ये है बैगन खेती का मुनाफा फार्मूला, एक्सपर्ट से जानें लाखों वाला सीक्रेटBrinjal Farming Profit Formula: बैगन की खेती अब मुनाफे की फसल बन चुकी है. बिलासपुर के किसान ने गजब लाखों वाल सीक्रेट बताया है. (रिपोर्ट, बिलासपुर)
Read more »
Agri Tips: काबुली और डॉलर...चना की ये खास किस्में आपको बना देंगी लखपति, कम मेहनत में किसान होंगे मालामालChickpea Farming Tips: चना एक कम लागत, कम पानी और उच्च लाभ देने वाली फसल है. इसकी खेती से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है क्योंकि जड़ों में मौजूद राइजोबियम बैक्टीरिया वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिर करते हैं.
Read more »
Agri Tips: सर्दियों की भारी डिमांड वाले ये 5 साग! अभी बोएं, 30 दिन में मुनाफा कमाना शुरू करेंWinter Leafy Vegetables: ठंडी में पालक, मेथी, सरसों, बथुआ और लाल साग की खेती से किसान कम समय में अधिक कमाई कर सकते हैं. इनकी मांग और कीमत दोनों इस मौसम में बढ़ जाती हैं.
Read more »
